Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोनाल्डो-कोका कोला मामले में इंडियन कंपनियां भी कूदीं, फेविकोल ने कहा-ना बोतल हटेगी, ना वैल्यू घटेगी
    Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    रोनाल्डो-कोका कोला मामले में इंडियन कंपनियां भी कूदीं, फेविकोल ने कहा-ना बोतल हटेगी, ना वैल्यू घटेगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनिशप में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने सामने से कोका-कोला की बोतल हटा दी. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनके ऐसा करने के बाद कंपनी के शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई और उसे नुकसान हुआ. हालांकि दूसरे पक्ष का मानना है कि कंपनी के शेयर में ऐसी गिरावट होती रहती है और इसका रोनाल्डो को बोतल हटाने से कोई रिश्ता नहीं है. इस बीच फेविकोल ने इसी मुद्दे पर एक मजाकिया विज्ञापन बनाया है. सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है.

    फेविकोल ने रोनाल्डो की प्रेस वार्ता के बैकग्राउंड वाली एक तस्वीर में कोक की जगह फेविकल की दो बोतलें रख दी हैं. इसके नीचे लिखा गया है- ना बोतल हटेगी, ना वैल्यूएशन गिरेगी. ट्वीट के कैप्शन में फेविकोल ने लिखा है- हाय नी मेरा कोका, कोका,कोका,कोका, कोका..
    इसी तरह डेयरी उत्पादों के लिए मशहूर अमूल ने भी अपने विज्ञापन के जरिए मौजूदा घटना पर टिप्पणी की. अमूल ने एक ट्वीट में लिखा- हम किसी भावनाओं को बोतल में बंद नहीं करते.

    रोनाल्डो ने क्या किया था?

    गौरतलब है कि रोनाल्डो फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहते हैं और वह पहले भी कार्बोनेटेड पेय पदार्थों के प्रति अपनी असहजता के बारे में बात कर चुके हैं. उन्होंने पुर्तगाल के सोमवार को हंगरी के खिलाफ शुरुआती मुकाबले से पहले प्रेस कांफ्रेंस में अपने सामने रखी कोका-कोला की कांच की दो बोतलों को एक तरफ हटा दिया. यह वीडियो इसके बाद से वायरल हो गया है क्योंकि 36 साल के यूवेंटस के स्ट्राइकर ने कोका-कोला के बजाय पानी की बोतल को उठाया और पुर्तगाली भाषा में कहा, अगुआ (पानी) और ऐसा लग रहा था कि वह एरिएटिड ड्रिंक्स के बजाय पानी को अपनाने की सलाह दे रहे थे.

    यूएफा ने चेताया

    उधर, यूरोपीय चैंपियनशिप में बोतल हटाने के चलन पर प्रतिक्रिया देते हुए यूएफा ने गुरुवार को 24 टीमों के खिलाडिय़ों से कहा कि वे प्रेस कांफ्रेंस मंचों पर रणनीति के तहत रखी गयी प्रायोजक कंपनियों की ड्रिक्स बोतलों को हटाना बंद कर दें. रोनाल्डो, पॉल पोग्बा और मैनुअल लोकाटेली सभी इस हफ्ते जब प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी सीट पर बैठे तो उन्होंने कैमरे के सामने आ रही प्रायोजकों की सभी बोतलों को हटा दिया. यूरो 2020 के टूर्नामेंट निदेशक मार्टिन कालेन ने कहा कि यूएफा (यूरोपीय फुटबॉल संघों के संघ) ने इस संबंध में टीमों को सूचित किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत-न्यूजीलैंड मैच 5 नहीं 6 दिनों तक चलेगा, रिजर्व डे का नियम लागू
    Next Article सेंट्रल कर्मचारियों के लिए डबल खुशखबरी, डीए के बाद अब टीए्र को लेकर आया बड़ा अपडेट

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.