आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने आज प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए, जमशेदपुर के बहुजन मूवमेंट के दो बड़े चेहरों को आज़ाद समाज पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है, आकाश मुखी को प्रदेश महासचिव एवं नईम खान को प्रदेश संगठन सचिव बनाया है। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने बताया कि आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आज़ाद के द्वारा 18 अगस्त को झारखंड प्रदेश के कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी झारखंड में लगातार संगठन के विस्तार के लिए काम कर रही है, आदिवासी, दलित, पिछड़े, मुसलमान,…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस की कीमत में एक बार फिर वृद्धि की है. हालांकि, यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है. एलपीजी की कीमत में 21 रुपये तक का इजाफा हुआ है. इससे पहले 1 नवंबर को भी इसकी कीमत में 100 रुपये का इजाफा किया गया था. हालांकि, उसके बाद 16 नवंबर को इसकी कीमत में 57 रुपये की कटौती की गई थी. अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 1796.5 रुपये में मिलेगा. बता दें कि घरेलू गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया…
नोएडा. ग्रेटर में महीने भर के अंदर ढाई लाख से ज्यादा गाड़ियों का चालान कटा. नवंबर में चलाए गए ‘यातायात माह’ के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस ने 2,51,398 गाड़ियों का चालान किया. रिकॉर्ड 59 करोड़ 29 लाख 11 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय के निर्देश के मुताबिक पूरे नवंबर जिले में विशेष अभियान चलाया गया. नियम तोड़ने वालों का चालान किया. साथ ही लोगों को जागरूक भी किया गया. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक सर्वाधिक चालान दो पहिया वाहनों के हुए. टू-व्हील पर बगैल हेलमेट, तीन सवारी, डिफेक्टेड नंबर प्लेट जैसी…
पटना. बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दानापुर थाना क्षेत्र के गोला पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम की लापरवाही से नवजात की जन्म के बाद मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक नर्सिंग होम की डॉक्टर ने घर में बैठकर वीडियो कॉल के जरिए झाड़ू लगाने वाली सफाईकर्मी के सहारे डिलीवरी कराई थी. डॉक्टर और सफाईकर्मी की लापरवाही की वजह से ही बच्चे के जन्म के बाद जान चली गई. जानकारी के अनुसार बच्चे की नाभी काटने में लापरवाही की वजह से नवजात की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने…
खेड़ा. गुजरात के खेड़ा जिला में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है. यहां पर मिथाइल अल्कोहल युक्त दूषित आयुर्वेदिक सिरप के संदिग्ध सेवन से पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इन दोनों की हालत भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम बिलोदरा नाडियाद जिला खेड़ा में एक दुकानदार ने काउंटर ने काउंटर से करीब 50 लोगों को कालमेघासव आसव अरिष्ट नाम से ब्रांडेड आयुर्वेदिक सिरप बेचा था. दो दिन के अंतराल में बेचे गए इस सिरप से लोगों की तबितय बिगडऩा शुरु हो…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाला में संलिप्तता के आरोप में आज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो सीबीआई ने एक विधायक व दो पार्षदों सहित तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं के आवासों पर एक साथ छापेमारी की. एक साथ की गई छापेमारी से राजनैतिक दलों के बीच हड़कम्प मच गया है. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सीबीआई एजेंसी ने मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल के विधायक जफीकुल इस्लाम व कोलकाता नगर निगम केएमसी के पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता व विधाननगर नगर निगम के पार्षद देबराज चक्रवर्ती के आवास पर छापा मारा. अधिकारी ने बताया यह छापेमारी शिक्षक भर्ती घोटाले की हमारी…
लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अगले साल भारत के टेस्ट दौरे से पहले अपने बाएं घुटने की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए सर्जरी कराई है। घुटने की समस्या के कारण 32 वर्षीय स्टोक्स इस साल आखिरी तीन एशेज टेस्ट में गेंदबाजी करने में असमर्थ थे। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के घुटने की सफलतापूर्व सर्जरी हो गई है। इस बारे में खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी साझा की। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनकी सर्जरी हो गई है और अब उनका रिहैब…
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने बेशक एक्टिंग की दुनिया में खुद को साबित न कर पाई हो, लेकिन उन्होंने हर आइटम सॉन्ग में खूब कमाल जरूर दिखाया है. मलाइका अपने लुक्स, फिटनेस और निजी जिंदगी जैसी तमाम चीजों के कारण अक्सर ही चर्चा में रहती हैं. खासतौर पर उनकी हॉटनेस ने दुनियाभर के लोगों को उनका दीवाना बनाया है. ऐसे में एक्ट्रेस का हर नया अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा खूब एक्टिव रहती हैं. वह फैंस के साथ अपनी हर अपडेट साझा करती हैं. वहीं उनके अलग-अलग लुक्स भी लोगों को…
नए साल 2024 का जश्न मनाने आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए एक बेहद ही किफायती एयर टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आप थाईलैंड के दो सुंदर शहर घूम पाएंगे. इसमें आप 60 हजार रुपये से भी कम पैसे में थाईलैंड की सैर कर सकते हैं. पैकेज की शुरुआत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से होगी. आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, आईआरसीटीसी ने Treasures of Thailand ex Mumbai नाम से एक टूर पैकेज लाया है. इस पैकेज के…
नई दिल्ली. दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दिल्ली नगर निगम में 6 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी. दिल्ली नगर निगम में 6,589 नौकरियों का प्रस्ताव पारित हो गया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए इसे दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी बताया है. इसमें उन्होंने यह भी बताया है कि इसमें कितनी नौकरियां कौन कौन से पदों के लिए होंगी. केजरीवाल ने साथ ही इससे युवाओं को रोजगार मिलने की बात भी कही है. राष्ट्रीय राजधानी में अपनी सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए…
