मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन के जवाब में ‘एनडीए’ ने भी कसी कमर, एक तारीख को दोनों पक्षों की बैठक मुंबई : 31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक होने वाली है। शिवसेना (यूबीटी) इस बैठक की मेजबानी करेगी, जहां एकजुट विपक्ष द्वारा अपने न्यूनतम साझा कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने की उम्मीद जताई जा रही है। विपक्षी गठबंधन की इसी बैठक के जवाब में अब एनडीए की बैठक भी होने जा रही है। गौर करने वाली बात ये है कि दोनों गठबंधन की ये बैठक मुंबई में एक तारीख को होगी। …
Author: Devanand Singh
हम टैबलेट पर क्लिक करते हैं, तो करोड़ों महिलाओं को सीधे 2000 रुपये मिलते हैं: गृह लक्ष्मी स्कीम पर बोले राहुल गांधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक कार्यक्रम में कहा कि इन दिनों एक ‘फैशन’ है कि दिल्ली में सरकार केवल अरबपतियों के लिए काम करती है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए ‘‘गृह लक्ष्मी” योजना शुरू करने के बाद मैसुरु में कहा कि हम अपने वादों पर कायम हैं । हम कभी झूठे वादे नहीं करते। हमारी सोच यह है कि सरकार को गरीब लोगों के कल्याण के लिए…
BJP ने मनीष सिसोदिया को बताया कट्टर बेईमान, केजरीवाल को भी सता रहा जेल जाने का डर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हमला बोला है। बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को दिल्ली सीएम केजरीवाल पर भ्रष्टाचारी होने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो और उनकी पार्टी कट्टर बेइमान है। इसके साथ ही पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर ही हमला बोलते हुए कहा कि अभी उनको अभी तक जमानत नहीं मिली है। भ्रष्ट…
जमशेदपुर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई थी। इस बैठक में जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री सीनियर एसपी प्रभात कुमार डीटीओ धनंजय कुमार ट्रैफिक डीएसपी अनिमेष गुप्ता समेत तमाम कॉरपोरेट सेक्टर के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक मे पिछले महीने में सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारियां डीटीओ और ट्रैफिक डीएसपी ने उपयुक्त दी। वही उपाय मंजूनाथ भजंत्री ने कहा जुलाई महीने में 24 सड़क दुर्घटना हुई थी जिसमें 13 लोगों की जान गई थी गंभीर रूप से 19 लोग घायल थे। सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन चलने वाले दुर्घटना…
पाकिस्तान का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला, उद्घाटन मुकाबले में बरेसेंगे रन एशिया कप 2023 का पहला आज पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ऐसे में आज एशिया कप के उद्घघाटन मुकाबले में जमकर रन बरसने की उम्मीद है। देखने वाली बात ये होगी कि एसीसी प्रीमियर कप का खिताब जीतकर एशिया कप में जगह बनाने वाली नेपाल की टीम एशिया कप डेब्यू में पाकिस्तान को कैसे रोक पाती है। आ कम नहीं है नेपाल की…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं. बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का ये पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है. मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव तथा सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे.’ देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन के मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी. राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखते हुए कहा, “सभी…
जमशेदपुर में रक्षाबंधन पर राखियों से नवाचार का अंकुर फूट रहा है परंपरागत रूप से रेशमी और सूती धागों से बनी राखियों से इधर अब गाय के गोबर में बीज मिलाकर रक्षासूत्र बनाए जा रहे हैं इससे पौधों के साथ भाई-बहन का स्नेह भी लहलहाएगा शहर के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने ईको फ्रेंडली राखियां बनाकर अनूठी पहल की है सीमा पांडे ने बताया कि इस स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गाय के गोबर में तुलसी, अश्वगंधा, कालमेघ, किनोवा व अन्य बीज पिरोकर रक्षासूत्र बना रही हैं। संदेश साफ है कि राखियों को पेड़ों के नीचे रखने…
इनर व्हील क्लब जमशेदपुर में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ रागिनी रानी का दो दिवसीय वार्षिक दौरा हुआ संपन्न इस मौके पर अध्यक्ष अर्चना शेखर एवम सेक्रेटरी एग्नेस बॉयल नेतृत्व में तकरीबन चालीस प्रोजेक्ट्स का क्रियान्यवन किया गया ।इसमें बच्चे,बूढ़ों,जरूरतमंद,ट्रांसजेंडर ,स्वास्थ्य, शिक्षा आदि संबंधित कार्यों को दिखाया गया । इसमें कई प्रोजेक्ट्स ऐसे थे जिसको करके दिल को सुकून मिला कई मेंबर्स की आंखों में आंसू आ गए। इसमें ऑटिज्म बच्चे और चेशायर होम के बच्चियों के लिए किया गया कार्य बहुत ही सराहनीय रहा ।ट्रांसजेंडर ने इनर व्हील क्लब जमशेदपुर को धन्यवाद दिया और कहा की उन्होंने…
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान अभी नहीं आएंगे जेल से बाहर, सिफर मामले में न्यायिक हिरासत बढ़ी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आज बड़ा झटका लगा है। बीते दिन इस्लामाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत के बाद अब फिर उनके जेल में रहने की बात कही जा रही है। दरअसल, स्थानीय मीडिया जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सिफर मामले में इमरान की न्यायिक हिरासत की अवधि 13 सितंबर तक बढ़ाई गई है। सलाखों के पीछे रहेंगे इमरान हिरासत अवधि बढ़ जाने के बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान सलाखों के पीछे रहेंगे। इमरान…
एसडीओ के आदेश पर बागबेड़ा के रोड नंबर चार दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ भूमि पूजन, लाईसेंसी पवन ओझा की देखरेख में होगा दुर्गोत्सव का आयोजन बागबेड़ा के रोड नंबर चार में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर दो गुटों के बीच पिछले एक महीने से चल रहे गतिरोध पर विराम लगता दिख रहा है। धालभूम अनुमंडल दंडाधिकारी पीयूष सिन्हा के निर्देश पर बुधवार को पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन हुआ। दोनों गुटों के उपस्थित लोगों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक विधिवत भूमि पूजन हुआ। गुरुवार से दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का कार्य आरंभ होगा। इससे पूर्व…
