Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा में अमित शाह ने तीन क्रिमिनल बिलों पर कहा, तारीख पे तारीख का जमाना जाएगा
    Breaking News Headlines राजनीति

    राज्यसभा में अमित शाह ने तीन क्रिमिनल बिलों पर कहा, तारीख पे तारीख का जमाना जाएगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राज्यसभा में अमित शाह ने तीन क्रिमिनल बिलों पर कहा, तारीख पे तारीख का जमाना जाएगा
    नई दिल्ली :  राज्यसभा में क्रिमिनल बिल भारतीय न्याय संहिता, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य बिल पर चर्चा के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवाब दिया है. उन्होने कहा कि जो लोग सदन के बाहर पूछते हैं कि इस कानून से क्या होगा मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ये कानून वैलेंस ऑफ वर्क को ध्यान में रखकर लाए गए हैं. इसे लागू होने के बाद तारीख पर तारीख का जमाना नहीं रहेगा. किसी भी मामले में 3 साल में न्याय दिलाने का उद्देश्य है.

     

     

    केन्द्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने आगे कहा कि जो लोग कहते है कि नए कानूनों की जरूरत क्या है, उनको स्वराज का मतलब नहीं पता है. इसका मतलब स्व शासन नहीं है इसका मतलब स्वधर्म भाषा, संस्कृति को आगे बढ़ाना है. गांधी जी ने शासन परिवर्तन की लड़ाई नहीं लड़ी उन्होंने स्वराज की लड़ाई लड़ी. आप 75 साल से 60 साल में सत्ता में बैठे लेकिन स्व को लगाने का काम नहीं किया ये काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया. लोकसभा आज 21 दिसंबर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई. संसद के शीतकालीन सत्र के लिए 22 दिसंबर तक का वक्त तय किया गया था.

     

    लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि सदन की कार्यवाही 61 घंटे 50 मिनट चली. वर्क प्रोडक्टिविटी 74 प्रतिशत रही. चर्चा के बाद 18 सरकारी विधेयक पास हुए. शून्यकाल के दौरान 182 मामले उठाए गए. आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के सांसदों ने पुरानी संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान खडग़े ने कहा कि सरकार संसद सुरक्षा चूक पर जवाब दे. पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संसद में आकर इस मामले पर बयान दें.

     

     

    अब फर्जी सिम लेने पर 3 साल की जेल, 50 लाख रुपए तक जुर्माना-

    राज्यसभा में आज टेलीकम्युनिकेशन बिल 2023 पास हो गया. इस बिल को लोकसभा में 20 दिसंबर को पास किया गया था. अब इसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेज जाएगा. राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद यह बिल कानून बन जाएगा. इस बिल में फर्जी सिम लेने पर 3 साल जेल और 50 लाख तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है.

    लोकसभा से तीन और सांसद सस्पेंड, अब तक 146-

    लोकसभा से आज तीन और सांसदों को सस्पेंड कर दिया गया. कांग्रेस सांसद डीके सुरेश, नकुल नाथ व दीपक बैज को निलंबित किया गया. इन्हें मिलाकर संसद से कुल 146 सांसद अब तक सस्पेंड किए जा चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो:डिप्रेशन में जाने के बाद फांसी लगाकर किया आत्महत्या
    Next Article देश की सबसे बड़ी मस्जिद अयोध्या में बनेगी, जो ताजमहल से ज्यादा खूबसूरत होगी

    Related Posts

    पंचायत सचिव दीपक कुमार को दी भावभीनी बिदाई, अधिकारी हुए भावुक

    October 5, 2026

    दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा बच्चा, 11000 वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत

    October 5, 2026

    टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में हुआ अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत 

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पंचायत सचिव दीपक कुमार को दी भावभीनी बिदाई, अधिकारी हुए भावुक

    दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा बच्चा, 11000 वोल्ट तार की चपेट में आने से मौत

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    मगध में CISF-CCL की बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा जब्त, करीब 250 टन कोयला बरामद

    चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र के बुकरु में प्रत्येक गाड़ी तीन सौ की अवैध वसूली

    सोना देवी विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

    Αποτελεσματικές μέθοδοι και passageexpression.com για την αναγνωρισιμότητα του περιεχομένου σας

    आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने पौष्टिक व्यंजन बनाकर दिया पोषण का संदेश

    टाटा मोटर्स के एचवीटीएल में हुआ अध्यक्ष व महामंत्री का स्वागत 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.