Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इराक के धार्मिक नेता ने समर्थकों के साथ संसद पर जमाया कब्जा, नाच-गाकर मनाया जश्न
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इराक के धार्मिक नेता ने समर्थकों के साथ संसद पर जमाया कब्जा, नाच-गाकर मनाया जश्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बगदाद. श्रीलंका में पिछले दिनों राजनीतिक संकट के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में घुसकर उस पर कब्जा कर लिया था. इस दौरान उन्होंने जिम, स्वीमिंग पूल से लेकर हर चीज का आनंद लिया था. इसके वीडियो भी सामने आए थे. अब कुछ ऐसा ही हाल इराक का भी हो रहा है. इराक के धार्मिक नेता मुक्तादा अल सदर के सैकड़ों समर्थकों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए संसद भवन में प्रवेश किया. संसद पर कब्जा करने के बाद इन लोगों ने डांस किया और गाने भी गाए.

     

    ईरान समर्थित राजनीतिक दलों की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार का चयन किए जाने के विरोध में ये सैकड़ों इराकी प्रदर्शनकारी बुधवार को ईरान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इराकी संसद में घुस गए थे. इनमें कई प्रदर्शनकारी प्रभावशाली मौलवी मुक्तादा अल सदर के समर्थक थे. कुछ को मेजों पर चढ़ते और इराकी झंडे लहराते देखा गया है. उस समय वहां कोई सांसद मौजूद नहीं था. इमारत के अंदर केवल सुरक्षाबल थे और वे प्रदर्शनकारियों को आसानी से अंदर जाने की अनुमति देते दिखाई दिए.

     

    मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे थे. इसके बावजूद ये प्रदर्शनकारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए संसद के अंदर घुसने में कामयाब हो गए. संसद में घुसे एक 41 साल के मजदूर का कहना है कि देश में लोग सत्ता पर बैठे भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ हैं. हालांकि कब्जा करने के काफी देर बाद कुछ प्रदर्शनकारी वहां से शांतिपूर्वक निकल गए.

     

    इराक के पास तेल का बड़ा भंडार है. दुनिया में तेल की कीमतों में उछाल के बाद भी इराक में आर्थिक संकट बरकरार है. अब इन विरोध प्रदर्शनों के कारण इराक के हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है. वहीं मुक्तादा अल सदर का गुट पिछले साल अक्टूबर में हुए चुनाव में सबसे बड़े संसदीय गुट के रूप में सामने आया था. लेकिन यह गुट अभी भी बहुमत से दूर था. इस कारण नौ महीने के बाद भी देश में नई सरकार के गठन को लेकर असमंजय है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत ने वेस्टइंडीज की धरती पर पहली बार किया क्लीन स्वीप, 119 रन से जीता मैच
    Next Article महिला ने पोस्ट किया शादी का वीडियो, 700 किमी दूर से आकर पूर्व पति ने किया मर्डर

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.