रामधारी सिंह दिनकर स्वभाव से सौम्य और मृदुभाषी थे, लेकिन जब बात देश के हित-अहित की आती थी तो वह बेबाक टिप्पणी करने से कतराते नहीं थे। रामधारी सिंह दिनकर ने तीन पंक्तियाँ पंडित जवाहरलाल नेहरू के विरुद्ध संसद में सुनायी थी, जिससे देश में भूचाल मच गया था। दिलचस्प बात यह है कि राज्यसभा सदस्य के तौर पर दिनकर का चुनाव पंडित नेहरु ने ही किया था, इसके बावजूद नेहरू की नीतियों का विरोध करने से वे नहीं चूके। दिनकर’ जी का जन्म 24 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया गाँव…
Author: Devanand Singh
UP : वाराणसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी वाराणसी : उत्तर प्रदेश में यूं तो राजधानी लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम, कानपुर में ग्रीन पार्क स्टेडियम, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गाजियाबाद में मौजूद है। लेकिन यूपी में जल्द ही एक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम जल्द तैयार होगा। वाराणसी में बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। ये पूर्वांचल का पहला क्रिकेट स्टेडियम भी होगा। पीएम मोदी इसके अतिरिक्त आज काशी को करीब 1565 करोड़ रुपए की योजनाओं व शिलान्यास की…
बरसाना में राधाअष्टमी पर दर्शन करने पहुंचे 2 श्रद्धालुओं की मौत मथुरा के बरसाना में 2 भक्तों की मौत हो गई। राधा अष्टमी पर तीर्थयात्री दर्शन करने के लिए बरसाना गए थे। आशंका जताई जा रही है कि भीड़ दबाव के कारण हुआ है। जबकि DM ने इस पर सफाई दी हैशनिवार सुबह बरसाना में लाडली जी के मंदिर में पूजा की तैयारी चल रही थी। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए लाइन में लगे थे। लाडली जी मंदिर की सीढ़ियों पर खड़ी एक बुजर्ग महिला बेहोश हो गई। उन्हें सीएचसी ले गए, जहां पर उसकी मौत…
अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर शिकारीपाड़ा ने किया सड़क पर चिप्स लदे वाहनों की जांच। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा अंचल के नव पदस्थापित अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने शिकारीपाड़ा में चिप्स लदे वाहनों का जांच किया एवं कागजातों की भी जांच की। शिकारीपाड़ा थाना के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए इस जांच अभियान में कुल सात वाहनों की जांच की गई एवं उसके कागजातों को परखा गया। हालांकि जांच पड़ताल में सभी वाहनों के कागजात सही पाए गए जिन्हें छोड़ दिया गया। जांच अभियान में शिकारीपाड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार भी शामिल थे ।…
कहां हो दिनकर ?? वो पथ सिमरिया, वो तट भगीरथ तुम्हें पुकारे कहां हो दिनकर , ये भाव भूमि ,ये चेतना स्वर तुम्हें पुकारे कहां हो दिनकर । तुम्हारी वाणी का ओज ढूंढे, ये देश तुझ सा नरेश ढूंढे, तुम्हीं थे सागर, तुम्हीं थे पुष्कर , तुम्हें पुकारे कहां हो दिनकर । थे पथ पे कंटक, नहीं रुके तुम, था घोर संकट नहीं झुके तुम , नई कलम का प्रतिमान गढ़ कर , तुम्हें पुकारे कहां हो दिनकर । वो पथ सिमरिया, वो तट भगीरथ तुम्हें पुकारे कहां हो दिनकर । डॉ कल्याणी कबीर जमशेदपुर
विनम्र श्रद्धांजलि
जमशेदपुर में एक तरफ जहां डेंगू का प्रकोप कहर मचा रहा है वहीं दूसरी तरफ लोगों के लापरवाही के कारण पूरी बस्ती डेंगू की चपेट में आ गई है जहा छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक डेंगू से ग्रसित है बस्ती में जल जमाव एवं उससे पैदा होने वाले मच्छर जैसी समस्याओं से मानगो नगर निगम को अवगत कराने के बाद भी खामोश अधिकारी अब लोगों की मौत का इंतजार कर रहे हैं यह नजारा जवाहर नगर रोड नंबर 15 गैस गोदाम के पीछे का है जहां के लोग अब सरकारी उदासीनता के कारण डेंगू जैसी…
UN में भारत ने पाकिस्तान से कहा – कश्मीर हमारा अभिन्न अंग, सबसे पहले POK खाली करो न्यूयॉर्क. संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के केयरटेकर पीएम अनवर उल हक काकर के कश्मीर का मसला छेड़ने के बाद भारत ने करारा जवाब दिया है. यूएनजीए में भारत की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने कहा कि सबसे पहले तो पाकिस्तान POK को खाली करे, जिस पर उसने अवैध कब्जा कर रखा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद पर भी कार्रवाई करे और सीमा पर आतंकवाद को शह देना बंद करे. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार उल्लंघन पर रोक लगाई जाए.…
महाराष्ट्र: नागपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के पानी में सड़कें लबालब हैं. शहर के कई घरों में पानी घुस गया है. भारी बारिश को देखते हुए नागपुर के कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. मौसम विभाग ने बताया कि नागपुर में 106 एमएम बारिश दर्ज की गई है. नागपुर के मोर भवन बस डिपो में पानी घुस गया है. कई बसें पानी के बीच फंस गई…
झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी श्री दीपांकर श्रीज्ञान सर का आज असामयिक निधन झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी श्री दीपांकर श्रीज्ञान सर का आज असामयिक निधन हो गया है। बता दें कि बहुत ही सहज, सरल, विनम्र और समर्पित अधिकारी थे श्रीज्ञान सर। उनका असमय जाना न केवल झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (झासा) के लिए बल्कि इस राज्य के लिए भी अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनके परिजनों को इस अपार दुख के क्षण में शक्ति दें एवं दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें।
