भगवानपुर ,बेगूसराय : – जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पत्र जारी कर अपने पत्रांक 1801 के माध्यम से भगवानपुर प्रखण्ड के दहिया निवासी रविन्द्र राय के पुत्र अमरजीत कुमार राय उर्फ डब्लू को बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से बिहार जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में नामित किया है। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में अमरजीत कुमार उर्फ डब्लू को मनोनीत किये जाने पर जदयू के वरिष्ठ नेता गुंजन कुमार, जदयू जिला सचिव सुनील कुमार राय , प्रखण्ड अध्यक्ष पिंकी देवी राकेश कुमार…
Author: Devanand Singh
बेगूसराय :22 जनवरी .23 को समय करीब 10:30 बजे रात्री पु०अ०नि० दिनेश कुमार थानाध्यक्ष साहेबपुर कमाल, पु०अ०नि० राकेश कुमार गुप्ता साहेबपुर कमाल थाना एवं सशस्त्र बल सा०कामल थाना के द्वारा विशेष समकालीन अभियान एवं रात्री गश्ती किया जा रहा था। इसी क्रम में देखा गया कि एक पिकअप वाले जो खगड़िया जिला की ओर जा रहा था को रघुनाथपुर एन0एच0 31 के पास एक मोटरसाईकिल पर सवार दो हथियारबंद अपराधियों के द्वारा पिकअप लूट पाट किया जा रहा है जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। इस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खदेड़ कर रंगेहाथ…
जमशेदपुर के एक्सएलआरआई में चल रहे मैक्सी फेयर के समापन में बॉलीवुड के गायक शाहिद माल्या ने अपने गानों से जमशेदपुर वासियों के बीच समां बांध दिया. शाहिद ने स्टेज पर आते ही एक से एक गाना गाने शुरू किए जिससे लोग खुद को थिरकने से रोक नही पाए. शाहिद ने एक कुड़ी जीना नाम मोहब्बत, तू की जाने प्यार मेरा, तुम हो पास मेरे और ले जाए जाने कहां हवाएं जैसे बॉलीवुड के गाने गाए. एक्सएलआरआई में चल रहे दो दिवसीय मैक्सी फेयर का आज समापन हो गया. शाहिद माल्या से पहले गायक…
बेगूसराय : बेगूसराय में बीते दिनों रविवार को करीब तीन बजे सुबह में गुप्त सूचना मिली थी कि मटिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम रामदिरी नकटी टोला के अनंत कुमार के द्वारा हथियार तस्करी किया जाता है तथा इनके पास अवैध हथियार एवं कारतूस का जखीरा है। प्राप्त गुप्त सूचना पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया,वही त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी ने निर्देश देते हुए मटिहानी थाना एवं एसटीएफ बिहार की टीम के द्वारा ग्राम रामदिरी नकटी टोला के पास एम्बुस लगा कर हथियार तस्कर अनंत कुमार पे० कमलकिशोर सिंह सा० रामदिरी नकटी टोला थाना मटिहानी जिला बेगूसराय…
तेघड़ा ,बेगूसराय: तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत इंदिरा ज्योति उच्च विद्यालय पकठौल के प्रांगण में नव वर्ष के अवसर पर अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था । स्टार क्रिकेट क्लब पकठौल के द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के द्वारा किया गया था। जिसमें अब तक 15 से अधिक टीम ने इस टूर्नामेंट में भाग ली। रविवार को महेशबारा और जगदर के बीच फाइनल मैच खेली गई जिसमें जगदर की टीम ने 237 रन बनाकर महेशबारा को पराजित करते हुए जीत का खिताब अपने टीम के नाम किया ।…
वीरपुर ,बेगूसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वीरपुर नगर इकाई के द्वारा छात्र हुंकार सम्मेलन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग संस्थान में जागरुकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कार्यकारी सदस्य निशांत झा ने किया । नगर मंत्री शाश्वत प्रकाश एवं नगर उपाध्यक्ष सुनिल कुमार ने कहा कि बेगूसराय के विभिन्न समस्याओं को लेकर 24 जनवरी को बेगूसराय के हर्ष गार्डेन मे छात्र हुंकार सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय महामंत्री आएंगे और सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। नगर कोषाध्यक्ष सत्यम जयसवाल एवं नगर सह मंत्री रोहाणी कुमारी एवं विक्की…
मुंबई. महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफा देने की पेशकश की है. गवर्नर कोश्यारी पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे की सरकार के साथ टकराव के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं. बता दें कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी इससे पहले भी पद छोड़ने की बात कह चुके हैं. गौरतलब है कि उत्तराखंड से आने वाले भगत सिंह कोश्यारी पर केंद्र सरकार की शह पर राज्य सरकार को अस्थिर करने के आरोप लगे हैं. वहीं इस संबंध में गवर्नर कोश्यारी ने संकेत दिया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में अपनी इच्छा से अवगत कराते हुए…
कैलिफोर्निया.अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बंदूकधारी ने कई लोगों को निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं. इस गोलीबारी में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. यह घटना मंगलवार की है जब कई लोग हाफ मून बे में स्थित थे इसी बीच बंदूकधारी ने लोगों पर हमला बोल दिया. पुलिस ने संदिग्ध आरोपी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर इस हमले के पीछे की वजह जानने में जुटी है. इसके अलावा एक अन्य गोलीबारी की वारदात सामने आई है जिसमें अमेरिका के ही देस…
नई दिल्ली. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम लगातार सुर्खियों में बना रहता है. कोर्ट से 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद राम रहीम शनिवार को बागपत स्थित अपने बरनावा आश्रम पहुंचा. यहां अपनी आजादी का जमकर जश्न मनाया. इस दौरान उसने तलवार से केक काटकर जश्न मनाया. बता दें कि राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में सजा काट रहा है. मालूम हो कि राम रहीम को तीसरी बार पैरोल मिली है. साध्वी से यौन शोषण और पत्रकार की हत्या के आरोप में सजा काट रहे डेरा…
मुंबई. अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी हो चुकी है. शादी के बाद अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की चंद झलक शेयर की हैं. तस्वीरों में केएल राहुल-अथिया हाथों में हाथ डालकर सात फेरे लेते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए अथिया ने लिखा है, तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है. अथिया ने अपनी शादी की पोस्ट के साथ आगे लिखा है, आज हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ हमने उसने घर में शादी की है जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है. हम दिल से…
