Author: Devanand Singh

कन्नौज. इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर स्थित ठिकानों के बाद अब कन्नौज स्थित घर से बरामद रकम की गिनती चल रही है. जीएसटी इंटेलीजेंस की टीम को कानपुर के घर में जहां 177 करोड़ रुपये मिले थे, वहीं अब कन्नौज के घर में भी दीवारें सोना, जबकि जमीन नोटों की गड्डियां मिल रही हैं. घर में बोरों में अनाज की जगह नोट भरे मिल रहे हैं, यहां टीम अबतक 103 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी इंटेलीजेंस व आयकर विभाग के अधिकारियों समेत 36 लोग पीयूष जैन के घर के अंदर छानबीन कर रहे हैं.…

Read More

नोएडा. हरियाणा के बल्लमगढ़ की रहने वाली एक महिला के साथ नोएडा के सेक्टर 2 में गैंगरेप किए जाने की घटना से सनसनी फैल गई. महिला का आरोप है कि वकील ने उसे पति की जमानत के बहाने नोएडा बुलाया था. फिर अपने ऑफिस में तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया गया. पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट बल्लमगढ़ थाने में दर्ज कराई है. जहां से जांच के बाद मुकदमे को थाना सेक्टर 20 ट्रांसफर कर दिया गया. थाना प्रभारी मनोज सिह ने बताया कि महिला का पति किसी मामले में पकड़ा गया, जिसके बाद उसे नोएडा…

Read More

नई दिल्ली. दुनिया की सबसे महंगी चरम मौसम की घटनाओं में से दस की लागत $ 1.5 बिलियन से अधिक है. इस सूची में अमेरिका में अगस्त में आया तूफ़ान इडा सबसे ऊपर है, जिसकी अनुमानित लागत $65 बिलियन है. वहीँ जुलाई में यूरोप में आयी बाढ़ में 43 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था.इन आंकड़ों का ख़ुलासा करती है क्रिश्चियन ऐड की ताज़ा रिपोर्ट. काउंटिंग द कॉस्ट 2021: ए ईयर ऑफ क्लाइमेट ब्रेकडाउन, नाम की यह रिपोर्ट बीते साल की 15 सबसे विनाशकारी जलवायु आपदाओं की पहचान करता है और इन घटनाओं में से दस की लागत $ 1.5…

Read More

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी. कंगारू टीम ने इंग्लैंड को पारी और 14 रन से हराया. पहली पारी में इंग्लैंड ने 185 रन बनाए थे जिसके जवाब में मेजबान टीम ने 267 रन बनाकर आउट हुई. ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 82 रनों की बढ़त मिली. लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 68 रनों पर सिमट गई. 32 वर्षीय तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने दूसरी पारी में सिर्फ 7 रन देकर छह विकेट झटके. उनके अलावा मिचेल स्टार्क ने तीन…

Read More

एक्ट्रेस आलिया भट्ट एनिमल लवर हैं. कुत्तों और बिल्लियों के लिए उनकी वकालत और एनिमल फ्रेंडली फैशन इंडस्ट्री के सपोर्ट में काम करने के लिए आलिया को सम्मानित किया गया है. पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने आलिया को अपना 2021 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया है. पेटा इंडिया के सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशन डायरेक्टर सचिन बंगेरा कहते हैं, “आलिया भट्ट न केवल वीगन (शाकाहारी) फैशन को आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं बल्कि अगली पीढ़ी को जानवरों के प्रति दयालु होने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं. आलिया कभी बोलने से पीछे…

Read More

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा वार्डों पर जीत हांसिल करके डेढ़ दशक में पहली बार बीजेपी को पछाड़ा है?खबर है कि 35 वार्डो वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 14 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने, 12 वार्डों में बीजेपी ने, 8 वार्डों में कांग्रेस ने और एक वार्ड में शिरोमणि अकाली दल ने जीत दर्ज की है. इस चुनाव में बीजेपी को तगड़ा सियासी झटका लगा है, वार्ड नंबर 17 के उम्मीदवार और मौजूदा मेयर रवि के शर्मा को आम आदमी पार्टी…

Read More

सरायकेला-खरसावां: हर दिन बढ़ते ठंड को देखते हुए सरायकेला दुर्गा सोरेन सेना जिला कमेटी ने जिले के लगभग हर चौक चौराहे जिसमें मुख्य रुप से आदित्यपुर,आर.आई.टी मोड़,आदित्यपुर टोल ब्रिज चौराहा,बीको मोड़ सबसे ज्यादा आबादी वाला चौराहा लाल बिल्डिंग चौराहा,उषा मोड़, कांड्रा टोल ब्रिज चौराहा एवं सरायकेला अनुमंडल के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था कर रही है. जिसमें जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह के नेतृत्व में ,जिला उपाध्यक्ष राजा टूडू,गुड्डू सिंह,मनदीप महाली रोबिन हांसदा, सवेरा कुमार गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष मोहन सामड वरिष्ठ कार्यकर्ता अंकित जी विजय जी, मुकेश सिंह जी, छोटू जी अजय यादव जी और सुनील कुमार मुख्य रूप…

Read More

????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 28दिसंबर दिन मंगलवार2021???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : Omicron के बढ़ते खतरे के बीच हमें सतर्क रहने की जरूरत* ********************* ✍️PM मोदी फूंकेंगे पंजाब में चुनावी बिगुल:5 जनवरी को फिरोजपुर में रैली; PGI के सेटेलाइट विंग का भी उद्घाटन; कल जालंधर में तैयारी मीटिंग ✍️स्वास्थ्य मंत्रालय: 15-18 साल के किशोरों के लिए टीके और बुजुर्गों-फ्रंटलाइन वर्कर्स की प्रिकॉशन डोज के लिए गाइडलाइंस जारी ✍️ID कार्ड…

Read More

अश्रुपूरित आँखों से हुआ सफर-ए-शहादत का समापन* *महिलाओं और बच्चों संभाली पाठ, शब्द-कीर्तन की जिम्मेदारी चार साहेबजादे की शहीदी को समर्पित मानगो गुरुद्वारा साहिब में शहीदी सप्ताह (सफर-ए-शहादत) का समापन सोमवार को भावनात्मक माहौल में हुआ। साहिबजादों की शहीदी गाथा सुनकर संगत अपने आंसू नहीं रोक पायी। लगातार एक सप्ताह से चल रहे सफर-ए-शहादत की शुरुआत 21 दिसंबर को हुई थी जिसमे जमशेदपुर की तमाम सिख संगत ने बढ़-चढ़ कर दीवान में हाजरी भरी। सोमवार को शहीदी सप्ताह के अंतिम दिन जब सिख प्रचारक ज्ञानी गुरप्रताप सिंह ने शहीदी गाथा सुनाई गुरूद्वारे में मौजूद हर शख्स की आँखे भर आयी।…

Read More

नई दिल्ली. हाल के दिनों में हरिद्वार और दिल्ली में दिए गए नफरती भाषणों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के कई वकीलों ने चिंता जताई है. करीब 76 वकीलों ने इसको लेकर मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना को एक चिट्ठी लिखी है. इसके जरिए इन्होंने स्वत: संज्ञान लेने का आग्रह किया है. बता दें कि एक धर्म संसद के दौरान मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार के लिए नफरत भरे भाषण दिए गए थे. चिट्ठी में वकीलों ने कहा कि दिल्ली में हिंदू युवा वाहिनी और हरिद्वार में यति नरसिंहानंद द्वारा आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में 17 और 19 दिसंबर 2021 के बीच, नफरत…

Read More