न्यूयार्क. अमेरिका के नॉर्थ डेट्रोइट में मंगलवार को एक स्कूल में एक 15 साल के छात्र ने गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन छात्रों की मौत हो गई और कम से कम 8 लोग घायल हो गए. प्रशासन ने कहा कि इस साल अमेरिका के स्कूल में हुई यह गोलीबारी की सबसे दर्दनाक घटनाओं में एक है. अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में एक टीचर भी है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को दोपहर करीब 12:55 बजे सूचित किया गया कि ऑक्सफॉर्ड टाउनशिप के ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में एक बंदूकधारी है. ओकलैंड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि मरने वालों में एक…
Author: Devanand Singh
विश्व एड्स दिवस प्रतिवर्ष 1 दिसंबर को मनाया जाता है. यह दिन स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए इस बीमारी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए है. विश्व एड्स दिवस पहली बार 1988 में मनाया गया था. एक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम मानव इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस के कारण होने वाली एक जानलेवा स्थिति है. एचआईवी वायरस रोगी की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है और अन्य ‘बीमारियों’ के प्रति इसके प्रतिरोध को कम करता है.विश्व एड्स दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व रक्त दाता दिवस, विश्व टीकाकरण सप्ताह, विश्व क्षय रोग दिवस, विश्व तंबाकू निषेध दिवस, विश्व मलेरिया…
हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में 60 साल की वृद्ध महिला की हत्या कर उसके शव के साथ रेप करने के मामले में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव कुमार मागो ने अपने ऐतिहासिक फैसले में दोषी सुरेंद्र उर्फ मांडिया को फांसी की सजा सुनाई है. इस मामले को पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने केस ऑफिसर स्कीम में शामिल कर पीलीबंगा थानाधिकारी इंद्र कुमार को केस ऑफिसर नियुक्त किया था. घटना के 8 दिन बाद ही पीलीबंगा पुलिस ने इस केस में आरोपी के खिलाफ चालान पेश कर दिया था. हत्या और रेप के इस केस की सुनवाई के बाद सोमवार…
मुंबई. ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल की 8 टीमों में से 7 ने अपने खिलाडिय़ों को नए सीजन के लिए रिटेन कर लिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब किंग्स अपने किसी भी पुराने खिलाड़ी को अपने साथ नहीं रख रही है. फ्रेंचाइजी पूरे 90 करोड़ के साथ खिलाडिय़ों के मेगा ऑक्शन का हिस्सा होगी.क्रिकइंफो ने रिटेन किए गए खिलाडिय़ों की लिस्ट भी जारी की है. धोनी, कोहली और विलियम्सन जैसे स्टार खिलाडिय़ों को उनकी टीम ने अपने साथ रखा है. रिटेन को लेकर अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है.…
90 के दशक में उदित नारायण की सुरीली अवाज हर किसी को अपनी दीवाना बना लेती थी, वो उस समय रोमांटिक गानों के बादशाह माने जाते थे. उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को बिहार के सुपौल में हुआ था. उनका जन्म एक मैथिली ब्राह्मण परिवार में था. आज उदित नारायण अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने एक सिंगिंग रियलिटी शो में बताया कि मैंने फिल्मों में सिंगर के तौर पर अपना नाम उदित नारायण रखा है, लेकिन मेरा पूरा नाम उदित नारायण झा है.सिंगर को 2009 में पद्म श्री और 2016 में पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित…
नई दिल्ली. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. बुधवार को ब्रेंट क्रूड का दाम 3.91 फीसदी टूटकर 70.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. हालांकि, डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में तेजी आई है. डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 1.44 फीसदी चढ़कर 67.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया. कच्चे तेल के दाम में गिरावट से देश में पेट्रोल और डीजल के भाव घट सकते हैं.तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल और डीजल के रेट्स जारी कर दिए हैं. देश की प्रमुख तेल कंपनियों IOC, BPCL और HPCL ने आज फ्यूल की कीमतों में कोई…
चंडीगढ़. केंद्र सरकार अब किसान आंदोलन को पूरी तरह खत्म कराने के लिए एक्शन में आ गई है. लोकसभा और राज्यसभा में तीन कृषि सुधार कानून वापस लेने के बावजूद धरनास्थलों पर बैठे किसान संगठनों की एमएसपी कानून की मांग पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है.इसके लिए केंद्र सरकार ने एमएसपी कमेटी बनाने का फैसला किया है. साथ ही इस कमेटी में शामिल होने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से 5 किसान नेताओं के नाम मांगे हैं. किसान नेता मनजीत सिंह राय ने कहा कि कल कमेटी में शामिल होने वालों के नामों की लिस्ट जारी की जा…
नई दिल्ली. कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के भारत पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है. इस बीच, भारत में कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ एन के अरोड़ा ने कहा है कि 18 साल की उम्र से नीचे 44 करोड़ बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने की योजना जल्द ही देश के सामने रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन दिए जाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है. जिससे कॉमरेडिडिटी वाले बच्चों कोरोना वैक्सीन लगाई जा सके. डॉ. अरोड़ा ने कहा कि उसके बाद स्वास्थ्य बच्चों को कोरोना का टीका दिया जाएगा.उधर, सरकार ने मंगलवार को…
हेमंत सरकार को भाजपा की सलाह ● केंद्र को न दे नसीहत, राजनीति छोड़े अपने राज्य की व्यवस्था करें दुरूस्त, कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन खतरनाक, राज्य में लापरवाही चरम पर – कुणाल षाड़ंगी जमशेदपुर। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर झारखंड सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और राज्य में लापरवाही चरम पर है।विभिन्न रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना जांच में कोताही बरती जा रही है और ज्यादातर जगहों में तो लोग झारखंड में उतरकर बिना जांच के अपने -अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जा रहे हैं। ऐसी जगहों पर सरकार जांच…
नई दिल्ली. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अपने एक बयान में यह कहा है कि, केंद्र सरकार की देश में क्रिप्टोकरेंसी को लीगल टेंडर के रूप में स्वीकार करने की कोई योजना नहीं है. केंद्र द्वारा बिटकॉइन लेनदेन से संबंधित डाटा पर एक सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि, केंद्र भारत में बिटकॉइन लेनदेन पर कोई डेटा एकत्र नहीं करता है. ब्रोकर डिस्कवरी और कंपैरिजन प्लेटफॉर्म ब्रोकर चूजर के अनुसार, पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा क्रिप्टोकरेंसी धारक भारत में हैं. भारत में क्रिप्टोकरेंसी धारकों की संख्या 10.7 करोड़…
