स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के हस्तक्षेप पर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के संवेदनशील पहल पर आज जूनियर चिकित्सकों ने अपना आंदोलन खत्म करते हुए हड़ताल वापस ले लिया हैं। मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य सचिव श्री के के सोन को निर्देश दिया कि इनकी मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए बातचीत कर हड़ताल को खत्म करें। इसी कड़ी में स्वास्थ्य सचिव ने जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन से बातचीत कर हड़ताल को खत्म कराया हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान देखना…
Author: Devanand Singh
किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद विनोद सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से लिया आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किये जानेके बाद विनोद सिंह ने नये दायित्व हेतु जिला अध्यक्ष गुजंन यादव ,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुचीराम बावरी को आभार आभार व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को अंग वस्त्र से सम्मानित कर उनसे आशीर्वाद लिया साथ में टेल्को मंडल अध्यक्ष के साथ
महाशिवरात्रि पर सजकर तैयार हुआ सिदगोड़ा सूर्य मंदिर, मंदिर समिति ने की है विशेष तैयारी जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर धाम में महाशिवरात्रि को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सूर्य मंदिर समिति द्वारा पूरे मंदिर परिसर एवं शिवालय को बेहतर भव्य रूप में सजाया गया है। मंदिर परिसर में शिवालय की भव्य सजावट की गई है एवं मंदिर समेत मुख्य प्रवेश द्वार को फूलों व मालाओं से सजाया गया है। सूर्य मंदिर समिति ने महाशिवरात्रि पर पूजा-विधान और अनुष्ठान के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। बुधवार को सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि…
पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में दिनेश कुमार ने शुरू किया चुनाव प्रचार अभियान पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की प्रतिबद्धता के साथ जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सांगठनिक बैठकों और जनसंपर्क अभियान का दौर शुरू कर दिया है। भाजपा संगठन के स्तर से प्राप्त निर्देशों के आलोक में उन्हें बंगाल के विष्णुपुर लोकसभा अंतर्गत इंदस विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। सांगठनिक बैठकों के अलावे स्थानीय कार्यकर्ताओं संग समन्वय स्थापित कर चुनाव प्रचार और जनसंपर्क कार्यारम्भ कर दी गई है। इंदस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने बतौर प्रत्याशी निर्मल…
● मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 11 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया ● मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य में छिपी खेल प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम कर रही सरकार ● हॉकी की नर्सरी के रूप में विख्यात सिमडेगा के एस एस बालिका उच्च विद्यालय एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड में आज से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों की टीम ले रही है भाग ★ इस बार के बजट में खेल और पर्यटन पर विशेष फोकस है ★ खेलों के माध्यम से राज्य के सम्यक विकास के लिए खिलाड़ियों को पूरा सहयोग करेगी सरकार:हेमन्त…
प्रयागराज की संस्था माई समिट 2021 में शहर की डाॅ अनीता शर्मा और डाॅ कल्याणी कबीर हुई सम्मानित कमला ग्राम विकास संस्थान माता ललिता देवी सेवा आश्रम तथा भोजपुरी विकास एवं शोध संस्थान द्वारा आयोजित माई समिति 2021 के द्वारा आयोजित महिला दिवस के कार्यक्रम में शहर की डॉ अनिता शर्मा और डॉ कल्याणी कबीर को मिला ॠषिका सम्मान 2021 से नवाजा गया। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में सतत् सक्रिय योगदान के लिए डॉ अनीता शर्मा और डॉ कल्याणी कबीर को नई दिल्ली के भारतीय जन संचार कक्ष में सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न…
बंगाल चुनाव के स्टार प्रचारकों के लिस्ट जारी हो चुकी है उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह राजनाथ सिंह जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ रघुवर दास को भी शामिल किया गया है बंगाल चुनाव भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुका है इसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के तीन नेताओं पर भरोसा किया है जिन का परिणाम इन्हें देना होगा जबकि बिहार से मंत्री शाहनवाज हुसैन को विशेष तरजीह दी गई है
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में बयानबाजी समेत कुछ वीडियो को लेकर नेता एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है. बंगाल से बीजेपी (BJP) की सांसद लॉकेट चटर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके तृणमूल कांग्रेस और उसके सांसद कल्याण बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है. इस वीडियो में टीएमसी सांसद सबके सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की एक महिला विधायक के गाल खींचते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं है. लेकिन लॉकेट चटर्जी…
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 26 जनवरी को लाल किला हिंसा मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमे से एक आरोपी बड़ा अपराधी है. दोनों ने लालकिले में पुलिसकर्मियों पर हमला किया था. आरोपियों में ले एक मनजिंदर जीत सिंह डच नागरिक है जो ब्रिटेन में रहता है. इसे IGI एयरपोर्ट से पकड़ा है. दावा है कि जीत सिंह फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश भागने की फिराक में था. उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी था. वहीं दूसरा आरोपी खेमप्रीत सिंह है जिसने फरसे के साथ एक पुलिसकर्मी पर हमला किया था. यह भी तब…
नई दिल्ली. भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत में इजाफा हुआ है। तीसरी स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी आइएनएस करंज को आज नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल किया गया है। नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और एडमिरल वीएस शेखावत (सेवानिवृत्त) की मौजूदगी में करंज को भारतीय नौसेना में शामिल कराया गया। नौसेना पहले ही इस श्रेणी की दो पनडुब्बियों- आइएनएस कलवरी और आइएनएस खंदेरी को इसी शिपयार्ड से अपने बेड़े में शामिल कर चुकी है। इस पनडुब्बी का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत किया गया है। इस दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने…
