जममू. अमरनाथ गुफा के पास आए जल प्रलय के बाद शनिवार को जम्मू और कश्मीर के डोडा में बादल फट गया। घटना के बाद बाढ़ आ गई, जिसके चलते वहां कई गाड़ियां मिट्टी के मलबे में धंस और फंस गईं। इस बीच हाईवे भी ब्लॉक हो गया। डोडा एसएसपी ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे डोडा गुंटी वन में बादल फटने से ठठरी के ठठरी कस्बे में बाढ़ आ गई थी। फिलहाल किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। बादल फटने से कई वाहन मिट्टी में धंसे और कुछ समय के लिए हाईवे भी बंद हो गया। हालांकि,…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. भारतीय वैज्ञानिकों की ओर से तैयार रोबोट जल्द ही सरहद की निगरानी करते दिखेंगे। सेना ने डीआरडीओ की मदद से रेल माउंटेड रोबोट बनाया है, जिसे खामोश प्रहरी नाम दिया गया है। इसे सीमा पर लगे बाड़ पर तैनात किया जा सकता है। यह दुश्मन की हलचल का कुछ ही सेकंड में पता कर लेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमता(एआई) पर आधारित 75 रक्षा तकनीक लॉन्च करेंगे। इनमें खामोश प्रहरी भी शामिल है। ऐसे रोबोट अब तक दक्षिण कोरिया-इजरायल ने ही बनाए हैं। रक्षा सचिव डॉ. जय कुमार…
नई दिल्ली. भाजपा को आशंका है कि इस बार भी मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव समय से पहले चुनाव करा सकते हैं, ताकि सत्ता विरोधी माहौल को कम किया जा सके। हालांकि, उनकी राह में एक बड़ी बाधा कांग्रेस है। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस भले ही कमजोर दिखे, लेकिन तेलंगाना में वह अभी भी सत्तारूढ़ टीआरएस के बाद दूसरी बड़ी पार्टी है। कांग्रेस के सामाजिक समीकरण और राज्य के युवा नेतृत्व को भाजपा गंभीरता से ले रही है। भाजपा ने हैदराबाद में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर तेलंगाना का राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। विधानसभा के कार्यकाल के मुताबिक तेलंगाना…
सैन फ्रांसिस्को. एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने की डील रद्द कर दी है. वह 44 अरब डॉलर में इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट को खरीदना चाहते थे. दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ ने डील रद्द होने के लिए ट्विटर को ही जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि ट्विटर फर्जी अकाउंट्स के बारे में जानकारी देने में नाकाम रहा. विलय समझौते की कई शर्तों को तोड़ने का भी आरोप लगाया. मस्क की इस घोषणा के बाद ट्विटर के शेयर 7 फीसदी तक गिर गए. 16 साल पुरानी सैन फ्रांसिस्को की कंपनी ट्विटर और एलन मस्क के बीच…
आर. वी. एस कालेज ऑफ़ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलोजी मे आयोजित नयी शिक्षा नीति पर परिचर्चा में शामिल हुए महामहिम झारखण्ड राज्य के महामहिम राज्यपाल रमेश बैस अपने दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहाँ आर. वी. एस कालेज ऑफ़ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलोजी मे आयोजित नयी शिक्षा नीति पर परिचर्चा मे वे शामिल हुए. इस दौरान कालेज के सचिव भरत सिंह एवं तमाम कालेज के पदाधिकारीयों एवं छात्रों ने महामहिम राजयपाल का विधिवत स्वागत किया, वैसे इस दौरान झारखण्ड के विभिन्न विश्विद्यालयों के कुलपति भी मौजूद रहे. नयी शिक्षा नीति 2020 पर यहाँ मौजूद तमाम अतिथियों ने अपने विचार…
बेटी अपर्णा ने हीं प्रेमी के साथ मिलकर कराई पिता की हत्या अपर्णा से शेयर किया हत्या का पूरा प्लान आदित्यपुर के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या उनकी सगी बेटी अपर्णा सिंह ने करवाई थी. शुक्रवार को एसपी आनंद प्रकाश ने इसका खुलासा कर दिया.उन्होंने बताया की बेटी ने प्रेम प्रसंग को लेकर ही प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर कन्हैया सिंह की हत्या करवाई थी .इसकी साजिश पिछले 3 वर्षों से चल रही थी।इसके पूर्व भी 20 जून को ही पटना में कन्हैया सिंह की हत्या का प्रयास किया गया था पर, किसी…
नैनीताल. उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में आज सुबह करीब 5:30 बजे ढेला नदी के बहाव में एक अर्टिगा कार के बह जाने से 9 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की को बचा लिया गया और उसे तत्काल मेडिकल सहायता मुहैया कराई गई. नदी में बहकर डूब गई कार में से सभी नौ शव सुबह करीब 10 बजे तक निकाले जा सके. घंटों की मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को भी निकाल लिया गया. सभी मृतक पंजाब के बताए जा रहे हैं.बताया जा रहा है कि ढेला नदी की धारा के क्षेत्र में देर रात 2 बजे…
दिल्ली. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि देश में रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियोक्ता की ओर से मिलने वाले भत्तों और सुविधाओं पर कोई जीएसटी नहीं चुकाना होगा. सीबीआईसी के अनुसार नियोक्ता की ओर से कर्मचारी को मिलने वाली सुविधाओं और भत्तों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है. सीबीआईसी के अनुसार ऐसे में मामलों में जुर्माना तभी लगाया जाएगा जब फर्जी इनवॉइस के जरिये बिना उत्पाद सप्लाई किए टैक्स की चोरी की जाएगी. सीबीआईसी ने यह सर्कुलर पिछले दिनों जीएसटी परिषद की बैठक…
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का जीत से आगाज किया. उसने गुरुवार को साउथम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में 50 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए जिसके बाद इंग्लिश टीम 148 रन के स्कोर पर 19.3 ओवर में ही ऑलआउट हो गई. रोहित शर्मा इस तरह टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में लगातार 13 जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान भी बन गए. भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया…
टोक्यो. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक सभा में भाषण देने के दौरान गोली मार दी गई है. जानकारी के अनुसार शिंजो आबे को जापान के नारा शहर में सुबह गोली मारी गई. उनके सिर पर चोट आई है. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार नारा शहर में शिंजो आबे एक सभा में भाषण दे रहे थे, तभी भीड़ से एक शख्स ने गोली चला दी. जापान स्थित मीडिया हाउस एनएचके ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापानी शहर नारा में गोली मार दी गई.…
