Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमें लिये जायेंगे वापस: दिलीप घोष
    Breaking News Headlines राजनीति

    बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमें लिये जायेंगे वापस: दिलीप घोष

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. बंगाल में जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी वैसे ही प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ जो भी मुकदमे दर्ज हुए हैं, वह सब वापस लिये जायेंगे. यह बात गुरुवार को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही. उन्होंने राज्य में हिंसा की राजनीति को लेकर ममता सरकार के साथ-साथ तृणमूल के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा.

    राजारहाट गोपालपुर के बटतला इलाके में घोष चाय पर चर्चा कार्यक्रम में यह बातें कही. कोरोना को हरा कर स्वस्थ हुए दिलीप घोष गुरुवार को जब वह चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बागुईआटी के जर्दाबागान से घोड़ा गाड़ी पर बैठकर बैंड पार्टी के साथ शोभा यात्रा के जरिये पहुंचे.

    विजया सम्मेलन के लिए सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनके बीच लड्डू बांटा गया. राज्य प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए घोष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भाजपा के तीन से चार कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है.

    बंगाल में हर जगह सिर्फ हिंसा की सियासत हो रही है. बंगाल के लोग नौकरी की तलाश में दूसरे राज्य में जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मई में जब भाजपा की सरकार बनेगी तो कार्यकर्ताओं के खिलाफ दाखिल किए गए मुकदमे वापस लिए जाएंगे.

    प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए घोष ने कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता नौकर बन गए हैं और सारा काम प्रशांत किशोर की टीम कर रही है. उन्होंने कहा कि दो दिनों के दौरान भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या की गई हैं और प्रशासन ने उन्हें कोरोना पॉजिटिव बताकर पल्ला झाडऩे की कोशिश की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान ने माना पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में हुये हमले में उसका हाथ, मंत्री फवाद ने की स्वीकारोक्ति
    Next Article सांसद आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन में उड़ीसा फिसड्डी

    Related Posts

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.