Author: Devanand Singh

सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान ने लुत्फ़ल हक को किया सम्मानित पाकुड़-सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ में आयोजित 25 वें रजत जयंती वर्ष गणपति महोत्सव के चौथे दिन शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पाकुड़ के विख्यात समाजसेवी लुत्फ़ल हक मौजूद थे।कार्यक्रम में कमिटि के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मोमेंटो,शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया।मंच का संचालन कर रहे युवा नेता अनिकेत गोश्वामी ने लुत्फ़ल हक को समाजसेवा के क्षेत्र में किये गए कार्यों को विस्तार से बताया। वहीं देश-विदेश में किये गए सम्मान को भी विस्तार…

Read More

वाराणसी में पीएम मोदी ने रखी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला, गावस्कर-तेंडुलकर-शास्त्री रहे मौजूद वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को शनिवार को एक बड़ी सौगात दी. प्रधानमंत्री मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी. इस दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर के साथ ही जय शाह समेत बीसीसीआई के अन्य अधिकारी मौजूद रहे. इस स्टेडियम को बनने में दो साल लगेंगे. यहां आईपीएल के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीमों के मुकाबले भी हो सकेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की इस यात्रा…

Read More

जमशेदपुर : विगत दिनों भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा संसद मे मुस्लिम सांसद दानिश अली पर अप्पतीजनक टिप्पणी के विरोध मे झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक इकाई ने जिले के उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से इसके खिलाफ करवाई की मांग की. इन्होने कहा की संसद भवन न्याय का मंदिर है जहाँ सभी धर्मो का सम्मान किया जाता है, लेकिन भाजपा संसद ने न केवल मुस्लिम सांसद पर टिप्पणी की है बल्कि मुस्लिम समाज पर आघात किया है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, इन्होने कहा की मांग पत्र के माध्यम से इन्होने मांग उठाई…

Read More

जमशेदपुर के करंडीह स्थित जाहेर थान में नारी चेतना विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया,जहां इस कार्यक्रम में झारखंड, बंगाल और उड़ीसा से संथाली लेखक उपस्थित हुए और अपने-अपने अनुभवों को साझा किया साहित्य अकादमी कोलकाता और जमशेदपुर कंरंडीह जाहेर थान कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कंरंडीह स्थित जाहेर थान सभागार में नारी चेतना पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, संथाली साहित्य के क्षेत्र में विकास और साहित्य के क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धि को उजागर करते हुए युवाओं को खासकर महिला वर्ग को किस तरह से साहित्य के साथ जोड़ना है इस पर विशेष…

Read More

रांची : आज ED के समक्ष पेश होंगे सीएम हेमंत! बढ़ाई सुरक्षा रांची के हिनू से एयरपोर्ट जाने वाली रोड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. बता दें कि आज राज्य के मुख्यमंत्री की ईडी के चौथे समन पर पेशी है. जिसके मद्देनजर ईडी दफ्तर के बाहर बैरिकेडिंग और जवानों की तैनाती की गई है. हालांकि आज मुख्यमंत्री ईडी दफतर पहुंचेंगे या नहीं इसपर संशय बना हुआ है।

Read More

रामधारी सिंह दिनकर स्वभाव से सौम्य और मृदुभाषी थे, लेकिन जब बात देश के हित-अहित की आती थी तो वह बेबाक टिप्पणी करने से कतराते नहीं थे। रामधारी सिंह दिनकर ने तीन पंक्तियाँ पंडित जवाहरलाल नेहरू के विरुद्ध संसद में सुनायी थी, जिससे देश में भूचाल मच गया था। दिलचस्प बात यह है कि राज्यसभा सदस्य के तौर पर दिनकर का चुनाव पंडित नेहरु ने ही किया था, इसके बावजूद नेहरू की नीतियों का विरोध करने से वे नहीं चूके। दिनकर’ जी का जन्म 24 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया गाँव…

Read More

UP : ​वाराणसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी वाराणसी :  उत्तर प्रदेश में यूं तो राजधानी लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम, कानपुर में ग्रीन पार्क स्टेडियम, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गाजियाबाद में मौजूद है। लेकिन यूपी में जल्द ही एक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम जल्द तैयार होगा। वाराणसी में बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास आज शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। ये पूर्वांचल का पहला क्रिकेट स्टेडियम भी होगा। पीएम मोदी इसके अतिरिक्त आज काशी को करीब 1565 करोड़ रुपए की योजनाओं व शिलान्यास की…

Read More

बरसाना में राधाअष्टमी पर दर्शन करने पहुंचे 2 श्रद्धालुओं की मौत मथुरा के बरसाना में 2 भक्तों की मौत हो गई। राधा अष्टमी पर तीर्थयात्री दर्शन करने के लिए बरसाना गए थे। आशंका जताई जा रही है कि भीड़ दबाव के कारण हुआ है। जबकि DM ने इस पर सफाई दी हैशनिवार सुबह बरसाना में लाडली जी के मंदिर में पूजा की तैयारी चल रही थी। श्रद्धालु दर्शन करने के लिए लाइन में लगे थे। लाडली जी मंदिर की सीढ़ियों पर खड़ी एक बुजर्ग महिला बेहोश हो गई। उन्हें सीएचसी ले गए, जहां पर उसकी मौत…

Read More

अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर शिकारीपाड़ा ने किया सड़क पर चिप्स लदे वाहनों की जांच। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा अंचल के नव पदस्थापित अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने शिकारीपाड़ा में चिप्स लदे वाहनों का जांच किया एवं कागजातों की भी जांच की। शिकारीपाड़ा थाना के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए इस जांच अभियान में कुल सात वाहनों की जांच की गई एवं उसके कागजातों को परखा गया। हालांकि जांच पड़ताल में सभी वाहनों के कागजात सही पाए गए जिन्हें छोड़ दिया गया। जांच अभियान में शिकारीपाड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार भी शामिल थे ।…

Read More

कहां हो दिनकर ?? वो पथ सिमरिया, वो तट भगीरथ तुम्हें पुकारे कहां हो दिनकर , ये भाव भूमि ,ये चेतना स्वर तुम्हें पुकारे कहां हो दिनकर । तुम्हारी वाणी का ओज ढूंढे, ये देश तुझ सा नरेश ढूंढे, तुम्हीं थे सागर, तुम्हीं थे पुष्कर , तुम्हें पुकारे कहां हो दिनकर । थे पथ पे कंटक, नहीं रुके तुम, था घोर संकट नहीं झुके तुम , नई कलम का प्रतिमान गढ़ कर , तुम्हें पुकारे कहां हो दिनकर । वो पथ सिमरिया, वो‌ तट भगीरथ तुम्हें पुकारे कहां हो दिनकर । डॉ कल्याणी कबीर जमशेदपुर

Read More