कपाली आगजली मामला में तीन हिरासत में भेजा गया सलाखों के पीछे सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत कपाली बस्ती में विगत 15 फरवरी 2023 को रात करीब 7 बजे कपाली निवासी लादेन महतो को किसी बात को लेकर कपाली निवासी राहुल सिंह,मंगल माझी समेत भोलू अंसारी ने डब्बे पर रखे पेट्रोल छिड़क कर लादेन महतो को आग लगा कर घायल कर दिया गया था आनन-फानन में इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जिसका इलाज चल रहा था उसी बीच घायल के परिजन और आगजली कांड के तीनों आरोपियों के…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर -: प्रकृति संरक्षण पर आधारित महान पर्व सरहुल आज देशभर में मनाई जा रही है. जनजातीय समुदाय के लोग इस पर्व को बड़े धूमधाम से मनाते हैं. जमशेदपुर के जनजातीय समुदाय द्वारा सरहुल का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. सीतारामडेरा स्थित उरांव बस्ती के जाहेर थान में पूरे विधि विधान के साथ सरहुल पर्व मनाया जा रहा है. जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शिरकत की और राज्य के लोगों को प्रकृति के महान पर्व सरहुल की शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
वाराणसी -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाराणसी में ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ में बटन दबाकर भारत में टीबी को खत्म करने के लिए प्रमुख पहलों की शुरुआत की. उन्होंने राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और उच्च रोकथाम प्रयोगशाला का भी शिलान्यास किया. इसके बाद कैंट से गोदौलिया तक बने रोपवे का उद्घाटन भी करेंगे. कैंट से गोदौलिया तक बना यह रोपवे देश का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे हैं फिलहाल इसके जरिए कैंट से गोदौलिया तक का सफर किया जा सकता है. आगे चलकर इसका विस्तार किया जाएगा और इसे काशी विश्ननाथ मंदिर और दशाश्वमेघ घाट से सीधे…
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए राम (Ram) के नाम का इस्तेमाल करती है, लेकिन राम अकेले हिंदुओं के भगवान नहीं हैं. पैंथर्स पार्टी (Panthers party) द्वारा उधमपुर में आयोजित एक रैली में अब्दुल्ला ने कहा कि ‘राम सिर्फ हिंदुओं के भगवान नहीं हैं. कृपया इस धारणा को अपने दिमाग से निकाल दें. भगवान राम उनमें आस्था रखने वाले सभी लोगों के भगवान हैं. फिर चाहे वे मुसलमान हों…
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को गहरा झटका लगा है. अब बिहार में लोगों को बिजली के लिए अधिक पैसे देने पड़ेंगे. जी हां! राज्य में अब बिजली महंगी होने जा रही है. दरअसल विद्युत विनियामक आयोग (रेगुलेटरी कमीशन) ने बिहार में बिजली दर में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है. पटना में आज विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन शिशिर सिन्हा ने शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की. मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने बिजली की दरों में 24.10 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है. ऐसे में अब विद्युत उपभोक्ताओं को सवा गुना ज्यादा खर्च…
नई दिल्ली -: ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में हिस्सा लेने को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। वर्ल्ड एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि महिलाओं के इवेंट्स में ट्रांसजेंडर महिला एथलीट हिस्सा नहीं ले सकेंगी। कोए ने कहा कि किसी भी ट्रांसजेंडर एथलीट को 31 मार्च से महिला विश्व रैंकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यानी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को लेकर टेस्टोस्टेरोन का आधार खत्म हो गया है। ग्लोबल ट्रैक एंड फील्ड फेडरेशन की मीटिंग के बाद कोए ने कहा…
नई दिल्ली -: मणिपुर के मोइरांग में गुरुवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 रही है. इसकी गहराई 67 किमी थी. भूकंप के झटके शाम 6.51 बजे महसूस किए. इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. बता दें कि बीते मंगलवार की रात दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तब इसका केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद शहर था. पाकिस्तान, नेपाल, चीन, तजाकिस्तान आदि देशों में…
मायुमं स्टील सिटी सुरभि शाखा को मिले कई पुरस्कार जमशेदपुर -: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अष्टम प्रांतीय अधिवेशन में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा को अनेक पुरस्कारों से नवाज़ा गया। प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में पिछले दिनों धनबाद शाखा के आतिथ्य में आयोजित हुए अधिवेशन में स्टील सिटी सुरभि शाखा को विशेषकर श्रेष्ठ शाखा,. श्रेष्ठ अध्यक्षा, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण. सर्वश्रेष्ठ अमृतधारा विस्तार. कैंसर जाँच शिविर., अग्रिम शुल्क, उद्यमिता विकास, मंडल स्तरीय कार्यशाला, श्रेष्ठ सामाजीक सम्मान, सर्वश्रेष्ठ जनसेवा कार्यक्रम, श्रेष्ठ व्यक्ति विकास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम इत्यादि पुरस्कार…
जमशेदपुर -: ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन(AIDSO) जमशेदपुर नगर कमिटी की ओर सेशहीद-ए-आजम भगतसिंह ,सुखदेव ,राजगुरु का शहादत दिवस साकची गोलचक्कर में मर्यादा पूर्वक मनाया गया! संगीत मंडली के द्वारा “ए भगत सिंह तू जिंदा है” क्रांतिकारी गीत की प्रस्तुति दी गई। *कार्यक्रम का संचालन जमशेदपुर नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एआईडीएसओ प्रदेश कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार ने कहा कि “आज पूरे भारत में छात्र संगठन एआईडीएसओ की ओर से भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का शहादत का कार्यक्रम विभिन्न जगह पर आयोजित किया जा रहा है। भगत सिंह…
झारखंड विधानसभा में गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन 1932 के मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी. उन्होंने कहा कि 1932 हमारा है और रहेगा. 1932 हमारे पूर्वजों का संकल्प रहा है, इसलिए उससे पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है. सोरेन ने कहा कि हम लोगों ने 3 साल का कार्यकाल पूरा किया है और बेहतरीन काम किया है. 2 साल कोरोना वायरस में गया है. बचे हुए साल में हम लोग बेहतरीन तरीके से काम करेंगे. हम लोगों ने 10,00,000 किसानों को ऋण उपलब्ध कराया है. महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों, अनुबंध…
