कोल्हान : एमजीएम अस्पताल का गिरा छज्जा , मचा अफरा-तफरी कोल्हान के सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल है। वैसे एमजीएम अस्पताल के पार्किंग एरिया का छज्जा अचानक धराशाई होकर गिर गया। जिससे 1 दर्जन से ज्यादा गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। उधर अस्पताल के प्रशासनिक भवन की बिल्डिंग जर्जर हो गई है। कभी भी बिल्डिंग धराशाई हो सकती है। वैसे हॉस्पिटल की छज्जा गिरते ही पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई ।वही अस्पताल में तैनात गार्ड लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है कि आप दूसरे तरफ से अस्पताल में प्रवेश करें । …
Author: Devanand Singh
विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर जमशेदपुर मे समाजसेवा के कार्यों मे अव्वल रहने वाली संस्था प्रतिक संघर्ष फाउंडेसन के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जमशेदपुर ब्लड सेंटर को चार लैपटॉप व चार प्रिंटर सुपुर्द किया गया. मौके पर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे, वहीँ इस दौरान विशेष रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था, श्रीलीदर्स कोलकाता के द्वारा सीएसार के तगत ग्रामीण रक्तदाताओं के डेटा को इकठ्ठा करने हेतु चार लैपटॉप और चार प्रिंटर ब्लड सेंटर को सुपुर्द किया गया, प्रतिक संघर्ष फाउंडेसन के प्रयास से यह सफल हुआ…
जमशेदपुर में झारखंड हमानिटी फाउंडेशन के द्वारा दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मुस्लिम छात्रों को सम्मानित किया जाएगा जहां छात्रों के बेहतर भविष्य को लेकर काउंसलिंग की जाएगी कार्यक्रम के संबंध में संस्था द्वारा संवाददाता सम्मेलन कर जानकारी दी गई जहां संस्था के अध्यक्ष रियाज़ शरीफ के अलावा कई सदस्य मौजूद थे वह इस संबंध में जानकारी देते हुए रियाज़ शरीफ ने कहा कि 2023 अवॉर्ड फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस का आयोजन 25 जून को राजवाडा पैलेस में आयोजित किया जा रहा है जहां इस वर्ष 10वीं में पास करने वाले 500 से अधिक…
जमशेदपुर के विभिन्न थानों में की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ यूथ कांग्रेस के द्वारा वरीय आरक्षी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गलत परंपरा को खत्म करने की मांग की गई है जमशेदपुर का जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचेंग यूथ कांग्रेस के सभी सदस्य भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं जहां इन लोगों के द्वारा वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न थानों में की जा रही अवैध वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की गई है वही संबंध में जानकारी देते हुए यूथ कांग्रेस नेता ने कहा कि जहां…
बृजभूषण के खिलाफ 2 महिला पहलवानों ने दिए सबूत भाजपा सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 2 महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस को सबूत दिए हैं। पुलिस इस मामले में 15 जून को चार्जशीट दाखिल कर सकती है। बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली 6 में से 2 महिला पहलवानों ने दिल्ली पुलिस को ऑडियो और विजुअल सबूत सौंप दिए हैं। पुलिस इनकी जांच कर रही है। मीडिया खबरों में दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि शिकायतकर्ताओं ने पर्याप्त सबूत नहीं दिए…
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, देर रात फायरिंग में एक महिला समेत 9 की मौत, 10 अन्य जख्मी इंफाल. मणिपुर में पिछले 24 घंटों में ताजा हिंसा भड़कने के बाद एक महिला समेत नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये. सेना के सूत्रों के मुताबिक खमेनलोक इलाके में देर रात फायरिंग की घटना में ये मौतें हुई हैं. कई घायलों को इलाज के लिए इंफाल ले जाया गया है. हिंसा में मारे गए लोगों में से कुछ के शरीर पर कट के निशान हैं और कई गोलियां लगी हैं. समाचार एजेंसी…
इंडोनेशिया ओपन: सिंधु और प्रणय प्री-क्वार्टर फाइनल में, त्रिसा और गायत्री पहले दौर में बाहर भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने मंगलवार को यहां इंडोनेशिया ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 1000 चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. पिछली दो चैंपियनशिप के पहले दौर में बाहर हुई दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग को 38 मिनट में 21-19, 21-15 से हराया। सिंधु की ग्रेगोरी के खिलाफ पिछले तीन मैचों में यह पहली जीत है। उसे इसी साल मैड मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स में…
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय: गुजरात के 41 हजार लोगों को शिविरों में भेजा; 95 ट्रेनें रद्द, अलर्ट पर सरकार राजकोट. अरब सागर का चक्रवात बिपरजॉय जैसे-जैसे तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे उसकी गति में वृद्धि हो रही है। इसके आगे बढ़ने की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो गई है। कच्छ से केरल तक इसका असर भी दिखने लगा है। यह गुजरात के तट तक गुरुवार को पहुंचेगा, लेकिन तेज हवा के साथ वर्षा शुरू हो गई है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी हैं। तेज हवाओं की…
व्हाइट हाउस में टॉपलेस होकर पोज देने लगी मॉडल, जो बाइडेन भी रहे मौजूद वाशिंगटन. राष्ट्रपति जो बाइडेन और व्हाइट हाउस ने पिछले सप्ताहांत अमेरिका में ‘प्राइड मंथ’ मनाया। इसे व्हाइट हाउस में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा ‘गौरव समारोह’ बताया जा रहा है। अब इस सेरेमनी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्राइड मंथ के सेलिब्रेशन में एक ट्रांसजेंडर इंफ्लुएंसर कैमरे के सामने टॉपलेस होकर जाती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि जब मॉडल इस तरह की हरकत कर रही थी तब अमेरिकी राष्ट्रपति…
नाइजीरिया में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उत्तर मध्य नाइजीरिया में शादी से लौट रहे 300 लोगों को ले जा रही एक नाव नदी में डूब गई. बताया जा रहा है कि इस घटना में 100 से अधिक लोग डूब गए हैं और कई लापता हैं. अधिकारियों की मानें तो मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा होने की आशंका है. हालांकि, बचावकर्मियों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. एक रिपोर्ट के अनुसार, शादी समारोह नाइजर राज्य में हो रहा था. नाव शादी से मेहमानों को लेकर…
