पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा जिले में बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए टेलीकॉम संरचना निर्माण से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा एयरटेल एवं बीएसएनएल के प्रतिनिधियों से जिले में निर्माणाधीन मोबाइल टावर सहित अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिले में…
Author: Devanand Singh
बुधवार को जे बी सी प्लस 2 विद्यालय जामताड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम , ए पी ओ उज्जवल मिश्रा ने दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। डी एस ई दीपक राम ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ए एम सी को सक्रिय बनाना और बच्चों को बेहतर शिक्षा देना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है । उन्होंने शिक्षको को अच्छी शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य बनाने में सहभागी बनने…
जब मैं सांसद था, तभी से महिलाओं के आरक्षण के लिए मुखर रहा हूं : नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि वह संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण के समर्थन में हैं, पर इसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) और आर्थिक रूप से पिछड़ी जाति (ईबीसी) के लिए पर्याप्त प्रतिनिधित्व के प्रावधान होने चाहिए. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र से जनगणना कराकर महिला आरक्षण विधेयक के प्रस्तावों को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने और जाति जनगणना की उनकी लंबे…
पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत व्यंगविल पंचायत के नंदुप में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया इस दौरान जिले के डीडीसी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे जहां छोटे-छोटे बच्चों को दवा का खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया नंदुप स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिले के डीडीसी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, पूर्वी सिंभूम जिले के 9 लाख 73 हज़ार…
अपनी बेटी के साथ एक महिला इलाज कराने निकली घर से, नहीं लौटी वापस संवाददाता- विवेक चौबे गढ़वा : एक महिला अपने साथ 4 वर्षीया बेटी को लेकर अपने घर से इलाज कराने निकली। 15 दिनों से भी अधिक हो गया। अब तक वापस घर नहीं लौटी। यह मामला है जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चटनिया गांव के सुगवादामर टोला का। इस सम्बंध में उक्त टोला निवासी सूर्यजन पाल ने कांडी थाना को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि मेरी 28 वर्षीया पत्नी सुषमा देवी अपने साथ 4 वर्षीया पुत्री दुर्गा कुमारी को लमारी कला…
लोकसभा में सोनिया गांधी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जताई यह चिंता, सरकार से की यह मांग नई दिल्ली. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी इस विधेयक का समर्थन करती है. विधेयक के पारित होने को लेकर हम सभी कांग्रेस के सदस्य बेहद खुश हैं, लेकिन हमें चिंता भी है. सोनिया गांधी ने कहा कि मैं मोदी सरकार से बिल को लेकर एक सवाल पूछना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि…
गढ़वा : इस डीलर की मनमानी से लाभुक हैं परेशान संवाददाता- विवेक चौबे गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत चटनिया गांव के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार नागेंद्र राम के द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है। लापरवाही व मनमानी का आलम यह कि राशन कार्डधारियों को केवल सितम्बर महीने का राशन दिया जा रहा है। जबकि अगस्त महीने का राशन नदारद कर दिया जा रहा है। इस सम्बंध में 4 दर्जन से अधिक लाभुकों ने जनवितरण प्रणाली की दुकान के समीप खड़ा होकर मीडिया के कैमरे के सामने अपनी व्यथा सुनाई। जिनमें कमला कुवँर, नेपरी देवी, प्रमिला…
नक्सलियों ने लगातार दूसरे दिन भी अपनी उपस्थिति का कराया एहसास, चतरोचट्टी थानाक्षेत्र के कई इलाकों में की पोस्टरबाजी – भागपा माओवादी द्वारा उग्रवाद प्रभावित चतरो चट्टी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कई गांव में पोस्ट बाजी कर अपनी पुनः उपस्थिति का ऐलान कर दिया है। ग्रामीण दोबारा से क्षेत्र में इतनी संख्या में पोस्टर बाजी देखकर दहशत में है। आज लगातार दूसरे दिन नक्सलियों द्वारा पोस्टर चिपकाए गया है। पुलिस की लगातार हो रही छापेमारी और गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सलियों की कमर लगभग टूट चुकी थी। बीती रात चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के चिदरी,सवई,चूट्टे, कुर्क नालो,छोटकी…
एक्सएलआरआई, जमशेदपुर की कॉन्क्लेव कमेटी, पीजीडीएम (जीएम) बैच 2023-24 ने “एचआर 4.0: एआई और मेटावर्स इनोवेशन के साथ संपन्नता” थीम के साथ क्रोनोस – सीएचआरओ कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मानव संसाधन पेशेवरों का एक पैनल शामिल हुआ जिन्होंने एआई और मेटावर्स परिदृश्य में अंतर्दृष्टि साझा की। प्रणव वर्मा, सुगंधा सिंह और मोहम्मद शादाम आलम ने सत्र का संचालन किया, जबकि अनुकृति श्रीवास्तव, हर्ष वर्धन, शालिनी भारद्वाज और उदित गुप्ता ने मेजबान और सह-मेजबान के रूप में काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत फादर के उद्घाटन भाषण से हुई। डोनाल्ड डी सिल्वा, जिन्होंने वक्ताओं को उनके…
झारखंड कैडर के 2005 बैच के IPS कुलदीप द्विवेदी बने CBI के DIG झारखंड कैडर के 2005 बैच के IPS कुलदीप द्विवेदी को सीबीई के डीआईजी बन गए है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है. जिसमें स्पष्ट है कि कार्मिक मंत्रालय ने 17 जनवरी 2026 को समाप्त होने वाली 5 साल की अवधि के लिए कुलदीप द्विवेदी को CBI का DIG पद पर नियुक्त किया गया है. बता दें, फिलहाल कुलदीप द्विवेदी ITBP में DIG पद पर हैं.
