लखनऊ. यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई झड़प में आठ लोगों की मौत के बाद मामला बेहद गरमा गया है. लखीमपुर में किसान रात से धरना दे रहे हैं, इनकी मांग है कि दोषियों पर जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती वो धरना जारी रखेंगे. इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत सुबह साढ़े चार बजे के करीब लखीमपुर पहुंच गए थे और उन्होंने लखीमपुर के एक गुरुद्वारे में किसानों की कमेटी के साथ बैठक की.इस बैठक में आगे की रणनीति तय की गई. बैठक से पहले राकेश टिकैत ने केंद्रीय गृहराज्यमंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे आशीष मिश्रा…
Author: Devanand Singh
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग की खूबसूरती का दीदार पर्टयक अब 12 महीने कर सकेंगे. देश-विदेश के पर्यटक अब आसानी से श्रीनगर से सोनमर्ग पहुंच सकेंगे. बर्फबारी की वजह से साल के छह महीने सोनमर्ग का इलाका देश के बाकी हिस्सों से कटा रहता है. मगर केंद्र सरकार की परियोजना की वजह से अब से मुश्किलें जल्द ही खत्म होने वाली हैं. दरअसल, केंद्र सरकार की अति महत्वपूर्ण जेड मोड़ टनल प्रोजेक्ट के इमरजेंसी ट्यूब से परिवहन आसान हो जाएगा. आज सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जेड मोड़ टनल का मुआयना भी करेंगे. साल के छह महीने सोनमर्ग के इस…
नई दिल्ली. स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने 2-18 साल के बच्चों पर किए वैक्सीन के ट्रायल की रिपोर्ट भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) को भेज दी है.कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. कृष्णा एला ने शनिवार को एक मीडिया चैनल को इस बाबत जानकारी दी. बता दें कि भारत बायोटेक ने सितंबर में 18 साल से कम उम्र के बच्चों पर कोवैक्सिन के दूसरे और तीसरे चरण का ट्रायल पूरा किया और अब डीसीजीआई की मंजूरी के लिए उसने डेटा जमा करा दिया है. इसी बीच, कोविड-19 टीकों के लिए आपातकालीन उपयोग सूची के मूल्यांकन पर…
बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र में एक महिला अपने तीन वर्षीय बेटे और एक वर्षीय बेटी को लेकर एक हौद में कथित रूप से कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई.सर्किल अधिकारी हुकमा राम ने बताया कि यह घटना शनिवार की है. रामसरिया गांव निवासी हवी देवी (23) अपने पुत्र दक्षित (तीन) और पुत्री कल्पना (एक) के साथ खेत में बने एक हौद में कथित रूप से कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई. हवी का पति गुजरात में मजदूरी करता है. उन्होंने बताया कि जांच से प्रथम दृष्टया पता चला कि महिला ने…
मुंबई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में शनिवार को क्रूज पर चल रही ड्रग्स पार्टी में छापेमारी कर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को हिरासत में लिया था. खबर के मुताबिक, अब रविवार को एनसीबी ने आर्यन खान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, एनसीबी की तरफ से अरेस्ट कॉपी रिलीज की गई है. इसमें बताया गया है कि क्रूज से क्या-क्या बरामद किया गया है.एनसीबी ड्रग्स केस में जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उसमें आर्यन खान के अलावा ऐक्टर अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धामेचा शामिल हैं. एनसीबी के मुताबिक,…
नई दिल्ली. दिग्गज अभिनेता घनश्याम नायक अब हमारे बीच नहीं रहे. 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से नट्टू काका के रूप में लोकप्रिय हुए घनश्याम नायक पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी. बता दें, घनश्याम नायक पिछले काफी दिनों से वह कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था. उनके गले की सर्जरी हुई थी और इस वजह से वह शूटिंग से भी दूर हो गए थे.हाल…
नई दिल्ली. देश में डिजिटल पेमेंट का विस्तार तेजी से हो रहा है. वहीं, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई के पेमेंट प्लेटफॉर्म यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई के जरिए सितंबर में 3.65 अरब ट्रांजैक्शन के जरिए 6.5 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए हैं. खास बात है कि यह लगातार तीसरा महीना है, जब यूपीआई के जरिए 3 अरब से ज्यादा ट्रांजैक्शन हुए हैं.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर बताया, एनपीसीआई के पेमेंट प्लेटफॉर्म यूपीआई के माध्यम से सितंबर में 3.65 अरब ट्रांजैक्शन के जरिए 6.5 लाख करोड़ रुपये के लेनदेन हुए हैं. यह संख्या और मूल्य…
काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की एक मस्जिद के पास ब्लास्ट की खबर है. इसमें दर्जनों लोगों के मारे जाने की आशंका है. एएफपी की खबर के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता के बताया कि धमाका काबुल की ईदगाह मस्जिद के गेट को निशाना बनाकर किया गया था.उस वक्त तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद की मां की याद में श्रद्धांजलि दी जा रही थी. तालिबान ने बताया कि इसमें मारे गए लोगों की सही संख्या की जानकारी नहीं है.मस्जिद के बाहर एक दुकान के मालिक ने बताया कि उसने धमाके की बहुत तेज आवाज सुनी. इसके अलावा कुछ गोलीबारी की आवाजें…
यह कैसा विकास और कैसी सियासत ? देवानंद सिंह बिहार से अलग हुए झारखंड को बने 21 साल बीत गए हैं। इस अंतराल में कई सरकारें आईं और गईं। इन 21 सालों में झारखंड में बहुत कुछ बदलते देखा। सियासत के गलियारों से लेकर लाल आतंक का तांडव तक झारखंडियों ने देखा है। हर सियासत के केंद्र बिंदु यहां के आदिवासी और मूलवासी रहे हैं। आदिवासियों और मूल वासियों के नाम पर सियासतदान न जाने कितनी बार झारखंड को लूट चुके हैं। जिन आदिवासियों और मूल वासियों के दम पर राज्य की सत्ता की बिसात बिछी, आज उन आदिवासियों और…
जनसमस्याओं को जानने के लिए कांग्रेस ने लगाया आस्था ट्विन सिटी में जनता दरबार जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार हुरलु आस्था ट्विन सिटी के समीप बिरसानगर प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष के नेतृत्व में कांग्रेस जनता के द्वार-जनता दरबार लगाया गया और जनता की सारी समस्याओं को सुनी गई और उन समस्याओं को जल्द से जल्द निदान हेतु जिला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय खाॅ ने बारी बारी से जनता से समस्याओ को सुना। बस्ती में गंदा पानी बहने का समस्या, बस्तीवासियों को जुस्को का पानी दिलाने, वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, सड़क निर्माण कराने का समस्याओ को रखा। इस अवसर पर…
