*जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सह उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा हेतु बुंडू प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक करते हुए सभी संबंधित सेक्टर पदाधिकारी/सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं निर्वाचन से संबंधित सभी पदाधिकारी / कर्मियों को चुनाव से सम्बंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहें है। *बैठक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्री सुमित कुमार अग्रवाल, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी, बुण्डू, लाल मोहन मरांडी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बुण्डू, श्रीमती छवि बारला, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बुंडू , श्रीमती रेणु कुमारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, बुंडू,…
Author: Devanand Singh
बोकारो : 25 मार्च को दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या मामले में आरोपी दीपू मिश्रा गिरफ्तार , चाकू भी बरामद चास पुलिस ने 25 मार्च को दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले में एक आरोपी दीपू मिश्रा को गिरफ्तार किया है।घटना प्रयुक्त चाकू को भी बरामद किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए चास एसडीपीओ पी के सिंह ने बताया कि चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी मुस्कान हॉस्पिटल समीप मोनू कुमार नमक एक युवक की सीने में चाकू गोद कर हत्या कर दी गई थी। जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई…
दुमका: जेएमएम प्रखंड कमिटी की बैठक में छाया रहा सीता सोरेन के पार्टी छोड़ने का मुद्दा । दुमका जिले के जामा प्रखंड के सिलन्दा मंदिर परिसर में लोकसभा चुनाव को लेकर जेएमएम प्रखंड कमिटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव में जेएमएम के प्रत्याशी की जीत कैसे सुनिश्चित हो इसपर गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में जामा से तीन बार झामुमो कोटे से विधायक रह चुकी सीता सोरेन के पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने एवं बीजेपी द्वारा दुमका लोकसभा से प्रत्याशी बनाये जाने का मुद्दा छाया रहा। …
दुमका :- नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रेक पर सर कटा हुआ शव मिलने से सनसनी । ,मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस पहुँची।साथ ही पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार भी पहुँचे। पुलिस ने धड़ को किया जब्त,सर अब तक नही मिल पाया है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने कहा कि सूचना मिली थी दुमका रेलवे ट्रेक पर सर कटा शव पड़ा हुआ है हम लोग मौके पर पहुँच कर इसे हत्या मान कर अनुसंधान कर रहे शव का अभी शिनाख्त नहीं हो पाया है।मामले के अनुसंधान के बाद ही खुलासा हो पायेगा।
सरायकेला की सड़कों पर हर दिन हो रहे सड़क हादसों के बाद किरकिरी झेल रहे ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार से सख्ती बढ़ा दी है. जहां ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार के निर्देश पर आदित्यपुर से लेकर कांड्रा स्थित आधुनिक पॉवर प्लांट तक अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों का ऑनलाइन- ऑफलाइन चालान काटा गया. साथ ही खरकाई पुल पर अवैध रूप से ठेला लगाकर फल बेच रहे दुकानदारों के ठेलों को जब्त किया गया. ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बार- बार चेतावनी देने के बाद भी भारी वाहन चालक और…
पलामू जिला के मेदिनीनगर शहर के पहाड़ी मुहल्ला की रहने वाली सुषमा देवी नामक महिला कई महिलाओ को बना रही है आत्मनिर्भर । मशरूम के उत्पादन से महिलाओ की बदल रही है जिंदगी । – आपको बता दे कि सुषमा देवी वर्ष 2006 से अपने घर मे मशरूम के स्पोंन यानी बीज का उत्पादन कर साथ साथ मशरूम की उत्पादन कर रही है । इनकी मशरुम का स्पोंन की मांग पलामू , लातेहार,गढ़वा और छतीसगढ़ में है जहां पर महिलाएं मशरूम की खेती कर आत्मनिर्भर बन रही है वही मशरूम की मांग मेदिनीनगर शहर में भी काफी है जिससे…
सवा दो करोड़ के अफीम और हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार चतरा पुलिस ने क़रीब 45 किलो अफीम और 25 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम जितेंद दांगी और ललन कुमार है जो गिधौर थाना क्षेत्र का रहने वाले हैं। एसपी विकास पांडेय ने बताया कि लोक सभा चुनाव को देखते हुए सिमरिया एसडीपीओ अजय केशरी के नेतृत्व में बलबल नदी के समीप बनाये गए एन्टी क्राईम चेकनाका पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ललन दांगी नामक एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ किया गया, उसी के…
जमशेदपुर : बीते 17 मार्च को सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में नजर आया तेंदुआ 13 दिन बाद जमशेदपुर में नजर आया है. बताया जा रहा है कि तेंदुआ को जमशेदपुर के कदम स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में देखा गया है. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पार्क को बंद कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है. हालांकि तेंदुआ होने के कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. विदित हो कि तेंदुआ को ढूंढने पश्चिम बंगाल के एक्सपर्ट और पलामू टाइगर रिज़र्व फोर्स की टीम सरायकेला के आदित्यपुर और गम्हरिया इलाकों…
परिवार की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम, मुख्तार अंसारी के शव को 2 बजे परिजनों को सौंपा जाएगा पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर-नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार को बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, अब बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी के पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को बांदा से गाजीपुर ले जाया जाएगा। मुख्तार अंसारी के शव को ले जाने के लिए शव वाहन बांदा मेडिकल कॉलेज पहुंच गया है। इसी वाहन से माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर ले…
चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, आईटी विभाग ने 1700 करोड़ का भेजा रिकवरी नोटिस नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस पार्टी को 1700 करोड़ का रिकवरी नोटिस भेजा है। यह नोटिस साल 2017-18 से लेकर 2020-21 के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग की ओर से भेजे नोटिस में टैक्स के साथ ही जुर्माना और ब्याज भी जोड़ा गया है। गौर हो कि इससे पहले गुरुवार को ही दिल्ली हाई कोर्ट ने भी कांग्रेस को राहत देने से इनकार कर दिया है।…
