Author: Devanand Singh

सिरसा. हरियाणा के सिरसा में बिजली विभाग की एक लापरवाही चर्चा का विषय बन गई है. यहां के कलांवली इलाके में चलने वाली एक राइस मिल को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से विभाग ने 90 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिल भेज दिया है. लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ी मिल के ऊपर इतना भारी-भरकम बकाया देखकर राइस मिल संचालक के भी होश उड़ गए हैं. उसका कहना है कि आम तौर पर जहां 5-6 लाख का बिल आता था, उसकी जगह इस बार पूरे 90.137 करोड़ रुपए का बिल भेजा गया है. यह पूरा मामला सिरसा के कलांवली इलाके में…

Read More

नई दिल्ली. दिल्ली दंगा मामले में तीन आरोपियों की जमानत के खिलाफ आज दिल्ली पुलिस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसलों के खिलाफ पुलिस की अपील पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में जमानत पाने वाले तीन छात्र कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, तीन छात्र कार्यकर्ताओं को जमानत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसलों को मिसाल के तौर पर दूसरे मामलों में ऐसी ही राहत पाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगों के मामले…

Read More

नई दिल्ली. करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनभोगियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकारी कर्मचारियों को राहत दी है. केंद्र सरकार ने ट्रैवलिंग अलाउंस क्लेम सब्मिशन की समय सीमा 60 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दी है. इसे 15 जून 2021 से लागू किया गया है. मार्च 2018 में केंद्र सरकार ने रिटायरमेंट पर टीए क्लेम की समयसीमा 1 साल से घटाकर 60 दिन की थी. इस समयसीमा को बढ़ाने के लिए सरकार को कई सरकारी विभाग बोल रहे थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया. क्या…

Read More

पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनिशप में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने सामने से कोका-कोला की बोतल हटा दी. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनके ऐसा करने के बाद कंपनी के शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई और उसे नुकसान हुआ. हालांकि दूसरे पक्ष का मानना है कि कंपनी के शेयर में ऐसी गिरावट होती रहती है और इसका रोनाल्डो को बोतल हटाने से कोई रिश्ता नहीं है. इस बीच फेविकोल ने इसी मुद्दे पर एक मजाकिया विज्ञापन बनाया है. सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है. फेविकोल ने रोनाल्डो की प्रेस वार्ता…

Read More

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ रही हैं. पहले दिन के पहले सेशन का खेल बारिश ने धो डाला. साउथैंप्टन में लगातार बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हुआ और ऐसी आशंका है कि पहले दिन का खेल बिना गेंद फेंके ही खत्म हो सकता है. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं. आईसीसी ने इस मुकाबले के लिए स्पेशल नियम भी बनाया है जिसके चलते पहले दिन का खेल धुलने के बावजूद मैच का नतीजा आ सकता है. आईसीसी ने साफ कर दिया है कि साउथैंप्टन में पहले दिन की बारिश के…

Read More

भाजपा परसुडीह मंडल द्वारा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वजीत कुमार की अध्यक्षता में राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया गया। हेमंत सरकार की किसानों से वादाखिलाफी एवं राज्य के किसानों को मुआवजा तथा किसी भी तरह की सहायता देने में नाकामी को उजागर करने के लिए यह धरना दिया गया।धरना में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज, महामंत्री देवेंद्र सिंह, रमेश उपाध्याय, सुजीत सिंह,मंगल कर्मकार,मुकेश शर्मा राजू शर्मा सागर गोराई मनोज पर्जापति संजय डे भारत गोराई हीरा साव जवाहर कुशवाहा लालन यादव,आकाश साहू सुजीत सिंह बिट्टू दत्ता रीत…

Read More

फिल्म: शेरनी निर्देशक: अमित मसुर्कर प्रमुख कास्ट: विद्या बालन, बृजेन्द्र काला, शरत सक्सेना, नीरज काबी, विजय राज, मुकुल चड्ढा आदि ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो फिल्म न्यूटन फेम निर्देशक अमित मसुर्कर का निर्देशन इस बार कुछ खास नहीं दिखा, या फिर यह कहना भी गलत नहीं होगा कि कहानी के चलते वो अपने हुनर दिखा नहीं पाए। फिल्म जंगल में शूट हुई है, लेकिन जानवरों के लिए सीजी (कंप्यूटर ग्राफिक्स) का इस्तेमाल किया गया है। अच्छे कलाकारों के बाद भी फिल्म काफी फीकी-फीकी लगती है। हालांकि यही बात इस फिल्म की एक खासियत भी साबित होती है कि फिल्म में जबरदस्ती…

Read More

विदिशा. भोपाल हाईवे रोड पर कांकड़ खेड़ी घाटी पर गुरुवार रात ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक और कार के बीच टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी, उनका 4 साल का बेटा और उनका रिश्तेदार शामिल है. हादसे के बाद कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया. घटना सिरोंज से 7 किमी दूर बरखेड़ी घाटी के पास हुई. जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे सिरोंज के चितावर निवासी गोपाल वाल्मीकि हाईवे पर अपनी पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार के साथ बाइक…

Read More

मुंबई. उद्योगपति गौतम अडाणी अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं. पिछले चार दिनों में 58 वर्षीय बिजनेस टाइकून की कुल संपत्ति में लगभग 14 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है.अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पावर, अडाणी टोटल गैस, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी पोर्ट्स और अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर सोमवार को एक रिपोर्ट के बाद गिरने लगे. फोर्ब्स रियल-टाइम दुनिया के सबसे अमीर लोगों की संपत्ति को ट्रैक करने वाली बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, अडाणी की कुल संपत्ति गिरकर 62.3 बिलियन डॉलर हो गई. हफ्ते की शुरुआत में अदानी की कुल संपत्ति 77 अरब डॉलर से कुछ ही ऊपर थी.…

Read More

नई दिल्ली. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लिये जाने से इनकार किया है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि सरकार इन कानूनों के विभिन्न प्रावधानों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के साथ बातचीत फिर शुरू करने को तैयार है. सरकार और किसान यूनियनों के बीच 11 दौर की बातचीत हो चुकी है. आखिरी बार बातचीत 22 जनवरी को हुई थी. 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान व्यापक हिंसा के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत रुक गई थी. मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश…

Read More