Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉक्टर ने वीडियो कॉल कर सफाईकर्मी से कराई डिलीवरी, नवजात की हुई मौत
    Breaking News Headlines बिहार

    डॉक्टर ने वीडियो कॉल कर सफाईकर्मी से कराई डिलीवरी, नवजात की हुई मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना. बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दानापुर थाना क्षेत्र के गोला पर स्थित एक निजी नर्सिंग होम की लापरवाही से नवजात की जन्म के बाद मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक नर्सिंग होम की डॉक्टर ने घर में बैठकर वीडियो कॉल के जरिए झाड़ू लगाने वाली सफाईकर्मी के सहारे डिलीवरी कराई थी. डॉक्टर और सफाईकर्मी की लापरवाही की वजह से ही बच्चे के जन्म के बाद जान चली गई.

     

    जानकारी के अनुसार बच्चे की नाभी काटने में लापरवाही की वजह से नवजात की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में खूब हंगामा किया और लापरवाही से मौत बताते हुए पुलिस को बुलाया. मौके पर पहुंची पुलिस ने नर्सिंग होम के 3 नर्सिंग स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि दानापुर थाना क्षेत्र के गोला पर स्थित हर्षित पाली नर्सिंग होम में भर्ती हुई थी. नर्सिंग होम की डॉक्टर कंचन लता ने उसे अपने नर्सिंग होम में भर्ती कर लिया था. भर्ती करने के तुरंत बाद कंचन लता नर्सिंग होम में काम करने वाली सफाई कर्मी के भरोसे जूली को छोड़कर कहीं चली गई. वहीं डॉक्टर के तुरंत जाने के बाद महिला को तेज लेबर पेन हुआ और उसने नॉर्मल डिलीवरी से एक नवजात शिशु को जन्म दिया. उन्होंने तत्काल इस बात की जानकारी क्लीनिक के डॉक्टर कंचन लता को दी.

     

    सूचना मिलते ही डॉक्टर कंचन लता ने वीडियो कॉल के जरिए सफाई कर्मी सुनीता और स्टाफ को बतलाने लगी कि बच्चा कैसे जन्म लेगा और कैसे बच्चे के नाभि की नस को काटना है. मगर सही जानकारी एवं अनुभव नहीं रहने के वजह से स्टाफ और दाई सुनीता ने नवजात के गलत नस को काट दिया. नस काटने के कुछ ही मिनट बाद बच्चे की मौत हो गई. इधर क्लीनिक के कर्मचारी बच्चे की मौत की खबर छुपाने की कोशिश में लगे रहे. लेकिन, नवजात की मौत की सूचना मिलते ही रविशंकर के परिवार में कोहराम मच गया. पूरे अस्पताल रोना-चिल्लाना मच गया.

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस अस्पताल में मौजूद कर्मचारी रविंद्र कुमार, सुनीता और गीता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. नवजात मृतक के परिजनों ने बताया कि हर्ष पाली क्लीनिक के डॉक्टर कंचन लता केवल पैसा लेने के लिए गुरुवार को दोपहर क्लीनिक में आई थी. उसने पैसा लेने के बाद मरीज का हाल-चाल जानना भी उचित नहीं समझा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात: दूषित आयुर्वेदिक सिरप पीने से पांच लोगों की मौत, दो गंभीर
    Next Article ग्रेटर नोएडा में महीने भर के अंदर ढाई लाख गाड़ियों का कटा चालान

    Related Posts

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    July 2, 2026

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.