Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेंट्रल कर्मचारियों के लिए डबल खुशखबरी, डीए के बाद अब टीए्र को लेकर आया बड़ा अपडेट
    Breaking News Headlines

    सेंट्रल कर्मचारियों के लिए डबल खुशखबरी, डीए के बाद अब टीए्र को लेकर आया बड़ा अपडेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेशनभोगियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकारी कर्मचारियों को राहत दी है. केंद्र सरकार ने ट्रैवलिंग अलाउंस क्लेम सब्मिशन की समय सीमा 60 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दी है. इसे 15 जून 2021 से लागू किया गया है. मार्च 2018 में केंद्र सरकार ने रिटायरमेंट पर टीए क्लेम की समयसीमा 1 साल से घटाकर 60 दिन की थी. इस समयसीमा को बढ़ाने के लिए सरकार को कई सरकारी विभाग बोल रहे थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

    क्या कहा वित्त मंत्रालय ने?

    वित्त मंत्रालय ने इस पर कहा है कि इस समय सीमा को बढ़ाने के लिए कई आवेदन मिले थे. रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मचारी को रिटायरमेंट के बाद परिवार के साथ एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए सफर करना और फिर सेटल होना काफी जटिल होता है, जिसके लिए अलाउंस सब्मिशन का समय 60 दिन काफी कम था, अब इसे बढ़ाया गया है. इस सुविधा के तहत रिटायर होने वाला केंद्रीय कर्मचारी अपनी यात्रा के बाद 6 महीने तक यात्रा खर्च सब्मिट कर सकता है. लेकिन टूर, ट्रांसफर और ट्रेनिंग के लिए टीए क्लेम सब्मिशन की समय सीमा 60 दिन ही रहेगी.
    बता दें, इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की है. डीए पेमेंट को लेकर इसी महीने 26 जून को अहम बैठक होने वाली है. इस मीटिंग में डीए की बढ़ोतरी और डेढ़ साल के बकाए एरियर पर बात होगी. 26 जून को जेसीएम की राष्ट्रीय परिषद कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों की मीटिंग होनी है. मीटिंग का एजेंडा केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत डीए बकाए और पेंशनरों को डीआर का भुगतान करना है.

    18 महीने बाद होगा सैलरी में इजाफा

    बता दें कर्मचारियों का करीब 18 महीने के बाद डीए में इजाफा होगा. पिछले साल देशभर में फैले कोरोना की वजह से कर्मचारियों के डीए को फ्रीज कर दिया गया था. जनवरी 2020 में डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया गया था. इसके बाद दूसरी छमाही यानि जून 2020 में 3 फीसदी का इजाफा हुआ था. अब जनवरी 2021 में यह 4 फीसदी बढ़ा है. मतलब कुल बढ़कर 28 फीसदी पर पहुंच गया है. बात की जाए कि आपकी सैलरी कितनी बढ़ जाएगी तो बता दें पे-मैट्रिक्स के हिसाब से न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये है. इसमें 15 फीसदी महंगाई भत्ता जुडऩे की उम्मीद है. यानी आपके सीधे हर महीने 2700 रुपये बढ़ सकते हैं. यानी आपकी सालाना सैलरी 32400 रुपये बढ़ जाएगी. यह इजाफा डीए के रूप में होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोनाल्डो-कोका कोला मामले में इंडियन कंपनियां भी कूदीं, फेविकोल ने कहा-ना बोतल हटेगी, ना वैल्यू घटेगी
    Next Article दिल्ली दंगा मामले में हाईकोर्ट से जमानत पाने वाले तीन छात्र कार्यकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

    Related Posts

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    August 14, 2026

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    August 13, 2026

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    जल संरक्षण की ग्रामीणों ने ली शपथ

    सरायकेला की मिट्टी से निकला राष्ट्रीय सम्मान

    ढह गया घर, बेबस हुईं दो विधवा महिलाएं

    झारखंड के हक और अधिकारों पर बड़ा हमला, संसद में विधेयक पारित होना राज्य के लिए काला दिन: संजीव सरदार

    आदित्यपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षद नीतू शर्मा ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा

    डीडीसी के आदेश के सात वर्ष बाद भी नाला व सड़क निर्माण नहीं, ग्रामीणों में रोष

    टाटा संस के नए चेयरमैन की तलाश शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.