बढ़ती गर्मी को मध्य नजर रखते हुए पानी टैंकर की संख्या को बढ़ाने एवं जुस्को के पानी टैंकर को दो से ज्यादा ट्रिप करने की मांग को लेकर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत करवाएं। इस दौरान बागबेड़ा, करनडीह, हर-हर गुड्डू, घाघीडीह ,सोमाय झोपड़ी सहित 14 पंचायत में पानी टैंकरों से निःशुल्क पानी दिलवाए जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों एवं समाजसेवी ने संयुक्त रूप से पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित भी किए। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता…
Author: Devanand Singh
झारखंड में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के प्रणेता है राजेश कुमार शुक्ल उत्तर प्रदेश स्टेट बार कौंसिल ने पिछले दिनों लखनऊ में झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल को किया सम्मानित बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र और उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ ने किया सम्मानित झारखंड के अधिवक्ता जगत और न्यायिक क्षेत्र में राजेश कुमार शुक्ल का नाम बड़े ही आदर और श्रद्धा से लिया जाता है आज झारखंड में अधिवक्ताओं की सबसे अधिक कल्याणकारी योजनाएं चलती है और उन सबके प्रणेता झारखंड स्टेट बार कौंसिल के…
एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड सस्टेनेबिलिटी” थीम पर डॉक्टोरल कोलोक्वियम 2024 की मेजबानी की अपने 75वें वर्ष के प्लैटिनम जुबली समारोह के हिस्से के रूप में, एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने 8-10 अप्रैल, 2024 को एक डॉक्टरेट संगोष्ठी की मेजबानी की। सम्मेलन का विषय “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्थिरता” पर आधारित था। इस 3-दिवसीय कार्यक्रम में 5 देशों: भारत, नेपाल, ओमान, स्पेन और यूके से 117 पेपर प्रस्तुत किए गए। समीक्षा करने पर, प्रस्तुतियों के लिए 62 पेपर आमंत्रित किए गए – एक्सएलआरआई जमशेदपुर से 19 डॉक्टरेट विद्वान और अन्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों से संबद्ध 43 डॉक्टरेट विद्वान। 8 अप्रैल…
*सरायकेला /जमशेदपुर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन चार दिवसीय दौरे पर सरायकेला पहुँचे, जहाँ लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ कमिटी बैठक में शामिल हुए… वहीं कार्यकर्त्ताओं को चुनाव जितने का दिया मंत्र । झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपने चार दिवसीय दौरे पर सरायकेला पहुंचे ,जहां गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत झामुमो कार्यकर्ताओं के बूथ कमेटी बैठक में हिस्सा लिया। … जहाँ बूथ स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और चुनाव जितने का कई टिप्स दिया।….वहीं मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को लेकर सरायकेला जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की…
दर्जनों गांव के ग्रामीण ने वोट का किया बहिष्कार रोड नहीं तो वोट नहीं आजादी के 75 साल 20 जाने के बाद भी गांव में विकास नहीं होने के कारण गांव के लोगों ने वोट बहिष्कार करने की बात कही ताजा मामला गुमला जिला के घाघरा प्रखंड के सेरेनदाग बाजार के समीप आधा दर्जन से अधिक गॉव के सैकड़ो महिला पुरुष बैठक कर सड़क नही बनने पर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया। इसके पूर्व सोमवार को भी सरांगो नवाटोली बगीचा में बैठक कर 8 बूथ के सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरुष बैठक कर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया था।…
जम्को गुरुद्वारे में मनाया गया बैसाखी का पर्व सजा कीर्तन दरबार। आज दिनांक 13.4.2024 को जेम्को गुरुद्वारा में मनाया गया बैसाखी का पर्व। बैसाखी पर्व के अवसर पर अखंड पाठ साहब की समाप्ति हुई इसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें रागी – जत्थों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। उसके उपरांत अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। और सभी ने एक दूसरे को बैसाखी की शुभकामनाएं भी दी। मौके पर सभी समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा में माथा टेकने के साथ लंगर छका। इस…
जमशेदपुर के उलीडीह संकोसाई रोड नम्बर पांच में बच्चा चोर के शक में भीड़ ने एक युवक को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. घायल युवक का नाम शोएब अंसारी है जो मानगो हयात नगर का रहने वाला बताया जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जाता है कि युवक गाय लेकर जा रहा था उसके पीछे एक बच्चा भी लग गया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शोएब गाय के साथ बच्चे को बहला फुसलाकर ले जा रहा था. फिलहाल युवक का…
विपक्ष पर बरसे सीएम योगी,बोले- यूपी के अपराधियों को उत्तराखंड आने का मौका ही नहीं दूंगा हल्द्वानी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर पहुंचे, जहां उन्होंने नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में जनसभा की. उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी और अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया. जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर कई जुबानी हमले किए. साथ ही केंद्र में मोदी सरकार और उत्तराखंड में धामी सरकार की योजनाओं का गुणगान किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाषण शुरू करते हुए मोदी और धामी सरकार…
सिडनी मॉल में चाकूबाजी-गोलीबारी में पांच लोगों की हुई मौत, कई घायल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी के कारण हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस का अभियान जारी है। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल है। हालांकि वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल परिसर से जुड़ी घटना पर न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक पोस्ट साझा किया। जिसमें कहा गया कि बॉन्डी जंक्शन पर एक व्यक्ति द्वारा चाकू से हमला किया गया। शनिवार को कई लोगों को चाकू मारने की रिपोर्ट के बाद आपातकालीन सेवाओं को…
अरविंद केजरीवाल की याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, ईडी की कार्रवाई को दी है चुनौती दिल्ली शराब घोटाले मे गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। केजरीवाल ने ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच इस याचिका पर सुनवाई करेगी। बता दें दिल्ली हाईकोर्ट से कोई भी राहत पाने में असफल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। ‘आप’ ने दावा किया था,…
