विनम्र श्रद्धांजलि
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर में एक तरफ जहां डेंगू का प्रकोप कहर मचा रहा है वहीं दूसरी तरफ लोगों के लापरवाही के कारण पूरी बस्ती डेंगू की चपेट में आ गई है जहा छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक डेंगू से ग्रसित है बस्ती में जल जमाव एवं उससे पैदा होने वाले मच्छर जैसी समस्याओं से मानगो नगर निगम को अवगत कराने के बाद भी खामोश अधिकारी अब लोगों की मौत का इंतजार कर रहे हैं यह नजारा जवाहर नगर रोड नंबर 15 गैस गोदाम के पीछे का है जहां के लोग अब सरकारी उदासीनता के कारण डेंगू जैसी…
UN में भारत ने पाकिस्तान से कहा – कश्मीर हमारा अभिन्न अंग, सबसे पहले POK खाली करो न्यूयॉर्क. संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के केयरटेकर पीएम अनवर उल हक काकर के कश्मीर का मसला छेड़ने के बाद भारत ने करारा जवाब दिया है. यूएनजीए में भारत की प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने कहा कि सबसे पहले तो पाकिस्तान POK को खाली करे, जिस पर उसने अवैध कब्जा कर रखा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद पर भी कार्रवाई करे और सीमा पर आतंकवाद को शह देना बंद करे. पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार उल्लंघन पर रोक लगाई जाए.…
महाराष्ट्र: नागपुर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के पानी में सड़कें लबालब हैं. शहर के कई घरों में पानी घुस गया है. भारी बारिश को देखते हुए नागपुर के कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है. मौसम विभाग ने बताया कि नागपुर में 106 एमएम बारिश दर्ज की गई है. नागपुर के मोर भवन बस डिपो में पानी घुस गया है. कई बसें पानी के बीच फंस गई…
झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी श्री दीपांकर श्रीज्ञान सर का आज असामयिक निधन झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी श्री दीपांकर श्रीज्ञान सर का आज असामयिक निधन हो गया है। बता दें कि बहुत ही सहज, सरल, विनम्र और समर्पित अधिकारी थे श्रीज्ञान सर। उनका असमय जाना न केवल झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ (झासा) के लिए बल्कि इस राज्य के लिए भी अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनके परिजनों को इस अपार दुख के क्षण में शक्ति दें एवं दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें।
जमशेदपुर के गोविंदपुर पुलिस ने एक माह पूर्व लापता 28 वर्षीय रिना देवी के कंकाल को बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने रिना के हत्यारे मुकेश भट्ट को भी गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर मृतका के पति अक्षय लाल साह ने एक माह पूर्व गोविंदपुर थाना में पत्नी के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अक्षय ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद वे शुक्रवार को एसपी से मिलने पहुंचे थे. एसपी ने थाना प्रभारी को जांच करने का आदेश दिया…
Chandrayaan 3 Mission: नींद से नहीं जाग रहे हैं विक्रम और प्रज्ञान, इसरो की कोशिश जारी नई दिल्ली: चंद्रयान-3 मिशन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बताया है कि शुक्रवार को उसने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने की कोशिश की। इसका मकसद उनकी जागने की स्थिति का पता लगाना है। फिलहाल, उनकी ओर से कोई सिग्नल नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी हैं। इसके पहले इसरो (स्पेस एप्लीकेशन सेंटर) के डायरेक्टर निलेश देसाई ने कहा कि चंद्रमा पर सूर्य उग चुका है।…
सरायकेला जिले के शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर है. जहां सरकारी लाइसेंसी शराब दुकानों से शराब खरीदना उन्हें भारी पड़ सकता है. बता दें कि जिले के सरकारी लाइसेंसी शराब की दुकानों में धड़ल्ले से मिलावटी शराब बिक रहे हैं. इतना ही नहीं शराब कारोबारी खुलेआम प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं. ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को नहीं है, मगर नीचे से लेकर ऊपर तक सभी चुप हैं. हमारे हाथ एक ऐसा वीडियो लगा है जो यह बताने के लिए पर्याप्त है, कि जिले में किस कदर लाइसेंसी…
भाजपा-जेडीएस लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, अमित शाह-कुमार स्वामी की मौजूदगी में जेडीएस हुई एनडीए में शामिल नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा को बड़ी खुशखबरी मिली है. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए का कुनबा और मजबूत हुआ है, क्योंकि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस यानी जनता दल (एस) ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जेडीएस में एनडीए में शामिल हो गई है. इतना ही नहीं, एचडी कुमारस्वामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी…
अभिनेत्री दिशा परमार ने बेटी को दिया जन्म अभिनेत्री दिशा परमार ने एक बेटी को जन्म दिया है। गायक राहुल वैद्य और दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए प्रशंसकों के साथ खुशखबरी साझा की। जोड़े ने हाथी के बच्चे के कार्टून की एक सुंदर तस्वीर साझा की, जिसमें घोषणा की गई, ‘यह एक लड़की है।’ मां और बच्चा दोनों स्वस्थ और बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हम स्त्रीरोग विशेषज्ञ ध्रुपीदेधिया को धन्यवाद देना चाहते हैं जो गर्भ धारण…
