सनी बाबा की सालाना बरसी 12 को गुरमत समागम, आई कैंप, रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर। सतगुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की बख्शीश से पीड़ितों का दुख दर्द हरने वाले 10 नंबर बस्ती के सनी बाबा की सालाना बरसी 12 सितंबर मंगलवार को आयोजित होगी। गुरु घर और सनी बाबा स्वर्ण सिंह के सेवक पहली बरसी को यादगार बनाने में जुटे हुए हैं। सिदघोड़ा गणेश पूजा मैदान साईं मंदिर के सामने विशाल गुरु दरबार सजाया जाएगा जिसमें रागी मनप्रीत सिंह जी, रागी जसपाल सिंह छाबड़ा जी, राजी गुरदीप सिंह निक्कू जी एवं बाबा ठाकुर सिंह…
Author: Devanand Singh
रांची :दोहरे हत्याकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा , तीन अपराधी गिरफ्तार. *जूस व्यापार में बढ़ते व्यापारिक प्रतिद्वंदिता में हुई थी जूस व्यापारी और उसके स्टॉफ़ की गोली मारकर हत्या , तीन अपराधी गिरफ्तार रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने बीते 11 अगस्त की रात्रि रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी में हुए जूस व्यवसायी मुकेश कुमार साहू और उनके स्टाफ रोहन कुमार हत्याकांड मामले का उद्भेदन करते हुए बतलाया कि , राँची के बरियातू थाना क्षेत्र के (एदलहातु) साइंस सिटी के मोड़ पर 3 अपराधियों ने जूस व्यापारी और उनके स्टाफ की गोली…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बने बाइकर : लद्दाख में चलाई स्पोर्ट्स बाइक नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर लद्दाख पर है। कांग्रेस सांसद ने लद्दाख में पैंगोंग झील के रास्ते पर बाइक राइड का आनंद लिया है। राहुल गाँधी ने स्पोर्ट्स बाइक चलाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, “पैंगोंग झील के रास्ते में, जिसके बारे में मेरे पिता कहा करते थे, यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।” आपको बता दे की गुरुवार को लेह पहुंचे राहुल गांधी ने युवाओं से बातचीत करते हुए कहा…
जमशेदपुर : दो बाइक की टक्कर में गर्भवती महिला के साथ मारपीट एमजीएम अस्पताल के गेट पर दो बाइक की टक्कर में गर्भवती महिला के साथ दो लोगों ने मारपीट की। अस्पताल के जवानों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इस कारण मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा। मानगो निवासी गर्भवती महिला शारिरिक जांच कराने के लिए एमजीएम जा रही थी। महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार थी। रोड पार करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही इस दूसरी बाइक से रोड पार करने में विवाद हो गया। इसके बाद दो…
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कदमा स्थित कार्यालय में जनता दरबार के माध्यम से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर विस्तारपूर्वक उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया
जाति जनगणना पर बिहार सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का सवाल- ‘इससे नुकसान क्या है?’ बिहार सरकार के लिए अच्छी खबर है। बिहार में जाति सर्वे के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और अदालत ने NGO ‘यूथ फॉर इक्वेलिटी’ की ओर से पेश वकील सीएस वैद्यनाथन से पूछा कि जाति या उप-जाति का विवरण प्रदान करने में क्या नुकसान है? इससे दिक्कत क्या है? अगर कोई अपनी जाति या उपजाति का नाम बता दे और वह डेटा प्रकाशित न हो तो इसमें हर्ज क्या है? शीर्ष अदालत ने आगे सवाल करते हुए कहा जो…
केजरीवाल ने दी ‘INDIA’ को नई टेंशन, एकता से पहले ही AAP का ऐलान, पकड़ेंगे गठबंधन से अलग राह विपक्ष ने सत्तारूढ़ मोदी सरकार को अगले लोकसभा चुनाव हराने के लिए इंडिया गठबंधन तैयार किया है, जिसमें 26 दल साथ आए हैं। लेकिन अभी तक इन दलों की आपसी खींचतान ही खत्म नहीं हो पाई है। इस गठबंधन में शामिल कांग्रेस और AAP के बीच अभी दिल्ली सेवा बिल को लेकर उठा ख़त्म भी नहीं हुआ था कि अब केजरीवाल राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जो कांग्रेस को पसंद नहीं आएगा।…
सीएम योगी का अयोध्या दौरा : भगवान रामलला के दर्शन कर ,मंदिर निर्माण कार्य का लेंगे जायजा यूपी (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ आज (शनिवार को) एक बार फिर अयोध्या पहुंच रहे हैं. इस दौरान सीएम योगी राम मंदिर निर्माण के साथ चल रहे विकास के कार्यों की जानकारी लेंगे तो वहीं अयोध्या के कई संतों से भी मुलाकात करेंगे. लगभग 2 घंटे अयोध्या के अलग-अलग स्थान पर पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सबसे…
जी-20 मीट में बोले प्रधानमंत्री मोदी, सरकार लाएगी एआई संचालित ‘भाषिणी’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज G20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत तेजी से डिजिटल हो रहा है और भारत में 85 करोड़ से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, जो दुनिया में सबसे सस्ती डेटा लागत का लाभ ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने शासन को अधिक कुशल, समावेशी, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है। PM मोदी ने कहा कि 45…
बिहार: अररिया के पत्रकार मर्डर केस में पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार बिहार के अररिया जिले में कल पत्रकार विमल यादव की घर में घुसकर गोलीमार कर हत्या कर दी। दिनदहाड़ पत्रकार की हत्याकांड को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 11 बजे राज्य के एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अररिया में आईजी ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आपको…
