Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाइवा और बस की जबरदस्त भिड़ंत, तीन बच्चो की मौत, दर्जन भर गंभीर रूप से घायल रिम्स रेफर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हाइवा और बस की जबरदस्त भिड़ंत, तीन बच्चो की मौत, दर्जन भर गंभीर रूप से घायल रिम्स रेफर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हाइवा और बस की जबरदस्त भिड़ंत, तीन बच्चो की मौत, दर्जन भर गंभीर रूप से घायल रिम्स रेफर।

    लोहरदग़ा : जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटी मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात्रि बाराती बस और हाईवा में जोरदार टक्कर हो गई जिससे बस और हाईवा के परखचे उड़ गए घटना इतनी जोरदार थी की मौके पर ही तीन बच्चो की मौत हो गई और ड्राइवर सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है

     

    जहा घायलों का इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार गुमला जिले के घाघरा बनारी से रांची के बोड़या दो बसों में लोग बारात गए हुए थे वही बारातियों को लेकर घाघरा के बनारी लौट रही महालक्ष्मी नामक यात्री बस टाटी मोड़ के पास हाइवा से आमने सामने की सीधी भिड़ंत हो गई जिसमें 6 माह के बच्चे सहित कुल तीन बच्चो की मौत मौके पर ही हो गयी जबकी बस चालक और हाईवा चालक सहित बस में सवार 12 से ज़्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में करीब 50 लोग सवार थे।

     

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और कूडू अस्पताल भेजवाया जहां से गंभीर रूप से घायलों को रांची रिम्स रेफर किया गया है। जानकारी मिलने के बाद लोहरदगा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच राहत कार्य में जुट गई।

     

     

    वही घटना की सूचना पर लोहरदगा से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी समीर उरांव भी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की व्यस्था कर घायलों को रिम्स भेजवाए और घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रिम्स के अधिकारियों से बात भी किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article सरायकेला: बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.