पूर्वी सिंहभूम के अल्पसंख्यक स्कूलों के शिक्षकों के वेतन निकासी पर रोक के बाद शिक्षकों का प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी के आश्वाशन के बाद माने शिक्षक पूर्वी सिंहभूम जिला में 52 अल्पसंख्यक स्कूल है, और इन स्कूलों में लगभग 350 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं हैं. इन सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के वेतन निकासी पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने रोक लगा दी है. उधर इस रोक के बाद सोमवार को अल्पसंख्यक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग के अधिकारी से मुलाकात कर अविलंब वेतन देने की मांग की है. वैसे जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिला शिक्षा अधीक्षक को मामले…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 3 दिवसीय शिविर का जिले के उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया साथ ही लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरुकता रथ रवाना किया पहले राज्य सरकार के द्वारा 60 वर्षीय आयु से पेंशन राज्य की जनता को दी जा रही थी पर वर्तमान समय में महिलाओं को 50 वर्ष और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों को 50 वर्ष से पेंशन की सुविधा दी जाएगी इसे लेकर जमशेदपुर प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय पेंशन शिविर लगाया गया जहां…
गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला :राहुल गांधी को राहत, कोर्ट ने मंजूर की जमानत कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सोमवार को अमेठी में दाखिल हुए थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट ने राहत दे दी है। कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर ली है। सोमवार को उनके अधिवक्ता…
जमशेदपुर शहर में आए दिन लगने वाले जाम को लेकर समय-समय पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आवाज बुलंद किया जाता रहा है. इसमें सबसे बड़ी समस्या मानगो पुल पर लगने वाले जाम को लेकर होती है. हालांकि सरकार की ओर से नए पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है, मगर इसमें हो रहे विलंब को लेकर राष्ट्रीय जन सेवा ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया और पुल निर्माण कार्य अविलम्ब शुरू कराने की मांग की गई. इससे पूर्व ट्रस्ट के सदस्य ढोल पीटते…
जमशेदपुर बहरागोड़ा विधान सभा के 20 बेटियों की शादी धूम धाम से की गई । इस शादी की गवाह भी हजारों लोग बनेंगे । बेटियों को विदा के समय उपहार के तौर पर – हर वो सामग्री दी गयी जो शादी के समय एक पिता अपनी बेटी को देते है । आज आपको एक ऐसे पिता को आपसे मिलाते है जो अबतक 168 बेटियों की शादी करा चुके है । आज 20 बेटियों की शादी करायी गई । इस सामूहिक विवाह समारोह के संरक्षक है भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी जिन्होंने अपने प्रयास से बीते…
राष्ट्र संवाद कार्यालय में भाई जी शलेंद्र पाण्डेय शैल ने राष्ट्र संवाद के तेवर को नमन करते हुए पढ़े ये ग़ज़ल इस इम्तिहान का पर्चा कड़ा दिया जाए हमारे पांव से रस्ता हटा दिया जाए वगरना जंग ये तुम पर सहल न रहने की हमें हमीं से लड़ाकर हरा दिया जाए https://youtu.be/bECMF6G-9ts?si=V_nEvoOIWcgwv5KW किनारे पांव जमाने की कोशिशों में हैं समंदरों का इलाका बढ़ा दिया जाए मेरे क़बल भी यहां किसको याद रक्खा गया अजब नहीं कि मुझे भी भुला दिया जाए हमारा गुन्ह गुनाहे-अज़ीम साबित हो हमारी क़ैद का रुतबा बढ़ा दिया जाए
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो पूजा कमेटी के बीच में हुए विवाद के बाद एक पक्ष की ओर से किए गए हमले में दूसरे पक्ष में गर्भवती महिला सहित 9 लोग घायल हो गए. जोन नंबर 8 सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर सभी हर्सोल्लास के साथ बारीडीह बस्ती भोजपुर नदी घाट पहुंचे थे. वहां पूर्व से बारीडीह बस्ती हरि मंदिर पूजा कमेटी के लोग मौजूद थे. जब लोग पहुंचे और अपने मूर्ति रहित वाहन को खड़ा किया,…
आदित्यपुर – किसी भी प्रकार के विवाद से मुक्त आस्था ग्रुप का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट वाटरमार्क देगा जिले को एक नई पहचान *सभी आवश्यक क्लीयरेंस और सभी संबद्ध विभागों द्वारा मान्यता प्राप्त करने के बाद ही इस प्रोजेक्ट को शुरुआत से ही खरीददारों का समर्थन मिल रहा है। साढ़े सात एकड़ में विस्तृत आदित्यपुर – गमहरिया क्षेत्र की आवासीय परियोजना वाटरमार्क अपने लॉन्चिंग के साथ ही लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रोजेक्ट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण कुछ लोगों ने दुर्भावना से प्रेरित होकर डेवलपर्स को परेशान करने की कोशिश भी की लेकिन विभागीय सर्वे…
एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 60 की उम्र में ली अंतिम सांस नई दिल्ली: अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है. 60 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे. अभिनेता की अचानक निधन की खबर सुनकर टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. एक्टर ने कई और लोकप्रिय टीवी शोज का हिस्सा रहे और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करते रहे. ऋतुराज को 19 फरवरी को कार्डियक…
सरकार की बात नहीं माने किसान, 21 फरवरी को ‘दिल्ली कूच’ का ऐलान चंडीगढ़ : ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन में भाग ले रहे किसान नेताओं ने सरकारी एजेंसियों द्वारा पांच साल तक ‘दाल, मक्का और कपास’ की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर किए जाने के केंद्र के प्रस्ताव को सोमवार को खारिज करते हुए कहा कि यह किसानों के हित में नहीं है और उन्होंने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी कूच करने की घोषणा की. किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने हरियाणा से लगे पंजाब के शंभू बॉर्डर पर संवाददाताओं से कहा, ‘हम सरकार…
