जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर में शादी समारोह के दौरान एक गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों की मौत हो गई और लगभग 42 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. वहीं सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जोधपुर अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं 35 से ज्यादा लोग 60 प्रतिशत और 11 लोग 80 से 90 प्रतिशत झुलस गए. दरअसल, शादी समारोह के दौरान अचानक गैस का सिलेंडर फट गया, जिसके बाद में घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई है. टेंट में मौजूद लोग आग की लपटों में घिर गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताया…
Author: Devanand Singh
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के सामने नतमस्तक हूं. गुजरात की जनता का आभार. हिमाचल के मतदाता का भी बहुत बहुत आभारी. देश के उपचुनाव में मेहनत दिख रही है. पीएम मोदी ने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है. मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने…
मुंबई. बॉम्बे हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि मुंबई की सड़कों पर गड्ढों की वजह से या फिर मेनहोल के ढक्कन खुले होने की वजह से कोई दुर्घटना होती है और इसकी वजह से किसी की मौत हो जाती है तो इसके लिए मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी जिम्मेदार ठहराए जाएंगे. मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायाधीश अभय आहूजा की दो सदस्यीय खंडपीठ ने रुजू ठक्कर बनाम महाराष्ट्र राज्य और अन्य के केस में यह फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट की खंडपीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर कोई मेनहोल में गिर जाता है और इस वजह से उसकी मौत…
रावलपिंडी. इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को उसके घर में ही पीट दिया था. 74 रन से इंग्लैंड ने रावलपिंडी टेस्ट जीता और अब उसकी नजर मुल्तान टेस्ट पर है, जो शु्क्रवार से शुरू हो रहा है. बेन स्टोक्स की अगुआई वाली इंग्लिश टीम की नजर मुल्तान में ही सीरीज पर कब्जा जमाने की है. इस मुकाबले से पहले स्टोक्स ने पाकिस्तान को हिला देने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो बिना बल्लेबाजी किए भी पारी घोषित कर सकते हैं. दरअसल रावलपिंडी टेस्ट में इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 264 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी…
अजय बहल की फिल्म ‘ब्लर’ यूं तो दो जुड़वा बहनों की जिंदगी पर आधारित है. इसमें एक बहन की आत्महत्या कर लेती हैं. दूसरी बहन को भरोसा ही नहीं होता कि उसकी बहन ने आत्महत्या की है. ‘ब्लर’ पूरी तरह से गौतमी (तापसी पन्नू) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी लाइफ में दो बड़े मोड़ का सामना करती है. एक उसकी जुड़वां बहन की मौत और दूसरी उसकी आई साइड जो बढ़ती उम्र के साथ कमजोर होती जा रही है. शुरू में सभी को लगता है कि गौतमी की बड़ी बहन गायत्री ने खुद की जान ले ली क्योंकि उसने…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 09दिसंबर दिन शुक्रवार2022???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : ********************* *ना राहुल को समय, ना खड़गे के पास भीड़, बड़े नामों के लिए तरसी कांग्रेस* ✍️गुजरात में BJP की ऐतिहासिक जीत, ‘हाथ’ को हिमाचल का साथ, मैनपुरी में डिंपल जीतीं ✍️ देश की राजनीति पर कितना असर डालेंगे गुजरात, हिमाचल के नतीजे? ✍️भूपेश बघेल का कांग्रेस में बढ़ा कद… पायलट, गहलोत से बहुत आगे……
मॉडल छात्रावास के रूप में विकसित होगा पलामू का भीम राव अंबेडकर छात्रावास कल्याण विभाग के छात्रावासों के जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण का तेजी से चल रहा कार्य:मुख्यमंत्री, हेमन्त सोरेन पालमु। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कल्याण विभाग के छात्रावास बनने के बाद इनके रख-रखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। राज्य सरकार द्वारा अब इन सभी छात्रावासों का जीर्णोद्धार एवं पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इन छात्रावासों को सभी सुविधायुक्त छात्रावास के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन छात्रावासों में बच्चों के रहने एवं उनके भोजन का उत्तम…
नई दिल्ली. गुजरात के रुझानों में बीजेपी ने रिकॉर्ड बढ़त हासिल कर ली है. पिछली बार के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब दिख रहा है. चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में बीजेपी 150, कांग्रेस 18 और आम आदमी पार्टी 6 पर आगे चल रही है. जबकि निर्दलीय 3 सीट पर आगे चल रही है. आम आदमा पार्टी के मुताबिक गुजरात उन्हें राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाएगा. गुजरात शुरुआती रुझान में संभावित हार के मद्देनजर गुजरात कांग्रेस दफ्तर में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के साथ गुजरात चुनाव के आब्जर्वर…
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से हो रही है. कांग्रेस-बीजेपी में टक्कर के बीच त्रिशंकु सरकार के आसार लग रहे हैं. हर पांच साल में सरकार बदलने वाले इस राज्य में 412 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है. इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम पद के लिए दावेदारी ठोक दी है. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह परिवार को दरकिनार नहीं किया जा सकता है. हिमाचल प्रदेश के लिए 12 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हुई थी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कुल सीटें 68 हैं, जबकि बहुमत…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को बुधवार को 2022 के लिए टाइम का पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया गया है. टुडे शो ने कहा, यूक्रेन और विदेश में कई लोग जेलेंस्की को नायक कहते हैं और उन्होंने देश पर रूस के बिना उकसावे वाले हमले के दौरान खुद को लोकतंत्र और दृढ़ता के प्रतीक के तौर पर स्थापित किया है. टुडे शो ने ट्वीट किया, वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूक्रेन की भावना 2022 के लिए टाइम के पर्सन ऑफ द ईयर हैं. प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम ने कहा, महज छह महीने पहले जेलेंस्की से कहीं अधिक अनुभवी नेता अफगानिस्तान के…
