Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रमज़ान-उल-मुबारक के तीसरे जुमे में उमड़ी लोगों की भीड़, ज़ालिम की हिमायत न करने की दी गई नसीहत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    रमज़ान-उल-मुबारक के तीसरे जुमे में उमड़ी लोगों की भीड़, ज़ालिम की हिमायत न करने की दी गई नसीहत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रमज़ान-उल-मुबारक के तीसरे जुमे में उमड़ी लोगों की भीड़, ज़ालिम की हिमायत न करने की दी गई नसीहत

    जमशेदपुर: रमज़ान-उल-मुबारक के तीसरे जुमे की नमाज़ अदा की गई. इस नमाज़ में रोज़ादारों की भीड़ उमड़ी. सभी ने नमाज़ अदा की और जुमा का खुतबा सुना. जुमे के खुतबे में उलमा ने लोगों से जालिमों की हिमायत न करने की नसीहत दी. मानगो के ज़ाकिर नगर की शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना ज़की हैदर साहब ने अपने खुतबे में कहा कि रमज़ान उल मुबारक में रोज़ादार को गुनाहों से तौबा करनी चाहिए.

     

    गुनाहों से तौबा का मतलब यह है की फिर रोज़ादार अहद कर ले कि आगे वह गुनाह नहीं करेगा. उन्होंने बताया कि छठे इमाम इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम के पास एक शख्स आया और कहा कि उसका एक दोस्त एक जालिम बादशाह के यहां नौकरी करता है. क्या उसको आपके पास लाया जा सकता है. इमाम ने इजाजत दी. वह शख्स अपने दोस्त को लेकर आया. उसके दोस्त ने इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम से बताया की वह जालिम बादशाह के यहां नौकरी करता है. क्या उसका गुनाह माफ हो सकता है. इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम ने कहा की हां माफ हो सकता है. मगर एक शर्त है.

     

    इमाम ने जालिम बादशाह के यहां नौकरी करने वाले शख्स से कहा कि उसको तभी माफी मिल सकती है जब वह ज़ुल्म के ज़रिए कमाई गई सारी दौलत उसके हकदार तक पहुंचा दे. जिन हकदार के बारे में उसे पता नहीं है उसको उसके नाम से सदका कर दे. इसके बाद उस शख्स ने अपनी सारी दौलत हकदार में बांट दी और सदका कर दी।

     

     

    मौलाना ज़की हैदर साहब ने नसीहत की कि हमेशा मज़लूम की हिमायत करो. जालिम की कभी मदद ना करो. जालिम कंपनियों का सामान भी खरीदने से परहेज करो. जुमा की नमाज साकची जमा मस्जिद, आम बागान मस्जिद, गोलमुरी मस्जिद, जुगसलाई, सोनारी, बारी नगर, शास्त्री नगर आदि जगहों की मस्जिदों में भी पढ़ी गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में तेंदुआ का आतंक, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग, कदमा बायोडायवर्सिटी पार्क बंद
    Next Article लोयोला स्कूल चर्च में गुड फ्राइडे मना विश्वासियों ने रखा उपवास, की क्रूस आराधना

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.