*गम्हरिया में श्रद्धा से याद किए गए दिशोम गुरु शिबू सोरेन*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को गम्हरिया में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। लाल बिल्डिंग परिसर में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता फूलकांत झा के नेतृत्व में आयोजित सभा में लोगों ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रमुख वक्ता झामुमो के केपी सोरेन ने गुरु जी के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक योगदान और जनसेवा को याद करते हुए कहा कि झारखंड के लोगों के अधिकार, सम्मान और पहचान की लड़ाई में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। उनका संघर्ष और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
कार्यक्रम में इंद्रकांत झा, गोविंद पाठक, देव कुमार दास, अरुण कुमार दास, अपन चंद्रा, महावीर गोराई, सुफल गोराई, राधेश्याम महतो समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। बाजार के दुकानदारों और व्यवसायियों ने भी श्रद्धांजलि दी।
