Author: Devanand Singh

जाजपुर. ओडिशा के जाजपुर में कोरई रेलवे स्टेशन पर आज सोमवार की सुबह एक भीषण रेल हादसे में तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. जानकारी के अनुसार जाजपुर के कोरई स्टेशन पर आज सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार मालगाड़ी पटरी से उतर गई. मालगाड़ी के डिब्बे प्लेटफार्म पर बने वेटिंग हाल और टिकट काउंटर तक पहुंच गए. इस दौरान 3 यात्री इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी कुचलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह घायल हो गए. वहीं इस हादसे के बाद से दो रेल लाइनें अवरुद्ध…

Read More

दिल्ली. दिल्ली के छावला रेप और मर्डर के में आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने को उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस मामले में सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी को नियुक्त करने को भी मंजूरी दी गई है. फरवरी, 2012 को द्वारका के छावला में एक 19 वर्षीय युवती के साथ हुए जघन्य बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में तीन आरोपियों को निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी. जिसे हाईकोर्ट ने भी बरकरार रखा…

Read More

दिल्ली. केंद्रीय रेल मंत्रालय ने ट्रेनों से इकोनॉमी क्लास के एसी कोचों को हटाने का फैसला किया है और इकोनॉमी क्लास के एसी कोच भी अब थर्ड एसी क्लास के कोच में मर्ज होंगे. रेलवे ने इकोनॉमी एसी क्लास को सरेंडर करने का फैसला इस लिए लिया है, क्योंकि रेलवे को इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था. गौरतलब है कि रेल मंत्रालय ने पिछले वर्ष स्लीपर और एसी थर्ड क्लास के बीच यह क्लास शुरू किया था. जिसका किराया स्लीपर से अधिक लेकिन थर्ड एसी से कम था. इसका उद्देश्य स्लीपर में यात्रा करने वाले यात्रियों को एसी…

Read More

वैशाली. बिहार में वैशाली जिले के सुल्तानपुर गांव में एक बेलगाम ट्रक ने एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में महिलाओं और सात बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक को समीप आता दिेख लोगों की चीख निकल गई और हड़कंप मच गया. इस घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है. जानकारी के अनुसार वैशाली में यह हादसा रात करीब नौ बजे उस समय हुआ, जब लोग एक स्थानीय…

Read More

दिल्ली. फीफा विश्व कप के 22वें सीजन का उद्घाटन मैच मेजबान कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया. इस मुकाबले में इक्वाडोर ने कतर को 2-0 से मात देकर इतिहास रच दिया है. फीफा विश्व कप का यह पहला सीजन है, जब किसी मेजबान टीम को उद्घाटन मैच में हार झेलनी पड़ी है. इस मैच में दोनों गोल इक्वाडोर के कप्तान एनर वेलेंसिया ने किए हैं. इस मुकाबले के बाद विश्व कप में उनके नाम कुल चार गोल हो चुके हैं. वहीं कतर की टीम के लिए इस हार के बाद विश्व कप की आगे की राह मुश्किल हो…

Read More

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश के पहले ही राजनीति शुरु हो गई है. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सुरक्षा को लेकर कहा कि राहुल गांधी इंदौर के खालसा कालेज न जाए. जिसपर यात्रा प्रभारी पीसी शर्मा ने भी कह दिया कि हम किसी से डरने वाले नहीं है, सभा तो खालसा कालेज में ही होगी. राहुल गांधी के कार्यक्रम में फिर बदलाव हुआ है. वे 26 को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्मस्थली महू जाएगे. वे 27 को इंदौर में रहेगें. बताया जाता है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एमपी में 23 नवम्बर को प्रवेश करेगी.…

Read More

नई दिल्ली. दिल्ली में नगर निगम चुनाव नजदीक हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोरशोर से प्रचार में लगी हैं. रविवार को यहां अलग-अलग 14 इलाकों में बीजेपी ने ताबड़तोड़ 14 रोड शो निकाले. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, असम के सीएम हिमंत बिश्वा, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़कों पर पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करने सड़कों पर उतरे. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा आप सरकार से दिल्ली के लोग परेशान हो चुके हैं. यह सरकार करप्शन में लिप्त है. बीजेपी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग साथ आएं हैं. जिससे…

Read More

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने कीवी टीम को 65 रन से हरा दिया है. इसी के साथ तीन मैच की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है. पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए थे. सूर्यकुमार यादव ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की दूसरी सेंचुरी लगाई. उन्होंने 51 बॉल में 111 रन की नाबाद पारी खेली. सूर्या ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ…

Read More

भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई बोल्ड एक्ट्रेस एमी ऐला आए दिन अपनी हॉटनेस से सोशल मीडिया का पारा हाई करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बेहद सेक्सी तस्वीरें शेयर की हैं. कैटरीना कैफ जैसी दिखने वाली एमी ने ब्लैक कलर का हॉट ब्रालेट पहना है, हेयर ओपन करके सेक्सी पोज देते दिख रही हैं. एक्ट्रेस की हॉटनेस देख यूजर्स का हाल बेहाल हो गया है. वे कमेंट बॉक्स पर फायर इमोजी व रेड हार्ट की बारिश कर रहे हैं. एमी एक्ट्रेस और मॉडल होने के साथ-साथ बेहतरीन डांसर और बिजनेस वुमन भी हैं. उनकी एक-एक तस्वीर…

Read More

लोगों का विश्वास ही टाटा की पूंजी, विपरीत परिस्थितियों में भी हम गलत नहीं करते : डायरेक्टर, टाटा संस शनिवार की शाम एक्सएलआरआइ में जेआरडी टाटा व्याख्यान का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में टाटा एसआइए ( विस्तारा ) के चेयरमैन सह टाटा संस के डायरेक्टर भास्कर भट जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन मौजूद थे. दोनों ने एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज, जेआरडी टाटा सेंटर फॉर बिजनेस एथिक्स के चेयरमैन फादर कुरुविला पांडिकुट्टू व डीन एकेडमिक्स प्रो. संजय पात्रो के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की…

Read More