जोधपुर. जोधपुर में भारी बारिश से उपजे हालात को देखते हुये तीसरे दिन भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. आसमानी आफत से लोग सकते में हैं. बांध का पानी आसपास के गांवों में घुस गया है. बारिश से अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है. 262 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है. नदी नाले उफान पर हैं तो जोधपुर शहर में कई जगहों पर पानी का भारी जमाव है. हालत के मद्देनजर ट्रेनें और रोडवेज के पहिए मंगलवार से ही थमे हुये हैं. कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया जा चुका है. रोडवेज की…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. एक चीनी रॉकेट का मलबा अगले कुछ दिनों में कुछ समय के लिए पृथ्वी पर दुर्घटनाग्रस्त होने के लिए तैयार है। जब यह चीने गिरेगा तो दुनिया के एक बड़े हिस्से को प्रभावित कर सकता है। कैलिफ़ोर्निया स्थित एक गैर-लाभकारी संस्था एयरोस्पेस कॉर्प के अनुसार, 24 जुलाई को चीन द्वारा लॉन्च किए गए लॉन्ग मार्च 5B रॉकेट का एक हिस्सा 31 जुलाई के आसपास एक अनियंत्रित रीएंट्री करेगा। एयरोस्पेस की भविष्यवाणियों के अनुसार, मलबे के गिरने के संभावित क्षेत्रों में अमेरिका के साथ-साथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत और दक्षिण पूर्व एशिया शामिल हैं। हालांकि, चीन इस चिंता…
अमेरिका में रह रही एक पाकिस्तानी मूल की महिला के मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस महिला के पूर्व पति ने महिला का मर्डर उस समय कर दिया जब महिला ने एक टिकटॉक वीडियो पोस्ट कर दिया। हैरानी की बात यह भी है कि जब पति ने इस वीडियो को देखा तो वह महिला से करीब 700 किलोमीटर की दूरी पर था। यह घटना अमेरिका के इलिनॉस स्टेट की है। यहां के एक शहर में पाकिस्तानी मूल की 29 साल की सानिया खान रहती थीं। वे टिकटॉकर और पेशे से फोटोग्राफर थीं। उनकी एक साल पहले शादी…
बगदाद. श्रीलंका में पिछले दिनों राजनीतिक संकट के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में घुसकर उस पर कब्जा कर लिया था. इस दौरान उन्होंने जिम, स्वीमिंग पूल से लेकर हर चीज का आनंद लिया था. इसके वीडियो भी सामने आए थे. अब कुछ ऐसा ही हाल इराक का भी हो रहा है. इराक के धार्मिक नेता मुक्तादा अल सदर के सैकड़ों समर्थकों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए संसद भवन में प्रवेश किया. संसद पर कब्जा करने के बाद इन लोगों ने डांस किया और गाने भी गाए. ईरान समर्थित राजनीतिक दलों की ओर से प्रधानमंत्री पद के…
नई दिल्ली. शुभमन गिल की साहसिक पारी और युजवेंद्र चहल की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में 119 रन से जीत दर्ज की. गिल बारिश के कारण सिर्फ दो रन से करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से वंचित रह गए लेकिन उनके नाबाद 98 रन से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्षा से प्रभावित मैच में 36 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाए. भारत की पारी के 24 ओवर पूरे होने के बाद बारिश के कारण मैच रुका और मुकाबले को 40 ओवर का कर दिया गया.…
जब फैशन की बात आती है तो मलाइका हमेशा बोल्ड चॉइस करती हैं. हाल ही में एक बार फिर ने मलाइका ने ‘इंडियन कॉउचर वीक’ फैशन शो में अपना कुछ ऐसा ही अंदाज दिखाया है. इस इवेंट से मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बवाल लग रहा हैं. इंडियन कॉउचर वीक’ के चौथे दिन मलाइका अरोड़ा फैशन डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना के लिए रैम्प पर उतरीं. रैम्प वॉक के दौरान मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में रैंप वॉक करके महफिल लूट ही है. फैशन शो में मलाइका ने एंट्री की तो…
अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद के बोटाद जिले और आसपास के गांवों में जहरीली शराब की त्रासदी में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 39 हो गई. वहीं पुलिस और राज्य सरकार जांच में तेजी लाते हुए अवैध शराब की दुकानों पर राज्यव्यापी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. इस घटना में कम से कम 60 मरीज भर्ती हैं, जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है. इनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सबसे अधिक मौत बोटाद जिले में हुई है. यहां जहरीली शराब के चलते 24 लोगों ने दम तोड़ दिया. गुजरात के पुलिस…
नई दिल्ली. नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से करीब 8 घंटे की पूछताछ कर चुका है. सोनिया को बुधवार सुबह 11 बजे फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी उनसे ये जानना चाहती है कि हेराल्ड अखबार चलाने वाले एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड और उससे जुड़ी 800 करोड़ की संपत्तियों को यंग इंडियन ने किस तरह और क्यों अधिग्रहण किया. यंग इंडियन में सोनिया और राहुल गांधी की बड़ी हिस्सेदारी है. रिपोर्ट में ईडी के सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि सोनिया…
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बर्मिंघम में संपन्न आईसीसी के वार्षिक सम्मेलन के दौरान 2025 में महिलाओं के 50 ओवर के वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए बोली जीत ली है. अब एक दशक से अधिक समय बाद देश फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के इस महत्वाकांक्षी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. भारत की मेजबानी में पिछली बार महिलाओं का 50 ओवर का वर्ल्ड कप 2013 में आयोजित किया गया था. तब उस विश्व कप में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 114 रनों से हराकर चैंपियन बनने का…
नई दिल्ली. भारत पांचवीं पीढ़ी के मोबाइल नेटवर्क (5जी) की तैयारी कर रहा है. 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी मंगलवार से शुरू हुई. रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अडानी डेटा नेटवर्क ने 5त्र सेवाओं को लॉन्च करने के लिए बोली लगाई. 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान सरकार नीलामी के लिए 72,000 मेगाहर्ट्ज (72 गीगाहर्ट्ज) से अधिक स्पेक्ट्रम रखेगी, जिसका आरक्षित मूल्य 4.3 लाख रुपये होगा. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शाम को कहा, 5जी नीलामी के चार दौर पूरे हो चुके हैं. अब तक लगभग 1,45,000 करोड़ रुपये के राजस्व की उम्मीद है. हमें यह प्रक्रिया 14…
