Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉकडाउन में बंद राइस मिल को बिजली विभाग ने भेजा 90 करोड़ का बिल
    Breaking News Headlines

    लॉकडाउन में बंद राइस मिल को बिजली विभाग ने भेजा 90 करोड़ का बिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिरसा. हरियाणा के सिरसा में बिजली विभाग की एक लापरवाही चर्चा का विषय बन गई है. यहां के कलांवली इलाके में चलने वाली एक राइस मिल को तकनीकी गड़बड़ी की वजह से विभाग ने 90 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिल भेज दिया है. लॉकडाउन के दौरान बंद पड़ी मिल के ऊपर इतना भारी-भरकम बकाया देखकर राइस मिल संचालक के भी होश उड़ गए हैं. उसका कहना है कि आम तौर पर जहां 5-6 लाख का बिल आता था, उसकी जगह इस बार पूरे 90.137 करोड़ रुपए का बिल भेजा गया है.

    यह पूरा मामला सिरसा के कलांवली इलाके में चलने वाली गणेश राइस इंडस्ट्रीज का है. बिजली विभाग ने इस मिल के संचालक को बीते दिनों 90.137 करोड़ रुपए का बिजली बिल भेजा है. राइस मिल के संचालक ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि भारी-भरकम बिजली बिल का ऐसा मामला पहली बार सामने आया है. उन्होंने कहा कि आम तौर पर मिल में जितनी बिजली खपत होती है, उसके मद्देनजर 5 से 6 लाख रुपए के बीच में ही बिल आता है, लेकिन इस बार तो हद हो गई. उन्होंने कहा कि फैक्ट्री चलने के दौरान इतना बिल आम बात है, लेकिन अभी जबकि कोरोना लॉकडाउन की वजह से काम-धंधा बंद है, फैक्ट्री भी बंद पड़ी है, ऐसे में 90 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिल समझ से परे है.
    उधर, 90 करोड़ रुपए से ज्यादा बिल भेजे जाने का मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इस भारी-भरकम बकाया राशि की जांच की गई तो पता चला कि सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से राइस मिल के ऊपर 90.137 करोड़ रुपए का बिल जेनरेट हो गया. सब-डिविजनल ऑफिसर रवि कुमार ने एएनआई को बताया कि नए सॉफ्टवेयर में आई गड़बड़ी की वजह से राइस मिल के ऊपर इतना बकाया बिल दिख रहा है. इस गड़बड़ी को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली दंगा मामले में हाईकोर्ट से जमानत पाने वाले तीन छात्र कार्यकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
    Next Article केजरीवाल सरकार ने बढ़ाया न्यूनतम वेतन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

    Related Posts

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    August 14, 2026

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    August 13, 2026

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    जल संरक्षण की ग्रामीणों ने ली शपथ

    सरायकेला की मिट्टी से निकला राष्ट्रीय सम्मान

    ढह गया घर, बेबस हुईं दो विधवा महिलाएं

    झारखंड के हक और अधिकारों पर बड़ा हमला, संसद में विधेयक पारित होना राज्य के लिए काला दिन: संजीव सरदार

    आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद नीतू शर्मा ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

    डीडीसी के आदेश के सात वर्ष बाद भी नाला व सड़क निर्माण नहीं, ग्रामीणों में रोष

    टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.