Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र: नागपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र: नागपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    महाराष्ट्र: नागपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी
    नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के पानी में सड़कें लबालब हैं. शहर के कई घरों में पानी घुस गया है. भारी बारिश को देखते हुए नागपुर के कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. मौसम विभाग ने बताया कि नागपुर में 106 एमएम बारिश दर्ज की गई है. नागपुर के मोर भवन बस डिपो में पानी घुस गया है. कई बसें पानी के बीच फंस गई हैं. नागपुर महानगरपालिका की तरफ से बचाव कार्य जारी है. नागपुर गोरेवाडा तालाब के दो गेट खोल दिए गए हैं. अंबाजरी लेक ओवरफ्लो हो रहा है.

     

     

     

    नागपुर नगर निगम के अफसरों ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक कोई जरूरी काम न हो, घरों में ही रहें. वहीं, मौसम विभाग ने भंडारा और गोंदिया जिले में भी गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, अमरावती, यवतमाल और गढ़चिरौली में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है.

    उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करके नागपुर महानगरपालिका के कमिश्नर को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है. वहीं, जलजमाव वाले इलाकों में SDRF की टीम पहुंची है. अंबाझरी तालाब के ओवर फ्लो होने की वजह से शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया है.

     

     

     

    बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर, नासिक, ठाणे समेत कई इलाकों में शुक्रवार की शाम से ही बारिश हो रही है. इसमें कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है तो कई जगह हल्की बारिश की सूचना है. लगातार बारिश होने की वजह से राज्य में जगह जगह जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन गई है. चूंकि मौसम विभाग ने पहले ही यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, ऐसे में बारिश शुरू होते ही बचाव एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी दीपांकर श्रीज्ञान सर का आज असामयिक निधन
    Next Article UN में भारत ने पाकिस्तान से कहा – कश्मीर हमारा अभिन्न अंग, सबसे पहले POK खाली करो

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.