-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी * शनि की तीन स्थितियां है- कारक, अकारक और सम! * जीवन में शनि अकारक है तो सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलता है, घर क्षतिग्रस्त हो जाता है, शुभ कार्य धीमी गति से होते हैं, शरीर के विविध अंगों के बाल झडऩे लगते हैं आदि. * अकारक शनि होने पर शनि से संबंधित वस्तुओं… लोहा, काली उड़द, कोयला, तिल, जौ, काले वस्त्र, चमड़ा, काला सरसों आदि का यथाशक्ति दान करना चाहिए. * शनिदेव, रामभक्त हनुमान के भक्तों को कभी परेशान नहीं करते हैं इसलिए शनि द्वारा प्रदत्त परेशानियों से राहत के लिए नियमितरूप से महावीर हनुमान की…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. दिल्ली की सीमाओं पर चल रहा किसान आंदोलन आज शनिवार को भी जारी रहेगा. शुक्रवार को स्थानीय निवासियों ने सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर धरना स्थल को खाली करवाने के लिए प्रदर्शन किया गया था.बताया जा रहा है कि इस दौरान सिंघु बॉर्डर पर हुई हिंसा में पुलिसवाले भी जख्मी हुए थे. दूसरी तरफ मुजफ्फरनगर में महापंचायत हुई, जिसमें राकेश टिकैत के समर्थन के लिए भारी संख्या में लोग जुटे.इस बीच पंजाब के बठिंडा जिले के गांव विर्क खुर्द की पंचायत ने प्रस्ताव पारित किया है कि हर घर से एक व्यक्ति दिल्ली संघर्ष में जाएगा. पंचायत ने…
श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं. आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलाबारी शुक्रवार की दोपहर को तब शुरू हुई, जब सेना ने इलाके की घेराबंदी की और इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया.जानकारी के अनुसार जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी करने लगे, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. यह पुलिस और सेना का संयुक्त अभियान था.…
नई दिल्ली. सिंधु बार्डर पर किसानों के आंदोलन में एक बार फिर बवाल हो गया. 26 जनवरी की हिंसा के बाद किसान संगठनों का विरोध शुरू हो गया है. इस बीच सिंधु बार्डर पर स्थानीय निवासियों और किसानों के बीच जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई. जानकारी के अनुसार सिंधु बॉर्डर पर फिर एक बार पुलिसकर्मी पर तलवार चलाने की घटना से किसान आंदोलन को सवालों के घेरे में ला दिया है. स्थानीय लोगों और किसानों के बीच पत्थरबाजी के दौरान अलीपुर एसएचओ पर तलवार से हमला भी हुआ. इस मामले में पुलिस ने 44 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.…
नई दिल्ली. देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित अनेक राज्यों में शीतलहर के साथ ही लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है. इस सप्ताह शीतलहर का यह तीसरा दिन था और आज भी राहत मिलने की संभावना नहीं है मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान और गिरने की संभावना है. कोहरे का दौर हफ्ते भर तक जारी रहने…
नई दिल्ली. नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा से तिरंगे के सम्मान को लेकर भाषण की आवश्यकता नहीं है, अधिकतर किसानों के बच्चे सीमाओं पर लड़ रहे हैं. वहीं योगेंद्र यादव ने कहा है कि मोदी जी और योगी जी और अन्य सभी को ध्यान से सुनना चाहिए, किसान इस आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे. वहीं कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सद्भावना दिवस मनाएंगे और दिन भर का उपवास रखेंगे. ये उपवास सुबह नौ बजे से शाम…
नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस पर भड़की हिंसा के बाद हरियाणा सरकार एक्शन मोड में आ गई है. इसी कड़ी में दिल्ली के साथ लगते हरियाणा के जिलों में मोबाइल सर्विस को बंद कर दिया गया था. केंद्रीय गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने यह आदेश जारी किया. इसके तहत हरियाणा के सोनीपत, पलवल और झज्जर में इंटरनेट और एसएमएस सर्विस बंद रहेगी. केवल वॉइस कॉल ही एक्टिवेट थी. सोशल मीडिया का हो सकता है गलत इस्तेमाल हरियाणा गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि किसान आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया के जरिए फेक न्यूज फैलायी जा सकती है…
मुंबई. महानगर मुंबई की लाइफ लाइन की कही जाने वाली लोकल ट्रेन एक फरवरी से जनता के लिए शुरू हो जाएगी. हालांकि राज्य सरकार की ओर से तय किए गए टाइम स्लॉट में ही यात्रा सफर करनी होगी. बता दें कि कोरोना महामारी के चलते मुंबई लोकल ट्रेन को पिछले साल के मार्च महीने में ही सस्पेंड कर दिया गया था.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ऑफिस की ओर से कहा गया कि सोमवार से लोकल को लोगों के लिए शुरू किया जाएगा. राज्य सरकार के मुताबिक, फिलहाल तय समय के लिए ही लोकल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. कोरोना…
नई दिल्ली. मोदी सरकार 2.0 का तीसरा आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया गया है. यह रिपोर्ट देश की अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति तथा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से मिलने वाले परिणामों को दर्शाती है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी 2021 को संसद में बजट पेश करेंगी. प्रति वर्ष बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाता है. इस सर्वे की रिपोर्ट को सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार के नेतृत्व में एक टीम द्वारा तैयार किया जाता है. अर्थव्यवस्था में होगी वी-शेप की रिकवरी सर्वेक्षण में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी -7.7 फीसदी…
चंडीगढ़. किसान आंदोलन के बीच सीबीआई ने पंजाब और हरियाणा में एफसीआई के गोदामों पर दबिश दी है. पंजाब में 40 जगह रेड की गई है. वहीं हरियाणा में दस स्थानों पर छापे मारे गए हैं. पंजाब में यह अब तक की सबसे बड़ी रेड है.पंजाब में छापे गुरुवार देर रात मारे गए. खास बात यह है कि इस रेड के दौरान सीआरपीएफ भी तैनात की गई है. सीबीआई टीमों की तरफ से 2019-20 और 2020-21 के दौरान गेहूं और चावल की खरीद के सैंपल लिए जा रहे हैं. एफसीआई, पनग्रेन और पंजाब वेयरहाऊसिंग प्राइवेट लिमिटेड के सभी गोदामों पर…
