Author: Devanand Singh

सस्पेंड सांसदों ने नए संसद भवन के मेन गेट पर किया प्रदर्शन, सरकार की सदन चलने देने की अपील नई दिल्ली : लोक सभा की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध लगातार बना हुआ है. लोक सभा से गुरुवार को पूरे सत्र के लिए निलंबित किए गए सांसदों ने नए संसद भवन के मेन गेट पर प्रदर्शन किया. सोनिया गांधी ने भी मेन गेट पर बैठे निलंबित सांसदों से जाकर मुलाकात की. इसके बाद निलंबित सांसदों के साथ-साथ विपक्षी दलों के तमाम सांसदों ने प्लेकार्ड लहराते हुए संसद भवन परिसर में स्थित…

Read More

धोनी पर लगाया था मैच फिक्सिंग का आरोप, मुश्किल में पड़ा IPS ऑफिसर, कोर्ट ने सुनाई ये सजा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाले आईपीएस अधिकारी अब मुश्किल में पड़ गए हैं। मद्रास उच्च न्यायालय ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी जी संपत कुमार को पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दायर अदालत की अवमानना के एक मामले में शुक्रवार को 15 दिन के कारावास की सजा सुनाई। हालांकि, न्यायमूर्ति एस एस सुंदर और न्यायमूर्ति सुंदर मोहन की खंडपीठ ने सजा को 30 दिन के लिए…

Read More

राजस्थान के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा, दीया और बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ भारतीय जनता पार्टी नेता भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल मिश्र ने दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। भजनलाल शर्मा का आज जन्मदिन है। मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने हिन्दी भाषा में शपथ ली।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री…

Read More

दयानंद पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को स्कूल के मैदान में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर ट्रस्ट के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने मीट के उद्घाटन की घोषणा की। मौक़े पर एमिटी (येलो), फ्रैटरनिटी (ब्लू), सॉलिडेरिटी (रेड) और यूनिटी (ग्रीन) के चार सदनों द्वारा मार्च-पास्ट में दर्शाया गया और दिखाया गया कि कैसे एकजुट होकर दुनिया को जीत सकते हैं। इस दौरान म्यूजिकल ड्रिल, योगा और कराटे, छात्रों के सर्वांगीण विकास की एक आदर्श तस्वीर…

Read More

मंदिरों में विवाद के बाद अब गुरुद्वारों में भी विवाद करा रहें सरयू राय कुलवंत सिंह बंटी जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय मंदिरों में आपसी विद्वेष पैदा करने के बाद अब गुरुद्वारा में भी यही काम करने लगे हैं। भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि बारीडीह गुरद्वारे का अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के रहते किसी दूसरे को समानांतर अध्यक्ष बनाकर गुरुद्वारे में विवाद पैदा करवाने के बाद सरयू राय के कार्यालय से इससे सम्बन्धित समाचार मीडिया हाउस को भेजा गया। बारीडीह गुरुद्वारा में बुधवार की रात में हंगामा खड़ा…

Read More

संसद की सुरक्षा में चूक : मास्टर माइंड ललित झा ने किया समर्पण, घटना के बाद से था फरार संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार रात को दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि ललित घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। ललित को इस घटना में मास्टर माइंड बताया जा रहा था और इसकी तलाश में पुलिस लगातार जगह-जगह छापे मार रही थी। …

Read More

भारत के पासपोर्ट की और बढ़ी ताकत, भारतीय अब बिना वीजा के करेंगे ईरान की यात्रा भारत का पासपोर्ट अब और स्ट्रांग हो गया है। अब भारतीय बिना वीजा के ईरान की यात्रा कर सकेंगे। ईरान ने भारत और सऊदी अरब सहित 33 देशों के लिए वीजा की आवश्यकताओं को हटा दिया है। ईरानी पर्यटन मंत्रालय का मानना था कि एक खुली द्वार नीति दुनिया के विभिन्न देशों के साथ जुड़ने के ईरान के दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करेगी। आईएसएनए ने यह भी कहा है कि इस फैसले के साथ ऐसे देशों की संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी,…

Read More

शाहरुख खान और सुहाना खान डंकी की रिलीज से पहले पहुंचे शिरडी शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म डंकी की रिलीज की तैयारी में हैं. जहां फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे एक्टर भगवान के दर जाके प्रार्थना कर रहे हैं. वैष्णो देवी मंदिर में पूजा करने के बाद, एक्टर को हाल ही में आशीर्वाद लेने के लिए महाराष्ट्र के शिरडी साईं बाबा मंदिर में जाते देखा गया, जहां उनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी थीं. 14 दिसंबर को शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान ने शिरडी साईं बाबा मंदिर में माथा…

Read More

महाराष्ट्र में शादी समारोह में बासी खाना परोसे जाने से दूल्हा समेत 80 लोग बीमार नागपुर  :  महाराष्ट्र के नागपुर में एक शादी समारोह में बासी खाना परोसे जाने से दूल्हा समेत 80 लोग बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह मामला 10 दिसंबर का है. मामले को लेकर दूल्हे के बिजनेसमैन पिता कैलाश बत्रा ने कमलेश्वर पुलिस थाने में चोखर ढाणी रिसॉर्ट के प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बत्रा ने कहा कि रिसॉर्ट की तरफ से बासी खाना परोसा गया, जिससे दुर्गंध आ रही थी और इसी को खाने से लोग बीमार…

Read More

केरल में कोरोना के नए वैरिएंट की एंट्री, जानें लक्षण नई दिल्ली :  कोरोना वायरस ने पिछले कुछ सालों में दुनिया को हिलाकर रख दिया. यह पीछा नहीं छोड़ रहा. भारत में अब कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दी है. यह कोरोना का सबसे नया सबवेरिएंट जेएन.1 है, जो अमेरिका में तेजी से बढ़ रहा और अब केरल में इसका पहला मरीज पाया गया है. केरल में कोरोना के नए सबवेरिएंट की पुष्टि भारतीय सार्स-सीओवी 2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम ने की है. नेशनल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कोविड टास्क फोर्स के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. राजीव जयदेवन ने…

Read More