जमशेदपुर: सरायकेला के बाद अब जमशेदपुर में तेंदुए का खौफ सर चढ़कर बोलने लगा है. यहां भी अफवाहों का बाजार गर्म है. शुक्रवार से ही वन विभाग और टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के अधिकारी व कर्मी तेंदुए की खोज में जुटे हैं. हालांकि तेंदुआ पाए जाने के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं. शनिवार को भी वन विभाग की टीम शहर में सक्रिय है और वृहत सर्च ऑपरेशन चला रही है. आपको बता दे कि शुक्रवार को कदमा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुआ देखे जाने का एक वीडियो शहर में तेजी से वायरल हुआ. वीडियो वायरल होते ही…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर भाजपा कार्यालय कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिया कई टिप्स। कल सरायकेला खरसावां में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बाबूलाल मरांडी बैठक
मुख्तार के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, अलविदा कहने से पहले बेटे ने दी पिता के मूछ पर आखिरी ताव माफिया मुख्तार अंसारी का शव उसके पुश्तैनी कब्रिस्तान युसुफपुर के कालीबाग में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया गया था। मुख्तार की कब्र उसके पिता सुभानउल्ला अंसारी व मां बेगम राबिया खातून की कब्र के समीप खोदी गई। मुख्तार के जनाजे में भारी संख्या में लोग उमड़े थे।कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार के लोगों को जाने की अनुमति थी, इसलिए लोग कब्रिस्तान के बाहर जुटे थे। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्तार के बेटे उमर…
इंडिया की मेगा रैली, दिल्ली से पूरे देश में विपक्ष देगा एकजुटता का संदेश, आतिशी बोलीं-हम सब एक हैं नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित मेगा रैली के बहाने एक बार फिर विपक्षी नेता अपनी एकजुटता का संदेश देश की राजधानी से देंगे. 31 मार्च को होने वाली इस रैली की तैयारियों की कमान संभाली आप नेता आतिशी ने कहा कि विपक्षी आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर चुनाव मैदान में है. हम पूरी तरह से एकसाथ हैं. अरविंद की गिरफ्तारी के समय कांग्रेस के बड़े नेता साथ मौजूद आतिशी…
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने इलेक्शन मैनिफेस्टो कमेटी का किया ऐलान, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो तैयार करने के लिए भाजपा ने इलेक्शन मैनिफेस्टो कमेटी बनाई है. इस कमेटी में कौन-कौन नेता हैं इसका ऐलान शनिवार को किया गया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसके अध्यक्ष हैं. भाजपा इलेक्शन मैनिफेस्टो कमेटी में ये नेता हैं शामिल 1- राजनाथ सिंह, चेयरमैन, उत्तर प्रदेश 2- निर्मला सीतारमण, संयोजक, तमिलनाडु 3- पीयूष गोयल, सह-संयोजक, महाराष्ट्र 4-अर्जुन मुंडा, सदस्य, झारखंड 5- भूपेंद्र यादव, सदस्य, राजस्थान 6- अर्जुन राम मेघवाल, सदस्य, राजस्थान 7- किरेन…
कल्पना सोरेन ने दिल्ली में सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, 31 मार्च को विपक्ष की महारैली में होंगी शामिल नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से शनिवार को मुलाकात की। बता दें, हेमंत सोरेन को भी ईडी ने एक घोटाला मामले में कस्टडी में लिया है। वहीं सीएम केजरीवाल भी दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में हैं। कल्पना सोरेन दिल्ली में सीएम आवास पर पहुंचकर सुनीता केजरीवाल से मिली। दोनों ने गले मिलकर एक दूसरे का स्वागत किया। बता दें, सीएम केजरीवाल…
महाराष्ट्र में कांग्रेस का लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू भाजपा में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। वह उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुईं। फडणवीस ने कहा कि पाटिल के भाजपा में शामिल होने से लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी की संभावनाएं बढ़ेंगी। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बहुत प्रभावित हूं’ भगवा पार्टी में शामिल होने के…
JAMSHEDPUR :अपराधियों पर नकेल कसने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी ट्रैफिक पुलिस एक तरफ जमशेदपुर में अपराधी बेलगाम है दूसरी तरफ अपराधियों पर नकेल कसने और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी ट्रैफिक पुलिस के साथ राहगीर बदसलूकी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला साकची थाना अंतर्गत बसंत सिनेमा के समीप की है. जहां रॉंग साइड से वाहन लेकर प्रवेश करने के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोकने पर वाहन मालिक ट्रैफिक पुलिस से ही उलझ पड़े और काफी हो- हंगामा खड़ा कर दिया, हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए…
जमशेदपुर की महिला की कांडड़बेड़ा में गोली मार की गई हत्या की घटना के मामले भारतीय जनतंत्र मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सीटी एसपी से मिला. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अगुवाई में जिला के एसपी से मिला और कल संध्या को घटित घटना जमशेदपुर सोनारी निवासी व्यवसायी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल को कांडरबेड़ा हाईवे पर गोली मारकर बेरहमी से हत्या करने के मामले में अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. भाजमो नेताओं ने कहा…
JAMSHEDPUR :ज्योति अग्रवाल की हत्या के विरोध में मारवाड़ी समाज मे आक्रोश,एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी को जल्द से गिरफ्तार करने की मांग की शुक्रवार की शाम सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत कांदर बेड़ा चौक के समीप कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की हत्या के विरोध में मारवाड़ी समाज मे आक्रोश व्याप्त है. इसको लेकर समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी से मुलाकात कर मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और पूरे मामले का खुलासा करने की मांग की है. इससे पूर्व चेंबर भवन में एक…
