खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित खिलाड़ियों ने किया जमशेदपुर का नाम रोशन: दिनेश हाल ही में आयोजित 24 से 26 दिसंबर वेस्ट बंगाल आसनसोल में 3rd ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जमशेदपुर के झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के तीन खिलाड़ियों को उनके मेन ट्रेनिंग सेंटर में टेल्को रिग्रेशन क्लब में आज शाम रिग्रेशन क्लब के सीनियर स्टाफ श्री स्वामी जी के द्वारा 3 खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया जीतने वाले खिलाड़ियों का नाम इस प्रकार है सीनियर वर्ग में शिवानी कुमारी सिल्वर मेडल अकाश कुमार ब्रांच मेडल और जूनियर वर्ग में हर्षिता को सिल्वर मेडल…
Author: Devanand Singh
पटना. बिहार की राजधानी पटना में बिहार सरकार में BJP कोटे से मंत्री नीरज सिंह बबलू के एक बेतुके बयान के बाद पूर्व CM जीतन राम मांझी को गिराने की धमकी दे दी. इसके बाद BJP के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी डैमेज कंट्रोल में जुट हुए हैं. उन्होंने कहा है कि जीतन राम मांझी सीनियर नेता हैं. उन पर बाकी अन्य दलों की ओर से कोई बयानबाजी नहीं होनी चाहिए. दरअसल, बीते दिनों पूर्व सीएम द्वारा पंड़ितों को गाली देने और फिर डैमेज कंट्रोल के रूप में जब मांझी सोमवार को ब्राह्मण भोज करा रहे थे इसी दौरान मंत्री नीरज…
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उनको हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. बीसीसीआई सूत्र ने इसकी जानकारी दी है. सौरव गांगुली के भाई ने जानकारी दी है कि वह स्टेबल हैं और एहतियात के तौर पर उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. इसी साल सौरव गांगुली के हार्ट में स्टेंट डाले गए थे, इसी वजह से डॉक्टर्स उनको लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते और हॉस्पिटल में एडमिट कराने के लिए कहा.गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. गांगुली को सोमवार रात हॉस्पिटल…
पटियाला. पंजाब के पटियाला जिले में विभिन्न स्थानों पर खालिस्तान के समर्थन वाली कुछ सामग्री वितरित करने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि जगमीत सिंह और रविंदर सिंह नामक दो लोगों को बनूर इलाके के पास ‘खालिस्तान के पक्ष में प्रचार’ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में खालिस्तान समर्थक सामग्री बरामद की गयी है.पुलिस के अनुसार जसवीर कौर, जगमीत सिंह और रविंदर सिंह को अदालत में पेश किया गया…
लखनऊ. फ़रवरी में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कोरोना अपना पैर पसार रहा है. पिछले 24 घंटे में 80 नए मरीज मिलने के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 392 हो गई है. इस बीच यूपी सरकार ने यूपी को कोरोना प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूपी लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम 2020 की धारा 3 के तहत राज्यपाल ने इस बाबत पत्र जारी कर दिया है. यह घोषणा 31 मार्च तक लागू रहेगी. इससे पहले मार्च, 2019…
नई दिल्ली. 4G मोबाइल नेटवर्क का आनंद उठा रहे रहे उपभोक्ता बीते लंबे समय से 5G का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबरों की मानें तो साल 2022 में ग्राहकों का ये इंतजार खत्म होने जा रहा है. जी हां, साल 2022 में देश के प्रमुख शहरों में 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी जाएगी. सरकार ने देश के उन 13 बड़े शहरों का चुनाव कर लिया है जहां पर सबसे पहले 5जी सर्विसेज लॉन्च की जाएगी. जिन 13 शहरों का चुनाव किया गया है, उनमें देश की कुल शहरी आबादी का एक बड़ा हिस्सा रहता है. इन…
पश्चिमी सिंहभूम. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में मंगलवार शाम वन विभाग के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि घटनास्थल पर नक्सलियों ने जेसीबी मशीन पर भी डीजल छिड़कर आग लगा दी. पुलिस मुखबीर करार देते हुए नक्सलियों द्वारा एक हफ्ते में दूसरी हत्या है.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों ने मृतक के शव के पास अपना पर्चा छोड़ा है जिसमें पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या करने की बात कही गयी है. लिंडा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन अभी जांच…
. सूडान के पश्चिमी कोर्डोफन प्रांत में सोने की एक खदान के धंसने से कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सूडान की सरकारी खनन कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह हादसा राजधानी खार्तूम से 700 किलोमीटर दक्षिण में फूजा गांव में बंद पड़ी एक खदान में हुआ. इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी है. खनन कंपनी ने फेसबुक पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें ग्रामीणों को घटनास्थल पर इकट्ठा होते दिखाया गया. तस्वीरों में कम से कम दो ‘ड्रेजर’ इस हादसे में बचे हुए लोगों…
नई दिल्ली. देश में ओमिक्रोन के अब तक 781 मामले दर्ज़ किए गए हैं. पिछले 24 घंटे कोरोना के 9,195 मामले दर्ज़ किए गए हैं. देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 77,002 तक पहुंच गए हैं. गोवा और मणिपुर में भी ओमीक्रॉन संक्रमित मरीज का पहला मामला सामने आ चुका है. वहीं दिल्ली में येलो अलर्ट लागू हो चुका है. इधर मामले बढ़ने के साथ ही केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अलर्ट भेज तैयारियां तेज करने को कहा है. दिल्ली में करीब 7 महीने बाद रिकॉर्ड मामले दर्ज हुए हैं. एक दिन में करीब 500…
स्लामाबाद. अफगानिस्तान पर कब्जा जमाने के लिए पाकिस्तान ने जिस तालिबान को हथियार और ट्रेनिंग देकर आगे बढ़ाया था, अब वही उसके लिए गले की फांस बनाता जा रहा है. पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने तालिबान हुकूमत के उन फैसलों की आलोचना की है, जिसमें महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं. फवाद चौधरी ने इस पिछड़ी सोच को पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है. चौधरी ने कहा- ‘चरमपंथी सोच हमारे लिए खतरा है. हमें जिन्ना का पाकिस्तान वापस चाहिए.’ तालिबान की सोच पाकिस्तान के लिए खतरा इस्लामाबाद के एक कार्यक्रम में फवाद चौधरी…
