Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. मशहूर शायर मुनव्वर राना ने विवादित बयान दिया है. मुनव्वर ने कहा कि तालिबान ने सही किया है. अपनी जमीन पर कब्जा तो किसी भी तरह से किया जा सकता है.तालिबान के आतंकी नेटवर्क पर मुनव्वर राना ने कहा कि आतंकी तो आप कह रहे हैं ना. आप खुल्लमखुल्ला यह कहते हैं कि हर मुसलमान आतंकी नहीं होता लेकिन हर आतंकी मुसलमान होता है. आपके यहां तो आतंकी की परिभाषा निकाली ही नहीं गई है कि कौन आतंकी है कौन आतंकी नहीं है. उन्होंने कहा कि तालिबान आतंकी संगठन हो सकता है लेकिन वह अपने मुल्क के लिए…

Read More

नई दिल्ली. तालिबान के आते ही व्यापार स्तर पर अफगानिस्तान के साथ भारत के रिश्ते खराब होने के संकेत मिलने लगे हैं. फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के महानिदेशक डॉक्टर अजय सहाय ने जानकारी दी है कि तालिबान ने पाकिस्तान के ट्रांजिट रूट के जरिए कार्गो के आवागमन पर रोक लगा दी है, जिससे देश में आयात रुक गया है. तालिबान ने बीते रविवार को काबुल पर नियंत्रण के बाद भारत के साथ सभी आयात और निर्यात रोक दिए हैं.सहाय ने कहा, ‘हम अफगानिस्तान के घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. वहां से आयात होने वाली सामग्री पाकिस्तान…

Read More

तुलसी भवन में नवपल्लव साहित्यिक संस्था की सभी बहनों ने तुलसी भवन में सावन मिलन किया।मौसम की रिमझिम फुहारों के संग कजरी,लोकगीत और नृत्य की जो बयार बही कि हर कोई मस्त हो गया।ऐसा समां बंधा की सावन का महीना मानो तुलसी भवन में ही उतर गया।प्रिया दत्ता ने 10 वर्षों बाद पैरों में फिर एक बार घुंघरू बांध कत्थक की प्रस्तुति दी।यही संस्था की उपलब्धि भी है जहां मनोरंजन और मनोबल एक साथ चलते है।आज के कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष माधुरी मिश्रा के साथ साथ,कृष्णा सिन्हा, डॉ रागिणीभूषण जी,बीना भारती, निर्मला राव,अनिता निधि,उषा झा,आरती श्रीवास्तव, बबिता ,ममता सिंह,नीता…

Read More

????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 19अगस्त दिन गुरुवार2021???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया :मौलाना सज्जाद नोमानी ने देश के दुश्मन को क्यों भेजा तारीफ भरा पैगाम!* ********************* ✍️पाकिस्तान-चीन के साथ भारत के खिलाफ तिकड़ी बना सकता तालिबान ✍️अबू धाबी में अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ली पनाह?, UAE सरकार ने दी ये जानकारी ✍️नागरिकों को ‘सुरक्षित जाने’ देने पर राजी हुआ तालिबान : व्हाइट हाउस ✍️सोमनाथ मंदिर अब होगा और भव्य,…

Read More

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में अफगानिस्‍तान से सभी भारतीयों की सुरक्षित निकासी के सभी आवश्‍यक प्रबंध करें. एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा ‘ भारत को न केवल अपने नागरिकों की रक्षा करनी चाहिए, बल्कि हमें उन सिखों और हिंदू अल्‍पसंख्‍यकों को भी शरण देनी चाहिए जो भारत आना चाहते हैं. इसके साथ ही हमें उन अफगान भाई-बहनों की मदद करना चाहिए जो सहायता मांगने के लिए भारत की ओर देख रहे हैं.इस अहम बैठक में देश के…

Read More

नई दिल्ली. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि काबुल में मची तबाही के बीच दूतावास कर्मचारियों को वापस भारत लेकर आना एक मुश्किलभरा काम था. विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा है-भारतीय राजदूत और दूतावास के कर्मचारियों को काबुल से भारत लाना एक मुश्किलभरा और जटिल काम था. उन सभी लोगों का शुक्रिया जिनकी वजह से ये संभव हो सका.इस बीच विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत के अफगानिस्तान में राजदूत और अन्य सभी भारतीय कर्मचारी वापस लौट चुके हैं. मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है-काबुल की स्थितियों को देखते हुए यह तय…

Read More

कहलगांव: जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर गंगा ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. गंगा और सहायक नदियों के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर बाढ़ की स्थिति काफी भयावह हो गई है. प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है. भागलपुर जिले के कहलगांव शहर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.शहर के कागजी टोला, राजघाट रोड स्थित सिकड़गढ़ टोला, सतीघाट मुहल्ला, कुलकुलिया, सिंचाई कॉलोनी आदि मुहल्ले बाढ़ प्रभावित हो गये हैं. कहलगांव के अंचलाधिकारी रामावतार यादव ने बताया कि कहलगांव प्रखंड के सात पंचायत पूर्ण प्रभावित तो चार पंचायत आंशिक…

Read More

चूरू. करीब 5 साल पहले वर्ष 2016 में एक महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में चूरू की विशेष कोर्ट ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अभियुक्तों ने चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम दिया था. हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए चाकू से पीड़िता के स्तन तक काट दिए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एससी/एसटी कोर्ट की विशिष्ट न्यायधीश मधु हिसारिया ने अभियुक्त राम सिंह और जयदीप को उम्रकैद की सजा सुनाई. वारदात के बाद 26 वर्षीय पीड़िता ने चूरू जिले के भानीपुरा थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया था.विशेष…

Read More

काबुल. अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां की स्थिति हर किसी के लिए चिंता विषय बनी हुई है. इस बीच वाइट हाउस ने खुलासा किया है कि अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान ने अमेरिकी सेना के हथियार और गाड़ियों को लूट लिया है. वाइट हाउस की ओर से मंगलवार को बताया गया है कि अमेरिकी सेना के साथ दो दशकों के युद्ध के बाद और अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान ने अमेरिकी सैन्य उपकरणों को बड़ी मात्रा में इकट्ठा किया है.इसी के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो भी दिखाए गए हैं जिनमें तालिबान उन हथियारों…

Read More

कंधार. तालिबान ने कहा कि वह महिलाओं को इस्लाम के तहत उनके अधिकार देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. बीस साल के बाद फिर से अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज हुए इस्लामिक समूह ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘तालिबान महिलाओं को इस्लाम के आधार पर उनके अधिकार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. महिलाएं स्वास्थ्य क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों में काम कर सकती हैं जहां उनकी जरूरत है. महिलाओं के खिलाफ कोई भेदभाव नहीं होगा.’इसके साथ ही तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि उन्होंने 20 साल के संघर्ष के बाद अपने देश अफगानिस्तान को…

Read More