Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट और सीसीईए की बैठक में पेट्रोलियम मंत्रालय के प्रस्ताव को मानते हुए एथेनॉल की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि एथेनॉल की कीमतों में 5 से 8 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है. शुगर से बनने वाले एथेनॉल की कीमत 62.65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. बी हैवी की कीमत 57.61 रुपये और सी हैवी की कीमत 45.69 प्रति लीटर कर दी गई है. इससे शुगर मिलों के हाथ में ज्यादा पैसा आएगा और वे किसानों के बकाये का भुगतान कर…

Read More

मुंबई. पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड को लेकर भले ही कितने सवाल उठे हो लोगों का गुस्सा कई सितारों और उनकी फिल्मों पर उतरा हो, लेकिन जब बात भरोसे की आती है तो सिनेमा के ये सितारें हमेशा फैंस के दिल में अपनी जगह बनाए रखते हैं. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड की नई TIARA रिपोर्ट सामने आई है और इस रिपोर्ट में अमिताभ बच्चन सबसे भरोसेमंद और सम्मान पाने वाले ब्रांड के तौर पर सामने निकलकर आए हैं. वहीं फीमेल सेलीब्रिटीज की लिस्ट में दीपिका पादुकोण सबसे भरोसेमंद ब्रांड के तौर पर सामने आई हैं. क्रिकेटर विराट कोहली और…

Read More

भुवनेश्वर. सांसद आदर्श ग्राम योजना में उड़ीसा फिसड्डी साबित हो रहा है. इस योजना के तहत प्रदेश में पहचान किए गए 61 पंचायत में से मात्र 46 ग्राम पंचायत के लिए ही विकास की योजना तैयार की गई है. झारखंड की तुलना में भी उड़ीसा का प्रदर्शन निराशाजनक है. यह जानकारी केन्द्र ग्रामीण मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट से सामने आई है. देश के आजादी के बाद से 75 साल अर्थात 2022 तक सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत गांवों को विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार ने लक्ष्य रखा है. हालांकि इस योजना को उस तरह से सफलता…

Read More

कोलकाता. बंगाल में जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी वैसे ही प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ जो भी मुकदमे दर्ज हुए हैं, वह सब वापस लिये जायेंगे. यह बात गुरुवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही. उन्होंने राज्य में हिंसा की राजनीति को लेकर ममता सरकार के साथ-साथ तृणमूल के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा. राजारहाट गोपालपुर के बटतला इलाके में घोष चाय पर चर्चा कार्यक्रम में यह बातें कही. कोरोना को हरा कर स्वस्थ हुए दिलीप घोष गुरुवार को जब वह चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बागुईआटी के जर्दाबागान से घोड़ा गाड़ी…

Read More

नई दिल्ली. पाकिस्तान सरकार ने आखिरकार मान लिया है कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ था. इमरान खान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने स्वीकार करते हुये कहा है कि पुलवामा हमला पाकिस्तान की कामयाबी है. इतना ही नहीं फवाद चौधरी ने पुलवामा हमले का श्रेय इमरान खान और उनकी पार्टी पीटीआई को दिया. उन्होंने इसे इमरान खान के लिए एक उपलब्धि बताई है. उन्होंने गुरुवार को संसद में कहा कि पुलवामा में पाकिस्तान की कामयाबी, हमारी कौम की कामयाबी है. बताया जा रहा है कि फवाद पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के नेता…

Read More

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण के प्रचार अभियान में जुट गये हैं. इस दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिये घोषणाओं का दौर भी शुरू हो चुका है. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकि नगर में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जनगणना हम लोगों के हाथ में नहीं है. लेकिन हम चाहेंगे कि जितनी लोगों की आबादी है, उस हिसाब से लोगों को आरक्षण मिले. इसमें हमारी कोई…

Read More

नई दिल्ली. देश की पहली हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए एक बिड में एलएंडटी को बड़ी कामयाबी मिली है. इस कॉरिडोर के एक हिस्से के निर्माण के लिए एलएंडटी को 25 हजार करोड़ का ऑर्डर मिला है. कुछ समय पहले कंपनी के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक एसएन सुब्रमण्यम ने कहा था कि कंपनी ने अपने सबसे बड़े और महत्वपूर्ण कांट्रैक्ट्स केंद्र सरकार से हासिल किए हैं. आज जो कांट्रैक्ट एलएंडटी ने हासिल किया है, उसके तहत वह अपना प्रोजेक्ट चार साल के भीतर समाप्त करेगी. रिपोर्ट के अनुसार जो टेंडर एलएंडटी ने हासिल किया है, वह गुजरात में वापी…

Read More

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में लागू किए गए नए भूमि कानून के विरोध में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा निकाले जा रहे विरोध मार्च को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. मार्च में शामिल पीपुल्स पीडीपी के पूर्व एमएलसी खुर्शीद आलम सहित कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए पीडीपी के श्रीनगर स्थित मुख्यालय को सील कर दिया है. केंद्र सरकार के आदेश के खिलाफ पीडीपी नेताओं ने आज श्रीनगर पार्टी मुख्यालय से प्रेस एन्क्लेव तक आज विरोध रैली का आयोजन किया था. पार्टी के नेता विरोध मार्च में शामिल होने के लिए जैसे ही पार्टी मुख्यालय पहुंचे वहां पहले से…

Read More

पेरिस. फ्रांस के नीस शहर में संदिग्ध आतंकी हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है. फिलहाल मौके पर सभी इमरजेंसी सेवाएं मौजूद हैं. पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. हमलावर की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. हमलावर ने नोट्रे डेम चर्च के पास चाकूओं से हमला किया है. इस हमले में कई अन्य घायल भी हुए हैं. अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. नीस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह एक आतंकी हमला प्रतीत…

Read More

चंडीगढ़. कृषि अध्यादेशों के खिलाफ भारी आक्रोश के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि तीनों कृषि अध्यादेशों में न्यूनतम समर्थन मूल्य को खत्म करने को लेकर एक भी लाइन नहीं है. उन्होंने कहा कि किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी और उन्हें महंगे दाम प्राप्त होने की स्थिति में फसल को बाजार में बेचने का अधिकार होगा. इसके साथ ही सीएम खट्टर ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर एमएसपी हुई तो वे राजनीति छोड़ देंगे. सीएम ने कहा कि कृषि विधेयकों पर किसानों को बहकाया जा रहा है और किसान जल्दी बहक…

Read More