Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार के बेतिया में बड़ा हादसा: घर के बाहर बैठे परिवार समेत सात लोगों को हाइवा ने रौंदा
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार के बेतिया में बड़ा हादसा: घर के बाहर बैठे परिवार समेत सात लोगों को हाइवा ने रौंदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार के बेतिया में बड़ा हादसा: घर के बाहर बैठे परिवार समेत सात लोगों को हाइवा ने रौंदा
    बिहार के बेतिया में एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने सात लोगों को रौंद दिया, जिससे सास-बहू समेत एक बच्ची की मौत हो गई. जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बहू सुगंधी देवी (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि जीएमसीएच में इलाज के दौरान सास लालबाबू मुखिया (55) पत्नी सोमारी देवी और छह वर्ष की सोनम कुमारी की भी मौत हो गई है. हालांकि गंभीर घायल सभी चार लोगों को जीएमसीएच बेतिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. यह घटना जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया-लौरिया मुख मार्ग स्थित उत्तरवाहिनी पुल के पास सेनवरिया गांव की है. घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है.

     

     

    जानकारी के मुताबिक, घायलों में सेनुआरिया गांव निवासी रुसंती देवी (35) और सुधा कुमारी (10) आदि शामिल हैं. हादसे के बाद मौके पर काफी अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस मौके पर लोगों से घटना की जानकारी ले रही है. वहीं, इस हादसे में एक बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं. उनकी पहचान चनपटिया निवासी मुरारी कुमार शर्मा (32) और कुंदन कुमार (20) के तौर पर हुई है. इन दोनों का इलाज चनपटिया सीएचसी में जारी है.

     

    इधर, दुर्घटनास्थल पर ग्रामीणों ने हाइवा और उसके चालक को पकड़ लिया. घटना की सूचना पर पहुंची सिरिसिया और चनपटिया थाने की पुलिस मामले को शांत करने में लगी हुई है. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे से सड़क को जाम किया हुआ है.

     

     

    जानकारी के मुताबिक, लौरिया के तरफ से एक हाइवा बेतिया जा रहा था. इसी दौरान सेनवरिया गांव में अपने दरवाजे पर मृतक सोमारी देवी का परिवार बैठा हुआ था. हाइवा चालक ने नियंत्रण खो दिया और अपने दरवाजे पर बैठे सोमारी देवी और सुगंधी देवी सहित पांच लोगों को रौंद दिया, जिसमें बहू की घटनास्थल पर मौत हो गई. जबकि सास और एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक भी हादसे के बाद हाइवा से जा टकराई. इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची में आयोजित भव्य एग्रोटेक किसान मेला का उदघाटन किया आदर्श झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो
    Next Article दिल्ली :पीछे नहीं हटेंगे किसान, 6 मार्च के लिए किया बड़ा ऐलान

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.