पटना -: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबियों के अलग-अलग ठिकानों पर आज शुक्रवार की सुबह से ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लालू प्रसाद यादव से जुड़े कई रिश्तेदारों सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर कीकरीब 15 से ज्यादा लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन जारी है. वहीं मुंबई, पटना और रांची के कई ठिकानों पर भी ईडी की रेड जारी है. जानकारी के अनुसार लैंड फॉर जॉब स्कैम केस में ईडी ने लालू यादव के करीबियों के दिल्ली, मुंबई, नोएडा और पटना में 15 जगहों पर छापेमारी…
Author: Devanand Singh
इंग्लैंड वनडे और टी20 सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है। नजमुल हुसैन शंटो के अर्धशतक और कप्तान शाकिब अल हसन के ऑलराउंड खेल से बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड को 12 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से पराजित किया। यह इंग्लैंड की बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में पहली ही हार थी। अभी तक दोनों टीमों के बीच दो ही मुकाबले हुए हैं। बांग्लादेश के सामने 157 रन का लक्ष्य था और उसने 18 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाकर तीन मैचों की…
कोहिमा -: नागालैंड में सभी राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को अपना समर्थन देने की पेशकश की है. इसके बाद नागालैंड की विधानसभा विपक्ष विहीन हो गई है. बताया जा रहा है कि राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया है. हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब विधानसभा में विपक्ष नहीं होगा. जानकारी के अनुसार नागालैंड में सभी राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को अपना समर्थन देने की पेशकश की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें सरकार में शामिल किया जाएगा या एनडीपीपी के निर्णय तक बाहरी…
इंदौर -: आशा कार्यकर्ता भूमिका देशराज ने पिछले दिनों गायत्री महिला आरोग्य समिति के सदस्यों के साथ जाकर जूनी इंदौर में एक चॉकलेट निर्माता को समझाया कि उनके कारखाने के धुएं और बदबू से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। भूमिका का कहना है,“ एलपीजी गैस सिलेंडर के उपयोग का आश्वासन दिया और धुआं कम करने के उपाय किए। अब लोग चैन की सांस ले रहे हैं।” भूमिका की तरह इंदौर में आशा कार्यकर्ताओं का एक बड़ा समूह अब अपने-अपने क्षेत्र की महिला आरोग्य समितियों के सहयोग से स्वच्छ इंदौर में स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छ…
राजस्थान -: बांसवाड़ा जिले में नवभारत साक्षरता अभियान के तहत 19 मार्च 2023 को होने वाले मूल्यांकन कार्यक्रम को लेकर जिले के समस्त ब्लॉक के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंभूलाल नायक के मुख्य अतिथि एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय मावजी खांट की अध्यक्षता में किया गया . बैठक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती गायत्री स्वर्णकार, महेंद्र समाधिया, गोपाल कृष्ण जोशी, कार्यवाहक सी बी ई ओ धनजी डामोर, मणिलाल पारगी, सब्बू रावत एवं ए सी बी ई ओ प्रकाश चंद्र पंड्या, भूपेंद्र कुमार डिंडोर, नितिन त्रिवेदी, मनोज कुमार शाह, सुरेश चंद्र पाटीदार…
सेलिब्रिटी ब्रेकअप की इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल हॉलीवुड जोड़ी ड्रू सिडोरा और राल्फ पिटमैन ने नौ साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने हाल ही में इस बारे में घोषणा की है। राल्फ ने इस बारे में बातचीत करते हुए बताया कि इस कठिन समय में वह थोड़ी प्राइवेसी चाहते हैं। आपको बता दें कि कपल अटलांटा के रियल हाउसवाइव्स में नजर आ चुके हैं। रियलिटी टीवी स्टार ड्र सिडोरा और हॉलीवुड के प्रोफेशनल राल्फ पिटमैन ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है।…
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बन गए हैं। शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर जिनपिंग को चीन का अगला राष्ट्रपति चुन लिया गया। बता दें कि यह पहली बार है कि कोई नेता लगातार तीसरी बार देश का राष्ट्रपति चुना गया है। बीते साल अक्टूबर में चीन की पीपल्स पार्टी की सालाना नेशनल पीपल्स कांग्रेस का आयोजन किया गया था। उसी नेशनल पीपल्स कांग्रेस में शी जिनपिंग को सर्वोच्च नेता चुना गया था। शुक्रवार को जिनपिंग ने आधिकारिक तौर पर अपना पद संभाल लिया। शुक्रवार को ही जिनपिंग को चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन…
जर्मनी के हैम्बर्ग के एक चर्च में हुए हमले में अब तक 7 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट करके जानकारी दी कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में यह घटना हुई है और घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल हम हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हमला ग्रॉस बोरस्टेल जिले के डीलबोगे स्ट्रीट पर एक चर्च में हुआ है. जानकारी के अनुसार जर्मनी के हैम्बर्ग के एक चर्च में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों…
जमशेदपुर में अपने पति की हत्या कर महिला ने खुद को घर में किया कैद घंटो पुलिस रही परेशान उलीडीह थाना अंतर्गत ओल्ड सुभाष कॉलोनी लाइन नंबर 3 सी निवासी मीरा सिंह ने अपने पति अमरनाथ सिंह की हत्या कर खुद को घर में कैद कर लिया. इसकी जानकारी तब हुई जब स्थानीय लोगों को बदबू आने के बाद पुणे में अमरनाथ के बेटे को इसकी सूचना दी. बेटे ने पुलिस को फोन कर बताया, जिसके बाद उलीडीह और मानगो पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस स्थानीय लोगों के साथ घर के अंदर घुसी पर इसी…
धर्म परिवर्तन हमारी कमजोरी और परिवर्तन करवाने वालों का अज्ञान : शंकराचार्य धर्म परिवर्तन हमारी कमजोरी और परिवर्तन कराने वालों का अज्ञान है. ये बाते शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी ने कही. गुरुवार देर शाम द्वारका शारदापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जुगसलाई के शिवा रेसीडेंसी में प्रेस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन कराने वाले अज्ञानी है और हमारी कमजोरी है. जो शासन में है और जो धनी लोग है वे धनी लोगों को ही धन देते है, गरीबों के बीच जाकर काम नही करते है. जो एनजीओ आदिवासी क्षेत्रों में काम…
