कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद की सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में देशभर में कांग्रेसी विरोध जता रहे हैं. बुधवार को जमशेदपुर एवं सरायकेला में कांग्रेसियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने आदित्यपुर टोल ब्रिज को जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया. जमशेदपुर में जाम का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र झा ने किया, जबकि आदित्यपुर में सीनियर कांग्रेसी लीडर राणा सिंह ने किया. कांग्रेसियों ने साफ कर दिया कि जबतक राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं होती तबतक कांग्रेस का आंदोलन सड़क से सदन तक जारी रहेगा. कांग्रेसियों ने…
Author: Devanand Singh
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ टोल प्लाजा को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नाकेबंदी अब्दुऱ रकीब की रिपोर्ट जामताड़ा : पूरे देश में मोदी सरकार की जन विरोधी और लोकतंत्र विरोधी नीतियों तथा राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी क्रम में युवा कांग्रेस के जामताड़ा और धनबाद की कार्यकर्ताओं ने मैथन टोल प्लाजा की नाकेबंदी की। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर केंद्र के मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की टोल प्लाजा जाम होने के कारण सड़क के दोनों…
ठाकुरगांव में महिला और दो बच्चों का जला शव बरामद, जांच जारी रांची : राजधानी के ठाकुरगांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। बुधवार सुबह महिला व दो बच्चों का जला शव बरामद हुआ है। मामला ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के बागदा जंगल की है। घटनास्थल रांची और रामगढ़ जिला की सीमा पर स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है। कहीं और हत्या कर शव को जला दिया गया :-…
जमशेदपुर के गलुडीह थाना अंतर्गत पुटरू टोल प्लाजा निर्माण हेतु अधिग्रहित ग्रामीणों के जमीन का व्यवसायिक दर पर मुआब्जा राशि दिये जाने की मांग जिले के उपायुक्त के समक्ष उठाई गई हैं, इस सम्बन्ध मे एक मांग पत्र इन्होने सौंपा हैं. इन्होने कहा की टोल प्लाजा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण हेतु ग्रामीणों से जमीन का अधिग्रहण किया गया था लेकिन सभी को क़ृषि दर पर मुआब्जा दिया गया जबकि वहां पर सुचारु रूप से व्यवसाय के तहत टोल प्लाजा का संचालन किया जा रहा हैं, लेकिन व्यवसायिक दर पर जमीम का मुआब्जा ग्रामीणों को नहीं…
जमशेदपुर के साकची बसंत सिनेमा चौक के समीप स्थित हनुमान मंदिर के निर्माण की मांग को लेकर हिन्दू जनजागरण मंच ने एक मांग पत्र जिले के उपायुक्त को सौंपा हैं. जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने इस बाबत कहा की विगत दिनों मंदिर मे कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा था और मंदिर निर्माण मे वे बाधक बने, जिन्हे जिला प्रशाशन ने चिन्हित कर जेल भेज दिया हैं, लेकिन मंदिर निर्माण का कार्य अभी भी अधूरा हैं, ऊपर के टीन की हालत इतनी ख़राब की वहां से पानी गिरती हैं और मंदिर मे हनुमान जी की…
मुंबई. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. मंगलवार को राज्य में कोविड-19 के 711 नए केस दर्ज किए गए, जो कि एक दिन में लगभग 186 प्रतिशत का इजाफा है. वहीं, कोरोना संक्रमण से चार लोगों (सतारा-2, पुणे-1, रत्नागिरी-1) को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है.प्रदेश में सोमवार को कोरोना के कुल 248 मामले दर्ज किए गए थे. राज्य में पिछले सात दिनों में 11 मौतें हुई हैं और राज्य में कोरोना से मृत्यु दर वर्तमान में 1.82 प्रतिशत है. एक्टिव मरीजों की संख्या में भी एक सप्ताह में 62…
नई दिल्ली -: सिक्किम नाथुला दर्रे के पास हुए हिमस्खलन की चपेट में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि मंगलवार की रात को रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया. वहीं आज सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया है. हिमस्खलन के चपेट में आने से अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई लोग बर्फ में फंसे हो सकते हैं. पर्यटकों की दुखद मौत पर दुख व्यक्त करते हुए, एस जयशंकर ने सिक्किम में भयावह हिमस्खलन की खबर…
मुंबई -: केरल की एक ट्रेन में कथित रूप से आग लगाकर 3 लोगों को मारने के बाद फरार चल रहे आरोपी शाहरुख सैफी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सेंट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात महाराष्ट्र के रत्नागिरी रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार किया. सैफी पर आरोप है कि जब अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस पर रविवार, 2 अप्रैल को रात करीब 9:45 बजे कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची तब उसने कोई ज्वलनशील तरल डालकर अपने सह-यात्रियों को…
मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2023 में जीत का सिलसिला जारी है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने शुरुआती 2 मुकाबलों में अभी तक चैंपियन की तरह प्रदर्शन किया है. गुजरात ने आईपीएल के 7वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC v GT) को 6 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रखे गए 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टीम ने 18.1 ओवर में 4 विकेट पर जीत दर्ज कर ली. गुजरात की ओर से साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रन बनाए.…
जमशेदपुर -: कुड़मी को एसटी में शामिल करने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार से आदिवासी कुर्मी समाज की ओर से अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम के कारण आद्रा व खड़गपुर रेल मंडल की ओर से 35 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि आठ के रूट डायवर्ट कर दिए गए हैं. इसको लेकर रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. टाटानगर से बिहार, बंगाल एवं झारखण्ड व उड़ीसा की ओर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वही लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट डायवर्ट करने से भी यात्रियों को परेशानी…
