गुजरात -: सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज किए गए एक आपराधिक मानहानि मामले में बृहस्पतिवार को फैसला सुनाते हुए उन्हें दोषी करार दिया है. राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला उनकी उस टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था, ‘क्यों सभी चोरों का समान उपनाम मोदी ही होता है?’ राहुल गांधी की इस टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई…
Author: Devanand Singh
चेन्नई -: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में वनडे सीरीज 1-2 से गंवा दी है. टीम को तीसरे वनडे में कंगारुओं ने 21 रन से हराया है. टीम इंडिया घरेलू मैदान पर 26 सीरीज बाद किसी भी फॉर्मेट की बाइलेटरल सीरीज हारी है. इस दौरान टीम ने 24 सीरीज जीती और 2 ड्रॉ खेली हैं. इस मैच की खासियत रही कि सूर्यकुमार यादव ने जीरो की हैट्रिक बना दी. फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम को एक टी-20 और 5 वनडे की सीरीज 3-2 से हराई थी. इसके बाद टीम ने 7 वनडे और 6 टेस्ट सीरीज…
दिल्ली -: भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कार्यक्रम में कहा कि डिजिटल युग में फेक न्यूज विभिन्न समुदायों के बीच तनाव पैदा कर सकती हैं. फेक न्यूज से लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है. वहीं मीडिया ट्रायल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा हुआ है कि मीडिया ने आरोपी को अदालत का फैसला आने से पहले ही जनता की नजरों में दोषी के तौर पर पेश कर दिया. उन्होंने कहा कि हर संस्था चुनौती का सामना कर रहा है और पत्रकारिता की अपनी ही चुनौती है. …
दुबई से मुंबई आ रही एक इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट में दुबई से काम करके लौट रहे 2 यात्रियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया और नशे की हालत में फ्लाइट के क्रू मेंबर और सह यात्रियों के साथ गाली गलौज की. इस मामले में एयरलाइंस की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया. दोनों व्यक्ति दुबई में एक साल तक काम करके भारत लौट रहे थे. घर लौटने की खुशी में…
दिल्ली -: देश में अभी आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर खत्म होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ उत्तर-पश्चिम भारत में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश…
नाला थाना पुलिस ने ईसीएल के बंद पड़े कोयला खदान में छापेमारी कर अवैध कोयला जब्त किया। संतोष कुमार , नाला । नाला थाना के थाना प्रभारी महेश मुंडा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पूर्वांचल स्थित बेलडंगाल में ईसीएल के बंद पड़े कोयला खदान में छापेमारी की गई । इस छापेमारी के दौरान करीब 10 क्विंटल कच्चा कोयला खदान के पास भंडारण के रूप में पाया गया एवं करीब 3 क्विंटल कच्चा कोयला भैंसा गाड़ी में लौड पाया गया । खादान के पास छापेमारी में दो– दो भैंसा गाड़ी खाली भी पाया…
जमशेदपुर -: टीबी मुक्त भारत बनाने को लेकर चल रहे अभियान के तहत जमशेदपुर टीबी अस्पताल से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें इनरव्हील क्लब के साथ शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस टीबी अस्पताल पहुंची. जहां टीबी उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धावडिया ने बताया कि टीवी जानलेवा जरूर है, मगर समय पर यदि इसका उपचार समय से शुरू हो गया तो इससे मरीज…
एक्सएलआरआइ में जुटेंगे देश व दुनिया के दिग्गज, सप्लाइ चेन मैनेजमेंट पर होगा मंथन एक्सएलआरआइ के पीजीडीएम(जीएम) की अोर से क्लॉकस्पीड 3.0 का आयोजन किया जा रहा है. एक्सएलआरआइ की अोर से तीसरी बार ऑपरेशंस एंड सप्लाइ चेन कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. 25 मार्च को आयोजित होने वाला ये कॉन्क्लेव फिजिकल और वर्चुअल मोड में होगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ, एपिक टेस्ला पावर,यूएसए, श्री सुभाष आर्य रहेंगे. क्रिएटिंग वैल्यू थ्रू अ सस्टेनेबल सप्लाइ चेन विषय पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. जो मौजूदा दौर…
तुरामडीह में आयोजित तीन दिवसीय जोहार नाइट में झारखंड, बंगाल, उड़ीसा के बीस से अधिक सांस्कृतिक दल लेंगे हिस्सा, केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा होंगे मुख्य अतिथि जमशेदपुर : तुरामडीह टावर ग्राउंड में जोहार ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय मागे पर्व 24 मार्च से 26 मार्च तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसको लेकर ट्रस्ट के लोग तैयारी कर रहे हैं। तुलसी भवन में प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पिंटू चाकिया ने कहा कि इस वर्ष मागे पर्व बहुत ही भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है । टावर ग्राउंड…
विश्व यक्ष्मा दिवस के उपलक्ष पर साकची स्थित टीवी अस्पताल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है इसे लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस कार्यक्रम में चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत निजी संस्थाओं के लोगों को भी शामिल किया है – वैसे तो हर वर्ष 24 मार्च को विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया जाता रहा है क्योंकि 24 मार्च को अवकाश होने की वजह से इस कार्यक्रम को 23 मार्च को किया जा रहा है जहां साकची स्थित टीवी अस्पताल द्वारा सुबह जागरूकता को लेकर एक रैली आयोजित की गई…
