जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह का विभिन्न माध्यमों से सेवा कार्य जारी
जमशेदपुर: सोनारी प्रदेशी पाड़ा में दो महीने से फंसे 50 बारातियों को सुबह में ओडिशा के ब्लांगिर जिले के लिए रवाना किया गया़ जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह व राज क्लब पूजा कमेटी के सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर व अन्य जरूरत की सामग्री देकर विदा किया़ वे 15 मार्च को प्रदेशी पाड़ा में अपने रिश्तेदार के बेटे सुमित कुमार की शादी में शामिल होने के लिए आये थे़ 18 मार्च को जमशेदपुर से बाराती ब्लांगिर जिले के मोले गांव में गया था़ वहां 19 मार्च को शादी संपन्न होने के बाद बाराती 20 मार्च को वापस लौटा़ शादी की रिसेप्प्शन पार्टी में शामिल होने के बाद 24 मार्च को ब्लांगिर के लिए लौटने वाले थे़ लेकिन इसी बीच लॉकडाउन लागू होने से फंस गये़ विदाई देने के दौरान राज क्लब पूजा कमेटी के सत्यनारायण बाग, रूपेश झा, राकेश सिंह, प्रदीप, राजू बाग, हीरा बाग, कैलाश क्षत्रीय, रामु नाग, दिलीप कुमार, दीपक क्षत्रीय, मंगल दीप, बालाजी राव समेत अन्य पहुंचे थे.
………………………………………
नव विवाहित जोड़ा भी विदाई देने पहुंचे थे
बाराती में आये लोगों को विदाई देने के लिए नव विवाहित जोड़ा सुमित कुमार व नंदनी में पहुंचे थे़ उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया़ उन्होंने अपनी बाराती में आये लोगों को सकुशल गांव पहुंचने के लिए प्रार्थना किया़ विदाई के दौरान सुमित कुमार के परिवार के लोग भी पहुंचे थे़
……………………………………..
छत में टेंट बनाकर 2 महीना तक रहे
प्रदेशी पाड़ा में जहां सुमित कुमार का परिवार रहता था़ वहां 5-10 से ज्यादा लोगों की ठहरने की व्यवस्था नहीं थी़ लेकिन लॉकडाउन के बीच उन्हें घर से बाहर कर देना भी मुनासिब नहीं था़ तब शादी के दौरान छत के ऊपर जो टेंट बना था़ उसे ही 2 महीने के लिए आवास में तब्दील कर दिया़ दो महीने तक बारातियों को छत में बने टेंट में गुजर-बसर करना पड़ा़ सकुन देने वाली बात यह थी कि जब राज क्लब पूजा कमेटी समेत अन्य सामाजिक संगठनों के लोगों को बारातियों के फंसने की जानकारी मिली तो उन्होंने आगे बढ़कर सहयोग किया़ किसी ने राशन तो किसी ने नाश्ता का सामग्री पहुंचाया़
जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के सहयोग से जरुरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी़ मास्क से लैस होकर
जमशेदपुर: परसुडीह क्षेत्र के डोकाटोला में शनिवार को गरीब व जरुरतमंद परिवार के बीच दोपहर को भोजन का वितरण किया गया़ यहां जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के सहयोग से जरुरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी़ मास्क से लैस होकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरुरतमंदों ने पंक्ति में खड़े होकर भोजन ग्रहण किया़ इस दौरान बस्ती के लोगों को कोरोना के संक्रमण से दूर रहने का रहने का अपील किया़ उन्हें बताया गया कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग कारगर उपाय है़ इसका कड़ाई से पालन करें. खुद भी सुरक्षित रहे और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें. सेवा कार्य में शिव चरण टुडू, शिव हांसदा, निमार्इ दास, गोविंद, नरेंद्र सिंह आदि ने योगदान दिया.

