लायंस क्लब के फाउंडर मेल्विन जॉन्स के जन्मदिन के अवसर पर लायंस क्लब भारत और फेमिना ने काटा केक छोटे बच्चों को कराया भोजन जमशेदपुर 13 जनवरी – लायंस क्लब के फाउंडर सर मेल्विन जॉन्स के जन्मदिन के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना के सदस्यों ने छोटे बच्चों को भोजन कराया। कार्यक्रम के विषय में बताते हुए लायंस क्लब की डिप्टी कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सारिका सिंह जी ने बताया कि आज लायंस क्लब के फाउंडर सर मेल्विन जॉन्स जी का जन्मदिन है। सर मेल्विन जॉन्स ने व्यापारियों के…
Author: Devanand Singh
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विकास आयुक्त श्री अविनाश कुमार, खेल सचिव श्री मनोज कुमार, खेल निदेशक श्री सुशांत गौरव एवं हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने “FIH हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024” के समापन समारोह के अवसर पर सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम आने का आमंत्रण दिया।
मल्लिकार्जुन खरगे होंगे I.N.D.I.A गठबंधन के अध्यक्ष, विपक्षी दलों की बैठक में फैसला नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी धड़े इंडिया गठबंधन ने अपना अध्यक्ष चुन लिया है। इंडिया ग्रुप की वर्चुअल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम पर सहमति बनी है। ऐसे में अब यह तय हो गया है कि इंडिया ब्लॉक की कमान अब दलित नेता मल्लिकार्जुन खरगे के हाथ में होगी। विपक्षी धड़े की बैठक में सीटों के बंटवारे से पहले अध्यक्ष के नाम पर सहमति बन गई। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की चर्चा…
हिंद आईटीआई संस्थान और अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से कम्बल वितरण का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र भारती, कोल्हान के रजिस्ट्रार विश्व विद्यालय और डॉ. विनय कुमार सिंह और अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य शामिल थे इसके इलावा हिंद आईटीआई के निदेशक और नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर डॉ. ताहिर हुसैन और केंद्र प्रभारी इंजीनियर राबिया सिद्दीकी प्रबंधन फरहीन रशीद, कार्यालय प्रभारी अब्दुल मनान ने कार्यकर्म को सफलता पुवक सहयोग दिया
हाईकोर्ट के आदेश पर आवास बोर्ड के आवंटियों को लाव- लश्कर के साथ कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासन भड़के स्थानीय लोगों ने लगाए प्रशासन विरोधी नारे जेसीबी में आआई तकनीकी खराबी, रुक गया अभियान, फिर दी गयी मोहलत शनिवार को एकबार फिर से जिला प्रशासन का बुल्डोजर का रुख सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर- 2 स्थित रोड नम्बर 14 की तरफ हुआ. प्रशासन पूरे लाव लश्कर के साथ मौके पर पहुंची. जैसे ही अभियान की शुरुआत हुई कि स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोग उक्त जमीन के आवंटियों को आवास बोर्ड से अंयत्र शिफ्ट करने की…
चाकुलिया: केरूकोचा हाट में भीषण आग, पटाखा जलाने के दौरान लगी आग, अफरा तफरी जमशेदपुर: श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र (चाकुलिया प्रखंड) एनएच 18 से सटे केरूकोचा हाट में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। पटाखा जलाने के दौरान आग लगने की बात बताई जा रही है। इस आगलगी में 13 बाइक, एक छोटा हाथी वाहन और एक साइकिल जलकर खाक हो गया। इधर, हाट में आग लगने से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे की…
सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज टुसू पर्व के मद्देनजर सोनारी स्थित दोमुहानी घाट का निरीक्षण किया । उन्होंने घाट के साफ सफाई कार्य से संबंधित समुचित निर्देश उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया । उल्लेखनीय की सांसद श्री महतो ने एक पत्र लिखकर उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से कहा था कि टुसु और मकर संक्रांति को ध्यान में रखते हुए जिला के सभी नदी घाटों एवं जलाशयों की समुचित साफ सफाई की जाए ताकि श्रद्धालु पूरे श्रद्धापूर्वक इस पर्व को मना सके। इस संबंध में सांसद श्री महतो ने उपायुक्त से मुलाकात भी की थी।उपायुक्त ने…
आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया गया । सोनारी कबीर मंदिर के पास से गए आज 6 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन करके निशुल्क लेंस लगाया गया। कल 14 जनवरी को आनंद मार्ग की ओर से सोनारी कबीर मंदिर के पास निशुल्क पौधा वितरण सुबह 7 बजे से 10 बजे तक।17 जनवरी गदरा आनंद मार्ग जागृति शिव मंदिर के पास निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर। जमशेदपुर 13 जनवरी 2024 आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से पिछले दिनों मोतियाबिंद…
सरायकेला- खरसावां जिले के सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी के पास उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शिव कुमार की लापरवाही से बाइक सवार युवक को अपनी जान गवानी पड़ी. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है. दरअसल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक शिव कुमार अपनी कार संख्या JH05AG 0308 से सरायकेला की ओर जा रहे थे जबकि बाइक संख्या JH 15 T 6435 पर दो युवक जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.…
राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा ने मनाया स्थापना दिवस किशोरियों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन जमशेदपुर।सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) के तत्वावधान में पोटका प्रखंड के पोटका पंचायत के टंगरसाई गांव राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। साथ ही संस्था का स्थापना दिवस भी मनाया गया इस कार्यक्रम का संचालन गंगाडीह पंचायत की पंचायत समिति एवम लीडर किशोरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए गर्ल्स फर्स्ट फंड परियोजना की प्रोजेक्ट कॉ ऑर्डिनेटर ज्योति हेंब्रम ने राष्ट्रीय युवा दिवस को क्यों मनाया जाता है उसका संक्षिप्त परिचय देते हुए कहा कि आज हम सभी एक ऐसे…
