PM मोदी ने छत्तीसगढ़ में कहा- कांग्रेस और इसके घमंडिया साथी गुस्से में, महिला आरक्षण के बहाने विपक्ष पर साधा निशाना बिलासपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में परिवर्तन महा संकल्प रैली कहा, मैं बिलासपुर कई बार आया हूं, लेकिन ऐसा उत्साह न भूतो न भविष्यतो. मैंने ऐसा उत्साह नहीं देखा. आज छत्तीसगढ़ की जनता आतंक, अत्याचार और कुशासन से त्रस्त है. इसलिए छत्तीसगढ़ के लोगों ने कांग्रेस सरकार को हटाने और बीजेपी सरकार लाने का संकल्प लिया है. माताओं-बहनों के सपने पूरे करेगा मोदी पीएम मोदी ने 33 फीसदी महिला आरक्षण…
Author: Devanand Singh
राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा पर आधुनिक पावर ने चलाया सफाई अभियान सरायकेला के पदमपुर स्थित बिजली बनाने वाली कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) में केंद्र सरकार की मुहीम राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से इस अभियान मे हिस्सा लेकर पदमपुर में सफाई की। अभियान के दौरान ग्रामीणों की सहयोग पदमपुर के नालियों की सफाई और झाड़ियों और टहनियों की छंटाई कर दिनचर्या में स्वछता अपनाने का सन्देश भी दिया। इस अवसर पर कंपनी के लायज़निंग प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सफाई को…
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में अखिल भारतीय खटीक समाज के कोल्हान प्रमंडल की बैठक संपन्न हुई, जहां कोल्हान के अंतर्गत तीनों जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई – जहां पूर्वी सिंहमान जिले के लिए बृजेश सोनकर को अध्यक्ष चुना गया अध्यक्ष चुने जाने के बाद बृजेश सोनकर ने कहा कि उनको मिली दायित्व को वे जिम्मेदारी पूर्वक निभाने का कार्य करेंगे, समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करते हुए आरक्षण का लाभ समेत समाज को आगे बढ़ाने के लिए जो कार्य उन्हें करना पड़ेगा उसे ईमानदारी पूर्वक भूमिका को…
11000 लोगों के हस्ताक्षर के साथ करेंगे 1932 नियोजन निति / खतियान / स्थानीयता का विरोध • 1932 विरोध मंच 11000 लोगों के हस्ताक्षर के साथ राज्यपाल को सौंपेगा 1932 नियोजन नीति.के विरोध में ज्ञापन! • 15 नवंबर 2000 तय हो स्थानीयता लगातार झारखण्ड में उठ रहे 1932 खतियान (1932 नियोजन निति) की मांग के बीच, 1932 विरोधी मंच ने इसका खुल कर विरोध किया और 15 नवम्बर 2000 को स्थानीयता का आधार बनाने की बातें कह रहा है। 1932 विरोध मंच का कहना है की 1932 को कैसे कोई झारखण्ड की स्थानीयता के लिए आधार बना सकता…
पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत सरमंदा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात चोरी हाइवा को पुलिस ने चंद घंटों में ही राजनगर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस ने चोरी के तीन आरोपी बागबेड़ा निवासी विशाल महतो, सूरज कर्मकार और राजनगर के नयासाई निवासी श्रीराम तियू को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया है. जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पोटका थाना क्षेत्र के सरमंदा पेट्रोल पंप के पास खड़ी हाइवा की खिड़की को तोड़कर…
1993 जमशेदपुर का चर्चित हत्याकांड टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष बिजी गोपाल हत्याकांड मामले में आजीवन सजा काट रहे सजायाफ्ता कुणाल जैना को अच्छे आचरण के लिए सज़ा के पूर्व ही रिहा किया गया, अच्छे आचरण को देखते हुए अन्य मामलों के दो अन्य सजायाफ्ता को भी सजा पूरा होने से पहले ही रिहा किया गया 14 अक्टूबर 1993 को दोपहर के वक्त टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष बिजी गोपाल अपनी अंगरक्षक के साथ बिष्टुपुर टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय से निकल रहे थे तभी गोली मार कर उनकी हत्या कर दी गई थी जहां उनके रक्षक की भी मौत हो…
सरना धर्म कोड लागू करने और अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन आदिवासी सेंगल अभियान द्वारा उपयुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा गया और जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करने की मांग की गई – सरना धर्मकोड को लागू करने, झारखंड के गिरिडीह स्थित पारसनाथ पहाड़ को जैनियों के कब्जे से मुक्त कर आदिवासियों को सौपने, संथाली भाषा को झारखंड के प्रथम राज्य भाषा का दर्जा देने, आदिवासी भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, जमीन की रक्षा करने के लिए सी एन टी, एसपीटी कानून को अभिलंब…
जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार बुधवार, 4 अक्टूबर को 12 बजे से आयोजित होगा शिकायत निवारण कार्यक्रम पंचायत स्तरीय प्रज्ञा केन्द्रों से ऑनलाइन जुड़ेंगे फरियादी, जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त से कर सकेंगे सीधा संवाद जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 04 अक्टूबर, बुधवार, पूर्वाह्न 12 बजे से शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की शिकायतों का ऑनस्पॉट समाधान किए जाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई है । इसमें जिला स्तर के विभागीय पदाधिकारी अपनी टीम(कम्प्यूटर ऑपरेटर व अन्य) के…
पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोल्हन विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन परिसर स्थित सभागार में झारखंड राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री श्रीमती जोबा माझी की अध्यक्षता में पोषण माह 2023 का समापन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में सर्वप्रथम मंत्री श्रीमती माझी, जिला उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, निदेशक-समाज कल्याण, झारखंड श्री शशि प्रकाश झा, उप विकास आयुक्त श्री संदीप बख्शी, सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राज लक्ष्मी(भा.प्र.से), सहायक निदेशक समाज कल्याण श्रीमती प्रीति रानी, सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि सहित उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत तत्पश्चात दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया…
जमीन पर ‘बिछा’ काशी फूल, मतलब वर्षा ऋतु की विदाई और मां दुर्गा का आगमन बहरागोड़ा । पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गाँव में में छाये सफेद और नीले बादलों के साथ धरती पर चारों तरफ फैले सफेद काशी के फुल वर्षा ऋतु की विदाई और मां दुर्गा के आगमन का अहसास कर रहे हैं। पहाड़, नदियों के किनारे और खेत की मेड तथा खाली पड़े बंजर जमीन में बिछा काशी फुल का सफेद मखमली चादर सहज ही सभी को आकर्षित कर रहा है। काशी फूल को मां दुर्गा देवी भगवती का स्वागत पुष्प माना जाता है। शारदीय…
