Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » TMC सांसद ने सबके सामने खींचा महिला MLA का गाल
    Headlines राजनीति

    TMC सांसद ने सबके सामने खींचा महिला MLA का गाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में बयानबाजी समेत कुछ वीडियो को लेकर नेता एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला पश्चिम बंगाल से सामने आया है. बंगाल से बीजेपी (BJP) की सांसद लॉकेट चटर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके तृणमूल कांग्रेस और उसके सांसद कल्‍याण बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है. इस वीडियो में टीएमसी सांसद सबके सामने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पार्टी की एक महिला विधायक के गाल खींचते नजर आ रहे हैं.

    यह वीडियो कब का है, यह स्‍पष्‍ट नहीं है. लेकिन लॉकेट चटर्जी का दावा है कि इसमें नजर आ रहे शख्‍स टीएमसी सांसद कल्‍याण बनर्जी हैं. लॉकेट चटर्जी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘टीएमसी महिलाओं को सशक्त बना रही है, यह टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और निवर्तमान बांकुरा महिला विधायक हैं, जो टिकट न मिलने के कारण निराश थीं. शर्म आनी चाहिए.’

    इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी तृणमूल कांग्रेस को लेकर हमलावर हो गई है. बीजेपी ने इस संबंध में कहा है कि पश्चिम बंगाल में महिला अपराधों मसलन रेप, छेड़खानी जैसी घटनाओं में पिछले 10 साल में कुछ भी कमी नहीं आई है. यहां तक कि राज्‍य की ममता सरकार ने प्रदेश में होने वाले महिला अपराधों के आंकड़े भी एनसीआरबी को नहीं दिए हैं. इसके कारण विस्‍तृत रिपोर्ट भी नहीं तैयार हो पाई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाल किला हिंसा मामले में दिल्ली हवाई अड्डे से विदेशी नागरिक समेत 2 गिरफ्तार
    Next Article बंगाल चुनाव के स्टार प्रचारकों में झारखंड से अर्जुन मुंडा रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का नाम शामिल

    Related Posts

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    June 23, 2026

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.