रंभा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में आज लाइटिंग द लैंप और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । रंभा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में आज लाइटिंग द लैंप और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नर्सिंग के नए बैच के विद्यार्थियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। साथ ही ए एन एम , जी एन एम 2021-23 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया । इस उपलक्ष्य में अतिथि के रूप में सदर अस्पताल की प्रिंसिपल बिजली मैथ्यू जी और एम जी एम अस्पताल की भूतपूर्व प्रिंसिपल रेखा मिश्रा जी और कॉलेज के सचिव गौरव…
Author: Devanand Singh
पंचम झारखंड विधानसभा के बजट सत्र से पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में सर्वदलीय बैठक शुरू। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, कमलेश सिंह एनसीपी, प्रदीप यादव jvm (p), सरयू राय (निर्दलीय), विनोद सिंह (सीपीआई एमएल), लम्बोदर महतो (आजसू) उपस्थित है।
चोरी का मोबाईल खरीद- बिक्री करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है. युवक का नाम किशन है जो महाराष्ट्र का राहनेवला है. बताया जाता है कि युवक यहां मनिहारी का काम करता है और आरआईटी मोड़ के समीप एक झोपड़ी में रहता है. दरअसल आरआईटी मोड़ के समीप झोपड़ी नुमा दुकान बनाकर राहनेवाले किशन नामक युवक ने वहीं के एक युवक शिवम कुमार को चोरी का मोबाईल दस हजार रुपए में बेचा था. जब मोबाईल काम नहीं कर रहा था तब शिवम ने किशन की खोज शुरू की, मगर किशन फरार…
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन , 23 फरवरी से आहूत झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में नहीं हो सकेंगे शामिल ,पीएमएलए कोर्ट ने ठुकराई अर्जी….. बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 23 फरबरी से आहूत झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमित को लेकर पीएमएलए कोर्ट में अर्जी दिया था । लेकिन पीएमएलए कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया।
झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के निर्देश अनुसार पूर्वी सिंह जिला उपाध्याय सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि के नेतृत्व में बस्ती से महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के उपयुक्त सुरेश यादव से मिलने के लिए पहुंचे। अंसार खान ने सुरेश यादव को बताया जवाहर नगर रोड नंबर 14 बी रिजवान अकादमी के पीछे अभी तक नाली नहीं बना है। जिसके कारण गंदा पानी रोड पर बेहकर दूसरों के घरों में तक पहुंच जाता है। पानी को लेकर हमेशा बस्ती में मारपीट होती रहती है। मारपीट का मामला दो बार मानगो थाना में भी…
जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव से बदबू आने पर स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी और इसकी सूचना गोविंदपुर थाना को दी। सूचना पाकर गोविंदपुर थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के आस-पास है।…
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में जारी हिंसा को रोकने के लिए धमखाली में तैनात आईपीएस अधिकारी सरदार जसप्रीत सिंह को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी द्वारा खालिस्तानी कहकर अपमानित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. गुरुवार को सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के माध्यम से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया. इसके माध्यम से सजीपीसी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी एवं उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है.…
गुजरात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, महिलाएं देश के डेयरी क्षेत्र की रीढ़ हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राज्य में 60,000 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने और काम शुरू करने के लिए गुजरात पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जहां वैश्विक डेयरी क्षेत्र प्रति वर्ष 2 प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है, वहीं भारत का डेयरी क्षेत्र 6 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। वह अहमदाबाद में अमूल ब्रांड के मालिक गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने यह…
एचइसी कर्मियों ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव किया एचईसी कर्मियों ने कहा कि हमें सिर्फ भ्रम में रखा जा रहा है स्थितियां स्पष्ट नहीं हो पा रही हैं आज आंदोलन का 37 वा दिन भी जारी है केंद्र के उदासीन रवैया से परेशान कर में भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने को विवश है एचईसी की वर्तमान दुर्दशा की नीव यूपीए के 2004 से 2014 के बीच के कार्यकाल में रखी गई थी। जब उनको दिए जाने वाले वर्क आर्डर को मोटे कमीशन के लिए निजी कंपनियों को दे दिया गया था।
सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में प्रभु श्री राम मंदिर के चौथ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 23 फरवरी से कथा वाचिका गौरांग गौरी द्वारा राम कथा का आयोजन परिसर में किया जाएगा जो 29 फरवरी तक चलेगा। सूर्य मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिनों से इस सूर्य मंदिर परिसर में दुर्गा माता, प्रभु राधे कृष्ण एवं देवों के देव महादेव के स्थापना की जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 20 तारीख से ही चल रहा है। आज शाम में नगर भ्रमण के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा।…
