सात वर्षीय बच्ची ने रखा रोजा मुकेश रंजन संवाददाता रांची – राजधानी के पिठोरिया थाना क्षेत्र के इचापीड़ी गांव के पिरूटोला की रहने वाली रहनुमा परवीन सात वर्ष की उम्र से रोजा रखना शुरू की, जब वह तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान होता है। इसी महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान की आयतें मिली थीं, इसके बाद से ही रोजा रखने की परंपरा शुरू हुई। रहनुमा परवीन बड़ी बेसब्री से वर्षभर रमजान महीने आने का इंतजार करती है ताकि अल्लाह की इबादत पूरे महीने रोजा रखकर कर सके। वह लगातार आठ…
Author: Devanand Singh
पिठोरिया थाने में शांति समिति की बैठक रांची- राजधानी के पिठोरिया थाना परिसर में ईद के उपलक्ष में शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर राज कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ईद का त्योहार पूरे थाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थानीय मस्जिदों एवं ईदगाह में शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक के बाद थाना परिसर में आयोजित पार्टी में शांति समिति के सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। आयोजन में थाना प्रभारी अभय कुमार, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, श्रवण कुमार, नीतीश कुमार उपस्थित थे।
भवन निर्माण एवं अन्य सन्नीमार्ण कामगार यूनियन के बैनर तले मजदूर हितों से सम्बंधित 14 सूत्री मांग पत्र यूनियन के पदाधिकारियों ने जिले के उपायुक्त को सौंपा साथ ही इसपर करवाई की मांग की. इन्होने कहा की भारत सरकार द्वारा वर्ष 1996 मे असंगठित मजदूर जो भवन निर्माण मे लगे हुए हैं, ऐसे लोगों के लिए सरकार ने जो एक्ट बनाया हैं जो प्रदेश मे नियमावली बनाकर लागु हैं,लेकिन इसका लाभ मजदूरों को नहीं मिल रहा हैं, और इसमें बिचौलिया का समावेश हैं, इन्होने मांग उठाई हैं की बोर्ड से निबंधित सभी श्रमिकों को योजनाओं का लाभ ऑनलाइन दिया…
सूरत -: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मोदी’ सरनेम केस में दायर अपील को सूरत सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया है. राहुल ने मानहानि केस में मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी. सेशन कोर्ट ने निचली अदालत के फैसला को बरकरार रखा है, जहां वह ‘मोदी’ सरनेम केस में दोषी करार दिए गए थे. राहुल गांधी को दो साल की सजा भी सुनाई गई थी. फैसले के 24 घंटे के भीतर वह संसद से अयोग्य करार दिए गए. सेशन कोर्ट से झटका मिलने के बाद अब राहुल गांधी अहमदाबाद हाई कोर्ट जाएंगे. …
अमेरिका ने मिनटमैन-3 का सफल परीक्षण किया है. मिसाइल टेस्ट कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस पर एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड एयरमैन और नेवी एयरक्रू की एक संयुक्त टीम द्वारा किया गया है. यह 19 अप्रैल की सुबह 5.11 मिनट पर लॉन्च की गई. अमेरिकी वायु सेना ने शंकाओं को दूर करते हुए कहा, ‘इस तरह के परीक्षण पहले भी 300 से अधिक बार हो चुके हैं, इसका वर्तमान विश्व की घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है.’ एयरफोर्स ने स्पष्ट किया कि यह लॉन्च नियमित गतिविधियों का हिस्सा है. इसका उद्देश्य यह प्रदर्शित करना है कि 21वीं…
भारतीय रेलवे नई ट्रेन शुरू करने जा रहा है. ये विशेष ट्रेन मध्यप्रदेश के रीवा से होकर महाराष्ट्र के नागपुर के बीच चलाई जाएगी. रीवा-इतवारी नाम से शुरू होने वाली इस ट्रेन को 24 अप्रैल को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन चलाया जाएगा, क्योंकि इससे पूर्व एक ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही चल रही थी. ऐसे में रीवा से नागपुर के लिए ट्रेनें सातों दिन उपलब्ध होगी. इससे बीमार लोगों को इलाज के लिए नागपुर जाने में दिक्कत नहीं होगी. इस ट्रेन का मुख्य उद्देश्य बीमार लोगों को…
प्रयागराज -: माफिया अतीक अहमद को शहीद बताते हुए उसे भारत रत्न दिए जाने की मांग करने वाले कांग्रेस पार्षद उम्मीदवार राजकुमार उर्फ रज्जू भैया को पार्टी से निकाला गया है. हालांकि सिंबल जारी होने की वजह से कांग्रेस का चुनाव निशान उसी के पास रहेगा. इधर कांग्रेस पार्टी अब इस सीट पर किसी निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देगी. नगर निगम के वार्ड 43 के कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने विवादित बयान दिया था. बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया है. राजकुमार उर्फ रज्जू भैया ने बयान में कहा…
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 26वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की टीम 10 रन से मैदान मारने में कामयाब रही. एलएसजी द्वारा दिए गए 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी. एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स की टीम आसानी से यह मैच जीत लेगी. राजस्थान ने बिना कोई विकेट गंवाए 87 रन बना लिए थे, लेकिन फिर नियमित अंतराल पर विकेट…
धरती का तापमान 2030 तक 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान : डॉ संजीव पॉल मंगलवार को एक्सएलआरआइ के 21 वें वीआइएल व कॉरपोरेट प्रोग्राम के 21 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें संस्थान में संचालित विभिन्न कोर्सों के कुल 839 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के सेफ्टी हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी के पूर्व उपाध्यक्ष संजीव पॉल उपस्थित थे. उन्होंने एक्सलर्स को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र (UN) के इंटर-गवर्नमेंटल पैनल फॉर क्लाइमेट चेंज (IPCC) ने जलवायु परिवर्तन को लेकर अपनी नयी रिपोर्ट जारी की…
भाजपा सरकार ने महंगाई का रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना कर हर घर के रसोई पर हमला कर दिया :आनन्द बिहारी दुबे भाजपा सरकार ने महंगाई का रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना कर हर घर के रसोई पर हमला कर दिया :आनन्द बिहारी दुबे टाटानगर स्टेशन चौक : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर टाटानगर स्टेशन मण्डल कांग्रेस के तत्वावधान में राजा ओझा के अध्यक्षता में टाटानगर स्टेशन चौक पर आयोजित की गई। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई का…
