जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानगो बस टर्मिनल से टाटा- पटना सिंह ट्रेवल से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं. इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी वीरेंद्र नाम ने बताया कि कुल 25 बोरे बरामद किए गए हैं, जिसमें भांग की गोलियां थी. फिलहाल इसकी जांच की जा रही है. वैसे इस मामले में किसी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है. यह गाड़ी पटना से बुधवार की सुबह जमशेदपुर पहुंची है. सूत्रों की अगर मानें तो बिहार…
Author: Devanand Singh
भारतीय जीवन बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र कदमा, जमशेदपुर के प्रांगण में आज नवनिर्मित खुला व्यायामशाला का उद्घाटन संस्थान के निर्देशक श्री सुरेंद्र बेहरा के कर कमलों द्वार किया गया। कार्यालय को संबंधित करते हुए श्री बेहेरा ने दैनिक जीवन में व्यायाम की महानता पर विस्तृत चर्चा की। उन्होन कहा की बढ़ते प्रदूषण और मानसिक तनाव से मुक्त की सबसे बेहतरीन और हनीरहित दवा व्यायाम है। यह पशिक्षण केंद्र निगम के पूर्व मध्य क्षेत्रीय कार्यालय पटना के अंतर्गत आनेवाले तीन राज्य बिहार, झारखंड तथा उड़ीशा के निगम कार्यालयों से संबंध…
विगत 25 फरवरी को पाकुड़ जिला ऑटो-ई-रिक्शा ऑनर्स-चालक एसोसिएशन झारखंड प्रदेश के आठवां द्विवार्षिक सम्मेलन में लिए गए निर्णय के आलोक में आज पाकुड़ जिला ऑटो-ई- रिक्शा ऑनर्स चालक एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अपने दो सूत्री मांगों को लेकर पाकुड़ नगर परिषद के कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव से मिले। एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में एसोसिएशन के संरक्षक अनुग्राहित प्रसाद साह,सचिव अनिकेत गोस्वामी,कोषाध्यक्ष मोनी कुमार सिंह,मो• शब्बीर हुसैन,राहुल रजक,महावीर मंडल, छोटन भगत,अनूप कुमार गुप्ता शामिल थे। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद पाकुड़ को सौंपे अपने ज्ञापन में एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा है…
खनिजों के अवैध परिवहन में रेलवे के अधिकारियों की भूमिका की जांच एवं रोकथाम के लिए सुझाव देने हेतु SIT गठित सेवानिवृत मुख्य न्यायाधीश होंगे SIT के अध्यक्ष रांची -: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य अन्तर्गत खनिजों के अवैध परिवहन में रेलवे की भूमिका की जांच एवं रोकथाम हेतु श्री विनोद कुमार गुप्ता (सेवानिवृत मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय) की एक सदस्यीय गठित Special Investigation Team (SIT) का कार्यकाल छह माह निर्धारित करने, आयोग के अध्यक्ष को प्रतिमाह मानदेय, अध्यक्ष को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के समतुल्य यात्रा भत्ता एवं अन्य सुविधाएं एवं आयोग के…
आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 दिनों में चयनित 55 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया 2 मार्च को गदरा एवं 5 मार्च को सोनारी में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर जमशेदपुर :- आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से पिछले दिनों तीन स्थानों पर मोतियाबिंद जांच शिविर में चयनित 55 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन होना था 24 , 26, 27 एवं 28 फरवरी एवं 1 मार्च को 55 मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया आज 1 मार्च को पिछले दिनों चयनित 55 रोगियों में…
नई दिल्ली. घरेलू बाजार में बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है. कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 350.50 रुपये महंगा हो गया है. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आज 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई. राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 1103 रुपये पहुंच गया है. पहले यहां 1053 रुपये में सिलेंडर मिलता था. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में करीब 8 महीने बाद बढ़ोतरी की…
नई दिल्ली। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय ब्रिटेन की यात्रा पर है, जहां वह नए लुक में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करवा लिया है और कोट-टाई में दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही उनकी नई तस्वीर सामने आई वैसे ही वह वायरल हो गई है क्योंकि उन्होंने 5 महीने से अधिक समय बाद अपनी दाढ़ी ट्रिम करवाई है. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान से राहुल की दाढ़ी चर्चा का विषय रही है. जब से यात्रा खत्म हुई है तब से लगातार यह पूछा जा रहा था कि वे अपनी दाढ़ी कव…
एथेंस. ग्रीस में मंगलवार देर रात एक भीषण दुर्घटना हुई है. दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 85 लोग घायल हो गए हैं. घटना ग्रीस के लारिसा शहर के पास हुई है. टक्कर के कारण कम से कम दो डिब्बों में आग लग गई. सूचना मिलते ही बचाव दल घटना स्थल पर पहुंची. इसके बाद ट्रेन में फंसे यात्रियों को निकाला गया. यात्री ट्रेन एथेंस से उत्तरी शहर थेसालोनिकी की ओर जा रही थी. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार मंगलवार देर रात जब यात्री ट्रेन थेसालोनिकी…
अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान लियोनल मेसी को फीफा मेंस बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड जीत लिया है. उन्होंने इस दौरान फ्रांस के युवा स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे को पछाड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया. मेसी और एम्बाब्वे ने पिछले साल फुटबॉल विश्व कप में अपनी अपनी टीमों के लिए शानदार प्रदर्शन किए थे. स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी ने फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है. महिला वर्ग में यह अवॉर्ड लगातार दूसरे साल स्पेन की खिलाड़ी अलेक्सिया पुटेलस को दिया गया. मेसी ने इस अवॉर्ड पर दूसरी बार कब्जा जमाया है.…
मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, डॉक्टरों के खिलाफ अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग करने एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा बदसलूकी करने सहित कई मांगों को लागू करने की मांग को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और झासा के संयुक्त आह्वान पर बुधवार को राज्य भर के डॉक्टरों ने खुद को काम से अलग रखा. इधर जमशेदपुर में भी आईएमए एवं झासा से जुड़े डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार करते हुए खुद को काम से अलग रखा और एमजीएम अस्पताल से लेकर जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च निकाला, और उपायुक्त के नाम एक मांग पत्र सौंपा. सौपे गए…
